उत्तराखंड की विस्तृत खबर (14 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (14 जनवरी)

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाषी जाकर ली अधिकारियों की बैठक 

harish rawat
देहरादून 14 जनवरी, (निस) । मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माघ मेला के उद्घाटन से पूर्व बुधवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक ली। उन्होंने मुख्यतः लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, वन विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा, सिंचाई, लघु सिचाई,उत्तरांचल जल विद्युत, बीआरओ, समाज कल्याण, आदि विभागों के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को वन अधिनियम के अन्तर्गत नोडल स्तर व अन्य स्तर पर लम्बित सड़को को 15 फरवरी तक आन लाइन करने के लोक निर्माण विभाग को तथा पीएमजीएसवाई को 30 जून तक आन लाइन करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला योजना एंव राज्य सेक्टर के अन्तर्गत सड़को के निर्माण की जानकारी भी ली।  बताया गया कि जिला योजना में 834 कार्य होने है जिसके लिए 12 करोड़ रूपये स्वीकृत है जिसके सापेक्ष 11 करोड़ अवमुक्त हुए है इस धनराशि के सापेक्ष 10.22 करोड़ की धनराशि व्यय हो चुकी है। राज्य सेक्टर में 107 कार्य प्रगति पर है वन भूमि व अन्य विवाद के कारण 39 योजनाएं लम्बित हैं  मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं में सैद्धान्तिक स्वीकृति मिल गयी और वन विभाग को पैसा अवमुक्त किया गया है तो उन कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। गोविंद पशु विहार के अन्तर्गत सांकरी- जखोल मोटर मार्ग के निर्माण के लिए मात्र तीन माह की स्वीकृति सेंचुरी द्वारा प्रदान की गयी हैं । इस पर उन्होंने 6 माह की और अनुमति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी निर्माण खण्ड में एक स्पेशल गैंग और सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की। सीएम ने ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ‘मेरा गांव मेरी सड़क‘ योजना के अन्तर्गत 01 किमी0 विधायक निधि एंव अन्य सेक्टर में प्रस्तावित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सी.सी. मार्ग में दो- तीन इंच का बे्रक  होना चाहिए इसके लिए उन्होंने सीडीओ को सभी ग्राम प्रधानों को पत्र जारी करने के निर्देश दिये। सिंचाई विभाग को गंगोरी से उत्तरो, चिंवा, सौरा, स्यूणा, डिडसारी में बाढ़ सुरक्षा कार्यो का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये। एसपीए के तहत कराये गये बाढ़ सुरक्षा कार्यो की देनदारी के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का उनके द्वारा आश्वासन दिया गया। बाढ सुरक्षा कार्य कर रही यूजेवीएनएल को राज्य स्तर से अवमुक्त होने वाली धनराशि शीघ्र शासन से अवमुक्त करने की बात भी कही। उन्होंने अवशेष कार्य तुरन्त पूर्ण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने सिचाई गूलों के मरम्मत के लिए मनरेगा में प्रस्तावित करने के लिए लधु सिंचाई को कहा। बैठक में उरेडा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 2 मेगावाट की लघु जल विद्युत परियोजना ग्राम सभा बनायेगी जिसके लिए टेक्निकल पार्टनर जीएमवीएन को बनाया गया है। उन्होंने पनचक्की को अपग्रेड कर  विद्युत उत्पादन करने का सुझााव दिया। इस दौरान, समाज कल्याण, बाल विकास , विद्युत , कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास, जल निगम, जल संस्थान आदि विभागों की प्रगति की समीक्षा की।  बैठक में  अध्यक्ष जिला पंचायत जशोदा राणा, संसदीय सचिव एवं विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, अध्यक्ष नगर पालिका जयेन्द्री राणा, विधायक पुरोला मालचन्द, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, राजेश जुवांठा,जिलाधिकारी सी. रविशंकर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 

निधि पाण्डेय को राज्यपाल प्रभारी सचिव पद से हटाया 

देहरादून 14 जनवरी, (निस) । शासन द्वारा जनहित में प्रभारी सचिव राज्यपाल तथा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, डा. निधि पाण्डेय को प्रभारी सचिव राज्यपाल के पदभार से अवमुक्त किये जाने का निर्णय लिया गया है। शेष पदभार यथावत रहेंगे। यह जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव कार्मिक, अतर सिंह ने बताया है कि प्रभारी सचिव, सामान्य प्रशासन, संस्कृति, खेल, युवा कल्याण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा तथा निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण, शैलेश बगोली को वर्तमान पदभार के साथ-साथ प्रभारी सचिव, ग्रामीण सड़के एवं डेªनेज के पद पर तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया है

बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों का जत्था कलियर पहुंचा  

देहरादून 14 जनवरी, (निस) । बांग्लादेश से 45 प्रषासनिक अधिकारियों का जत्था रुड़की पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने तहसील का निरीक्षण करने के साथ ही यहां पर होने वाले कार्यों की बाबत जानकारी जुटाई। इसके बाद अधिकारी कलियर दरगाह पहुंचे और उन्होंने दरगाह साबिर-ए-पाक में चादरपोशी कर अमन की दुआ मांगी। इस दौरान जत्थे की अगुवाई के लिये एसडीएम नासिर हुसैन के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार बांग्लादेश से आईएस अधिकारी अशादुल जमन के नेतृत्व में एक जत्था उत्तराखण्ड भ्रमण पर आया हुआ है। बांग्लादेशी आईएस अधिकारी रुड़की तहसील पहुंचे। तहसील पहुंचने पर एसडीएम मोहम्मद नासिर हुसैन, तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बांग्लादेशी आईएस अधिकारियों ने तहसील का निरीक्षण किया और यहां पर होने वाले कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद नगर निगम के अतिथि गृह में दोपहर का भोज ग्रहण करने के बाद अधिकारी कलियर पहुंचे और उन्होंने दरगाह साबिर-ए-पाक में चादरपोशी करने के साथ ही पत्रकारों से भेट की। बांग्लादेशी अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के विकास कार्यों जांचने के लिये वे यहां पहुंचे हैं और राज्य के विभिन्न जनपदों का जायजा लेंगे। इससे पूर्व अधिकारी हरिद्वार कलेक्ट्रट भी पहुंचे थे और उन्होंने वहां का जायजा लिया था। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, देहरादून, मसूरी के बाद दिल्ली होते हुए अधिकारियों का जत्था बांग्लादेश वापस लौट जायेगा। बांग्लादेशी आईएस अधिकारियों में कदरुद्दीन, परवेज रिहान, मोहम्मद करुल हसन, आरफिन सिद्दकी, अबुजफर, मोहम्मद मोईनउल इस्लाम आदि मौजूद रहे। दरगाह साबिर-ए-पाक में चादरपोशी के समय एसडीएम मोहम्मद नासिर, दरगाह प्रबंधक फुरकान अहमद, तहसीलदार प्रकाश शाह, लेखपाल विजयपाल, इंतखाब आलम, राव सारिक, तंजीम आलम, मोहम्मद इलियास, आरिफ आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: