हमारी लड़ाई इस्लाम की गलत व्याख्या करने वालों के खिलाफ है: ओबामा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015

हमारी लड़ाई इस्लाम की गलत व्याख्या करने वालों के खिलाफ है: ओबामा

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की लड़ाई इस्लाम के खिलाफ नहीं बल्कि उन लोगों के खिलाफ है जिन्होंने धर्म की गलत व्याख्या की है। ओबामा ने कहा कि आईएसआईएल और अल कायदा जैसे समूह स्वयं को धर्म की रक्षा करने वाले पवित्र योद्धा बताते हैं क्योंकि वे खुद को सही साबित करने के लिए बेचैन हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘हिंसक चरमपंथ से मुकाबला’ विषय पर व्हाइट हाउस में कल आयोजित एक शिखर सम्मेलन में कहा कि हमारी लड़ाई इस्लाम से नहीं है। हमारी लड़ाई उन लोगों से है जिन्होंने इस्लाम की गलत व्याख्या की है।

उन्होंने कहा कि आईएसआईएल और अल-कायदा जैसे समूह खुद को सही बताने के लिए बेचैन हैं। वे स्वयं को धार्मिक नेताओं और इस्लाम की रक्षा करने वाले पवित्र योद्धाओं के रूप में दिखाने की कोशिश करते हैं। ओबामा ने कहा कि इसीलिए आईएसआईएल स्वयं को इस्लामिक स्टेट कहता है और दुष्प्रचार करता है कि अमेरिका और पश्चिमी देशों की लड़ाई इस्लाम से है। इसी तरह वे लोगों को अपने संगठन में शामिल करते हैं। इसी तरह वे युवाओं को कट्टर बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदायों के बाहर के लोगों को आतंकवादियों की इस बात को खारिज करने की आवश्यकता है कि पश्चिम एवं इस्लाम या आधुनिक जीवन एवं इस्लाम परस्पर विरोधी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: