अजय माकन ने कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा दिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

अजय माकन ने कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा दिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद पार्टी के महासचिव अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माकन कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे और वे अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। कांग्रेस को इस चुनाव को कोई भी सीट मिलती नजर नहीं आ रहा है। 

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के पूरी तरह साफ हो जाने के बाद पार्टी के चुनाव अभियान के प्रमुख रहे माकन ने कहा कि वह इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी दिल्ली में अपनी रणनीति पर फिर से विचार करेगी और नयी परिस्थितियों में चीजों को नया स्वरूप दिया जाएगा। गौरतलब है कि फिलहाल मिल रहे संकेतों के मुताबिक भाजपा को महज 4 सीटें मिलती नजर आ रही हैं और आप को 65 सीटों पर साफ बढ़त मिली हुई है।  

कोई टिप्पणी नहीं: