काला धन वापस लाना कठिन विषय: अमित शाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

काला धन वापस लाना कठिन विषय: अमित शाह


काले धन के मुद्दे पर घिरी भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि इस मामले में कार्रवाई करने में अंतरराष्ट्रीय संधियों के आड़े आने के कारण यह जटिल विषय है। लेकिन इन अंतरराष्ट्रीय संधियों का समाधान निकालने के बाद अपराधियों को उचित सजा दी जाएगी। उन्होंने संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित नहीं होने देने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को विकास के रास्ते पर बढ़ने से रोकने की उनकी सारी कोशिशें बेकार साबित होंगी।


शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए कहा, काला धन वापस लाना बहुत जटिल विषय है। विदेशों में जमा काला धन वापस लाना केवल भारत के हाथों में नहीं है क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय संधिया आड़े आ रहीं हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में काले धन के मुददे पर माहौल बनाया है और इस समस्या से निपटने के लिए अनेक देशों के बीच आम सहमति बनाई है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि एक बार अंतरराष्ट्रीय संधियों का समाधान निकाल लिया जाए तो भाजपा अपराधियों को उचित सजा देने में सफल होगी।

शाह ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने सत्ता में आते ही कैबिनेट की पहली बैठक में काले धन पर एसआईटी का गठन किया गया और उसे 700 खाताधारकों के नाम बताये। पिछली सरकार ने विगत कई वर्षों तक यह काम नहीं किया।

संसद में अवरोध पैदा करने और प्रमुख विधेयकों को पारित नहीं होने देने को लेकर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए शाह ने कहा, अगर विपक्ष सोचता है कि वह राज्यसभा को बाधित करके विकास के एजेंडे को रोक सकता है तो वे गलत हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता का आहवान किया कि दिल्ली में नरेंद्र मोदी के विजय रथ को आगे बढ़ाएं और जीत दिलाएं। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उसने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया है।


कोई टिप्पणी नहीं: