31 जनवरी को होगा अग्नि पांच का प्रक्षेपण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 जनवरी 2015

31 जनवरी को होगा अग्नि पांच का प्रक्षेपण


पांच हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तक परमाणु आयुध सामग्री ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि पांच की 31 जनवरी को कैनिस्टर आधारित परीक्षण होने की संभावना है. संयोग से, अग्नि श्रृंखला की मिसाइल विकसित करने के लिए ‘अग्नि मैन’ कहे जाने वाले डीआरडीओ प्रमुख अविनाश चंद्र भी उसी दिन पदमुक्त होंगे क्योंकि सरकार ने डीआरडीओ प्रमुख के तौर पर उनका अनुबंध खत्म कर दिया है.

सूत्रों ने बताया कि मोबाइल प्रक्षेपण प्रणाली से रॉकेट को प्रक्षेपित किया जाएगा. ओडिशा तट के पास व्हीलर द्वीप पर मिशन से पहले की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. डीआरडीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उनका अनुबंध खत्म करने के सरकार के फैसले के बहुत पहले ही प्रक्षेपण की संभावित तारीख के बारे में फैसला कर लिया गया था. प्रक्षेपण के लिए तीन तारीख तय की गयी और यह 31 जनवरी को होने की संभावना है.’’ सूत्रों ने बताया कि मिसाइल के प्रक्षेपण से रक्षा बलों को बहुत बढ़ावा मिलेगा.

कोई टिप्पणी नहीं: