केजरीवाल सरकार ट्रैफिक पुलिस पर कंट्रोल चाहती है - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015

केजरीवाल सरकार ट्रैफिक पुलिस पर कंट्रोल चाहती है

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब राष्ट्रीय राजधानी में यातायात की स्थिति सुधारने के लिए यातायात पुलिस को अपने अधिकार में लाने की कोशिश करेगी। माना जा रहा है कि शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने भी पुलिस को अपने नियंत्रण में लाने के लिए बेजोड़ कोशिशें की थीं, लेकिन उनका 15 साल लंबा कार्यकाल होने के बावजूद वह कामयाब नहीं हो सकीं। 

पुलिस केंद्रीय गृहमंत्रालय के अधीन आती है। केजरीवाल सरकार में परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा, हम ट्रैफिक पुलिस को दिल्ली सरकार के दायरे में लाने की कोशिश करेंगे। दिल्ली के ट्रैफिक संकट को सरकार की प्राथमिकताओं में रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कदम से शहर में बेहतर यातायात प्रबंधन में मदद मिलेगी।

गोपाल राय ने कहा, मैंने ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें हम ट्रैफिक समस्या के प्रबंध के उपायों पर चर्चा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: