सुनंदा मर्डर केस मामले में SIT ने अमर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

सुनंदा मर्डर केस मामले में SIT ने अमर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया


दिल्ली पुलिस का विशेष जांच दल सुनंदा पुष्कर की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह से पूछा पूछताछ कर रहा है. सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एसआईटी बनाई है.

दिल्ली पुलिस चीफ बीएस बस्सी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि एसआईटी अमर सिंह से पूछताछ कर रही है, ताकि इस केस जुड़ी कुछ जानकारियां इकट्ठा की जा सकें.

दिल्ली पुलिस चीफ ने कहा, "अमर सिंह ने कुछ दावे किए थे और उन्होंने मीडिया को कुछ जानकारियां दी थी. हमने उन्हें आज बुलाया है और उनसे पूछताछ होनी चाहिए." आपको बता दें कि अमर सिंह ने दावा किया था कि सुनंदा ने अपनी मौत से दो दिन पहले उनसे बात की थी और आईपीएल के झगड़े को लेकर कुछ जानकारी दी थी. इससे पहले दिल्ली पुलिस दो पत्रकारों से पूछताछ कर चुकी है, दोनों ने कबूल किया है कि सुनंदा ने अपनी मौत से पहले उन्हें फोन किया था और उन्होंने कहा था कि वो अपने पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को पार्दफाश करना चाहती है.

कोई टिप्पणी नहीं: