BJP के विधायक मांझी को समर्थन देने को तैयार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015

BJP के विधायक मांझी को समर्थन देने को तैयार

मांझी सरकार को समर्थन देने के फैसले को लेकर बुधवार को बिहार बीजेपी विधायकों की बैठक हुई। बीजेपी नेता सुशील मोदी के मुताबिक इस बैठक में बीजेपी विधायकों आम राय थी कि मांझी को समर्थन देना चाहिए। हालांकि आखिरी फैसला आज होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

बीजेपी अगर माझी सरकार को समर्थन देती है तो भी मांझी सरकार के बचने के आसार बहुत कम है। बीजेपी के 91 विधायक और मांझी के 7 विधायक को मिलाकर संख्या 99 होती है जबकि पूर्ण बहुमत के लिए 117 विधायकों की जरूरत है।

बिहार में बीजेपी के ज्यादातर विधायक मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को समर्थन देने के पक्ष में हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम को हुई बैठक में बीजेपी के 91 में से 86 विधायकों ने मांझी सरकार को 20 फरवरी को होने वाले शक्ति परीक्षण में समर्थन देने की बात कही। हालांकि, पार्टी की ओर से इस बारे में औपचारिक एलान अभी नहीं हुआ है।

उधर नीतीश 130 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। बीजेपी के 91, मांझी और उनका समर्थन कर रहे सात विधायक भी मिलाकर भी 99 विधायक ही हो रहे हैं। हां, अगर नीतीश कुमार खेमे के विधायकों में से 18 ने भी क्रॉस वोटिंग कर दी तो मांझी की सरकार बच सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: