भारतीय जनता पार्टी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मंगलवार को कहा कि पार्टी चुनाव में अपनी अप्रत्याशित हार का मूल्यांकन करेगी.
दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में से मात्र तीन पर जीत मिलाने के बाद बीजेपी के सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में बैठने के सवाल का जवाब देने से इनकार करते हुए उपाध्याय ने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. पहले हम इस अप्रत्याशित हार का मूल्यांकन और विश्लेषण करेंगे. उसके बाद इस मुद्दे पर बात करेंगे."
चुनाव नियमों के मुताबिक मुख्य विपक्षी पार्टी के दर्जे के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी को कुल सीटों का कम से कम 10 फीसदी हासिल करना अनिवार्य है. हालांकि अंतिम फैसला विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय पर निर्भर करता है. वर्ष 2014 में संपन्न 16वें लोकसभा चुनाव में कोई भी पार्टी केंद्र में मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा हासिल नहीं कर सकी थी, क्योंकि बड़ी विपक्षी पार्टी मानी जा रही कांग्रेस मात्र 44 सीटें ही हासिल कर पाई थी, जो लोकसभा की 543 सीटों का 10 फीसदी नहीं है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें