सप्ताह के पहले दिन लुढ़का बाजार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

सप्ताह के पहले दिन लुढ़का बाजार


हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी 8600 के नीचे आ गया है, तो सेंसेक्स में 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बिकवाली आई है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसदी, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट दिख रही है। वहीं बीएसई के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में हैं, लेकिन रियल्टी, मेटल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 221 अंक यानि 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 28497 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 61 अंक यानि 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 8599 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान गेल, डीएलएफ, टाटा पावर, टाटा स्टील, एमएंडएम और सेसा स्टरलाइट जैसे दिग्गज शेयरों में 5-1.6 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि केर्न इंडिया, पीएनबी, ओएनजीसी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और एचयूएल जैसे दिग्गज शेयरों में 1.5-0.3 फीसदी की तेजी आई है।

मिडकैप शेयरों में अपोलो टायर्स, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, जेएंडके बैंक, गुजरात पिपावाव और एम्टेक ऑटो सबसे ज्यादा 8.7-4.1 फीसदी तक टूटे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स, नैशनल पिरॉक्स, प्रिकॉल, सांघी इंडस्ट्रीज और राजलक्ष्मी इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा 9.7-5 फीसदी तक लुढ़के हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: