झाबूआ (मध्यप्रदेश) की खबर (10 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

झाबूआ (मध्यप्रदेश) की खबर (10 फ़रवरी)

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे पारा पंचायत की स्थिती

पारा--- त्रिस्तरीय चुनाव के चलते तीसरे दोर का मतदान 22 फरवरी को होगा। इसी दोर मे पारा पंचायत के भविष्य का फेसला भी होना हे कि इस बार जनता किस के सर सरपंच का ताज रखती हे कोन होगा नगर का प्रथम नागरीक हालाकी इस बारे मे जनता अपने मन मे गढ मंथन कर रही हे।परीणाम मतदान के बाद ही निकलेगा।जहा तक क्षेत्र की बात हे तो पारा पंचायत तीन भागो मे बंटी हे एक भाग पारा हे तो दूसरा बखतपुरा व तिसरा लखपुरा जो नगर से ढेढ किलो मिटर दुर हे।पारा पंचायत के पंच पद के लिए 20 वार्ड हे जिसमे से लखपुरा मे पंच पद के तीन वार्ड र्निविरोध हे शेष पारा व बखतपुरा के 17 वार्डाे के 43 प्रतिनिधियो साथ आरक्षित सरपंच पद के चार महिला प्रत्याशीयो का निर्वाचन 22 फरवरी को होगा जहा 2936 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगे।  

वार्ड क्रमांक 17 हे सब से छोटा---
पारा पंचायत मे वार्ड क्रमांक 17 सबसे छोटा वार्ड हे इस वार्ड मे मा़त्र 16 मतदाता हे जहा से तिन प्रत्याशी मेदान मे हे मतदाता भी यहा असमंजस मे हे कि अपना मत किस को दे। वार्डो के परिसीमन के बाद संभवतया रामा ब्लाक मे एक मात्र इतना छोटा वार्ड हे। जहा दो-तिन परिवार निवास करते हे।

चार युगल आजमा रहे हे पंच पद मे भाग्य---
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे इस बार पारा पंचायत मे पंच पद को लेकर रोचक मुकाबला हे जहा 8 वार्डो मे पंच पद के लिए चार पति पत्नि चुनाव मेदान मे हे ये युगल प्रत्याशी हे वार्ड क्रमांक 10 से प्रकाश बगदीराम प्रजापत तो इनकी पत्नि शारदा प्रकाश प्रजापत वार्ड क्रमांक 9 से प्रत्याशी हे वही वार्ड क्रमांक 8 से दिपेश जेन हे तो इनकी पत्नि प्रीती दिपेश जेन वार्ड क्रमांक 14 की प्रत्याशी हे वही वार्ड क्रमांक 12 से आनंद सरतलीया हे तो वार्ड क्रमांक 5 से इनकी पत्नि ललीता सरतलीया मेदान मे हे वही वार्ड क्रमांक 17 से बालूसिह मडोड प्रत्याशी हे तो वार्ड क्रमांक 16 से इनकी पत्नि कसुबाई मडोड चुनावी मेदान मे हे इस तरह नगर के चार युगल पंच पद के लिए विभिन्न वार्डो मे अपना भाग्य आजमा रहे हे देखना ये हे कि इन चारो यूगल मे से कितने पति पत्नि सहीत चुनाव की वेतरणी पार करते हे।

जिला स्वास्थ्य समिति झाबुआ की कार्यकारी समिति की बैठक 11 फरवरी को

झाबुआ ---जिला स्वास्थ्य समिति झाबुआ की कार्यकारी समिति की बैठक कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे से कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई है। जिसमें जिले में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धि पर चर्चा की जावेगी।

सेक्टर आफिसर की बैठक 16 फरवरी को

झाबुआ---त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2014-15 में जनपद पंचायत झाबुआ/रामा/रानापुर में तृतीय चरण में 22 फरवरी मतदान होना है। सेक्टर आफिसर को पुलिस आफिसर के साथ अपने-अपने सेक्टर का संयुक्त रूप से भ्रमण 11 एवं 12 फरवरी 2015 को करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.चन्द्रशेखर ने निर्देशित किया है। समस्त सेक्टर आफिसर भ्रमण पर जाने के पूर्व अपने क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर से सम्पर्क कर आवश्यक जानकारीयां प्राप्त करने के उपरान्त भ्रमण पर जावेगे। भ्रमण उपरांत निर्धारित प्रपत्रों में दो प्रतियों में जानकारी तैयार कर रिटर्निंग आफिसर को प्रस्तुत करेगे। भ्रमण प्रतिवेदन की समीक्षा 16 फरवरी 2015 को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में की जाएगी।

रिटर्निग अधिकारी नियुक्त
झाबुआ विकासखण्ड में श्री अम्बाराम पाटीदार रिटर्निंग आफिसर झाबुआ मोबाईल नम्बर 9424564476 को, रामा विकासखण्ड में श्री पुरूषोत्तम कुमार रिटर्निंग आफिसर रामा मोबाईन नम्बर 9425892359 को एवं राणापुर विकाखण्ड में श्री दिनेश कुमार सोनी मोबाईल नंबर 9425899597 को रिटर्निग आफिसर, बनाया गया है। सेक्टर अधिकारी अपने रिटर्निग अधिकारी के संपर्क में रहे।

शा.क.उ.मा.वि.थांदला को सुधार अभियान अंतर्गत प्रथम पुरस्कार मिला

झाबुआ ---जिला कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर द्वारा जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए सुधार अभियान प्रारंभ किया गया। स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अलग-अलग गतिविधियों के लिए अंक निर्धारित कर कुल 100 अंकों की तालिका बनाकर स्कूलों को स्व.मूल्यांकन के लिए पत्रक दिया गया। स्व मूल्याकंन के आधार पर जिले से गठित टीम द्वारा स्कूलों का सतत निरीक्षण भी किया जा रहा है। सुधार अभियान अंतर्गत स्कूल की गतिविधियों में निरंतर सुधार कर 100 में से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली जिले की 32 स्कूलों को गणतंत्र दिवस पर रंनिंग शील्ड प्रदान की गई जिसमें शा.क.उ.मा.वि. थांदला को 89 अंको के साथ थांदला ब्लाक की हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्रथम पुरस्कार के रूप में रनिंग शील्ड प्रदान की गई। रनिंग शील्ड को अपने पास रखने के लिए स्कूल को निरंतर सुधार करते रहना होगे। यदि रनिंग शील्ड प्राप्त शाला से अच्छा प्रदर्शन अन्य किसी  शाला का रहेगा तों शील्ड उस शाला को प्रदान कर दी जाएगी।

सुधार के लिए ऐसे मिले अंक
संस्था में अनुशासन के लिए 15 में से 14 अंक, विद्यार्थियों/अध्यापको का समग्र कार्य के लिए 10 मे से 09 अंक, परीक्षा परिणाम में 10 मे से 07 अंक, भवन की स्थिति में 20 में से 19 अंक, जल व्यवस्था में 05 में से 05 अंक, वृक्षारोपण में 10 मे से 06 अंक, विद्युत व्यवस्था के लिए 10 में से 06 अंक, खेल/स्काउट में 10 में से 07 अंक, उपलब्ध संसाधन में स्टाॅफ का कार्य स्तर पर 10 में से 10 अंक, एवं संस्था में प्रोत्साहन वितरण की स्थिति के लिए 10 में से 06 अंक, कुल 100 में से 89 अंक शाला द्वारा प्राप्त किये गये। शासकीय कन्या उ.मा.वि.थांदला में स्टाफ एवं बच्चों की उपस्थिति की स्थिति बहुत संतोषजनक है एवं प्रतिमाह बच्चों के टेस्ट लिये जाते है त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में सकारात्मक सुधार है साथ ही छात्रवृत्ति भुगतान में सस्था में कक्षा 9 से 12 तक शतप्रतिशत भुगतान किया जा चुका है एवं वर्तमान सत्र में भी संस्था बेहतर स्थिति में है। इसके साथ शाला में पर्यावरण सुधार हेतु पौघा रोपण भी किया गया है। सभी शिक्षक एवं छात्राऐं गणवेश में उपस्थित रहते है एवं शिक्षको द्वारा शतप्रतिशत एन्ड्रायड मोबाइल का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। स्कूल की छात्राओं द्वारा स्काउट गाइड के अन्तर्गत भोपाल में सहभागिता भी की गई है। निर्वाचन के दौरान स्वीप प्लान के अन्तर्गत संस्था की सहभागिता सराहनीय रही। वर्ष 2013-14 में कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 62.16 प्रतिशत व कक्षा 12 का परिणाम 92.81 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा गणित ओलंम्पियाड परीक्षा, एआईपीएमटी, एआइपीइटी परीक्षा में भी छात्राओं की सहभागिता है और लाइब्रेरी में छात्राओं का जुडाव है और एक कालखण्ड भी संचालित है। साथ ही प्रायोगिक विषय में प्रत्येक विषय के प्रयोग भी करवाये जाते है।

बच्चो को खिलाई गई कृमिनाशक गोली, सीईओ जिला पंचायत ने कन्या उ.मा.वि.में बच्चो को गोली वितरित की

jhabua news
झाबुआ ---आज 10 फरवरी 2015 को राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस के अवसर पर समस्त शासकीय शाला एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से समस्त 01 से 19 वर्षीय बच्चों एवं किशोर किशोरी को कृमिनाशक हेतू एल्बेण्डाजोल सस्पेन्शन/गोली खिलाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू, सीएमएचओ डाॅ. डावर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बर्वे ने कन्या उ.मा.वि.झाबुआ में छात्राओं को गोली वितरित की इस अभियान को सफल बनाने हेतू आर.बी.एस.के की मोबाईल हेल्थ दल, समस्त विकासखण्डों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, ए.एन.एम, आशा, आंगनवा़ड़ी कार्यकर्ता एवं कर्मचारी द्वारा आगामी तीन दिन औेर कृमिनाशक दवाई गोली बच्चों को खिलाई जाएगी। साथ ही बाल सुरक्षा माह में एक से पांच वर्षीय छुटे हुये बच्चों को भी अनिवार्य रूप से एल्बेण्डाजोल सस्पेन्शन की निर्धारित खुराक जिले की समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पिलाई जायेगी।

नेहरू बाल उद्यान की जगह बनेगा स्थायी सब्जी मार्केट, कुल 155 दुकानो की होगी व्यवस्था

jhabua news
झाबुआ---शहर में जिस जगह को नेहरूबाल उद्यान के नाम से जाना जाता है, वहाॅ पर कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने आज 10 फरवरी को निरीक्षण किया एवं वहाॅ पर सब्जी एवं फल विक्रेताओं के बैठने के लिए स्थायी बैठक व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। नेरूरू बाल उद्यान के स्थान पर नगरपालिका झाबुआ द्वारा साफ-सफाई करवाकर वहाॅ फल एवं सब्जी विक्रेताओं के बैठने के लिए प्लेट फार्म बनाया जा रहा है। शहर में प्रतिदिन बस स्टैण्ड पर एवं बाजार में सड़क किनारे बैठने वाले फल सब्जी विक्रेताओं को यहाॅ स्थान आवंटित किया जाएगा। प्लेटफार्म बनने के बाद टीनशेड लगाकर यहां कुल 155 दुकानो का निर्माण होगा। इस मार्केट में जाने के लिए दो गेट प्रस्तावित है एक पाॅवर हाउस रोड की तरफ से एवं दूसरा गेट बस स्टेण्ड के पास की दुकानो को तोडकर बनाया जाएगा। जिन दुकानो को तोड़ना है उनके मालिको को सात दिवस का नोटिस देकर दुकान खाली करवाने के निर्देश कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने एसडीएम श्री पाटीदार को दिये। वर्तमान में इस जगह पर स्थित कुएॅ की सफाई करवाकर जाली से ढकने एवं पानी का उपयोग करने के निर्देश भी सीएमओ को दिये गये। इस जगह पर पानी निकालने वाले परिवारो से जुर्माना वसूल किया जाएगा। शहर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बस स्टेण्ड के पास सड़क किनारे लगने वाले ठेलो को हटवाने के निर्देश भी एसडीएम को दिये। रोड के किनारे वाहन पार्किंग पर भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया। बस स्टेण्ड के पास स्थित शासकीय आवास गृहों की बाउण्ड्री वाल बनवाकर अतिक्रमण कर लगी फल सब्जी विक्रेताओं की दुकानो को अन्यत्र शीफ्ट करने के निर्देश भी दिये। भ्रमण के दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम श्री पाटीदार सीएमओ  नगरपालिका श्री निगवाल सहित नगरपालिका के शासकीय सेवक उपस्थित थे।

अवैध शराब के तिन मामलो मे 6 आरोपी गिरफ्तार,  साढे तिन लाख से ज्यादा की अवैध शराब जप्त 
  • टवेरा व स्कार्पियों सहीत एक पिस्टल भी जप्त 

झाबूआ---थाना पेटलावद पुलिस द्वारा आरोपी सुनिल पिता कालुराम जाति बलाई, हनी उर्फ चेतन पिता राजेन्द्र पुराणिक एवं अजय पिता ओमप्रकाश यादव, निवासीगण कुन्दन नगर इंदौर के कब्जे से 02 पेटी 24 बोतल बाइन्डर प्राडर शराब, कीमती 19,200/-रूपये, बेग पाइपर 19 पेटी, किमती 82,080/-रूपये, एम0डी0क्वार्टर, 05 पेटी 240 क्वाटर, कीमती 24,000/-रूपये, इम्पेलिल ब्लू 14 पेटी, 672 क्वाटर शराब कीमती 80,640/-रूपये जप्त की गई। स्कार्पियांे वाहन क्रमांक एमपी0-09-वी-6303 कीमती 9,00,000/-रूपये में रखकर अवैध शराब को ले जाया जा रहा था, को भी जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 11,05,920/-रूपये का मश्रुका जप्त किया गया। प्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 44/2015, धारा 34-(2),36,46 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना पेटलावद पुलिस द्वारा आरोपी महेन्द्र पिता हमीरसिंह सिसौदिया, राजेन्द्र पिता सीताराम कुश्वार निवासीगण गोकुल काॅलोनी इंदौर के कब्जे से 09 पेटी बेग पाइपर, 432 क्वाटर कीमती 43,200/-रूपये, लीबर्टी चीप रेंज 19 पेटी, कीमती 45,600/-रूपये, एमडी अंग्रेजी शराब 09 पेटी, कीमती 43,200/-रूपये, इम्परियल ब्लू 04 पेटी शराब, कीमती 23,040/-रूपये की जप्त की गई। टवेरा वाहन क्रमांक एमपी0-09-बीए-5078, किमती 9,00,000/-रूपये, जिसमें कि अवैध शराब रखकर ले जाई जा रही थी तथा एक पिस्टल, 05 कारतूस कीमती 15,000/-रूपये, जप्त किये गये। इस प्रकार कुल 10,70,040/-रूपये का मश्रुका जप्त किया गया। प्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 45/2015, धारा 34-(2),36,46 आबकारी एक्ट व 25,27 आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना रानापुर पुलिस द्वारा आरोपी शंभू पिता मीतू बबेरिया, उम्र 19 वर्ष निवासी माछलिया के कब्जे से 15 बाॅटल बीयर,  कीमती 1,050/-रूपये की जप्त की गई। प्रकरण में थाना रानापुर में अपराध क्रमांक 35/2015, धारा 34 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

बलात्कार का अपराध पंजीबद्ध 

झाबूआ---फरियादिया ने बताया कि वह अपने घर से रेल्वे पटरी के पास नाले में लेट्रींग करने गयी थी। आरोपी उदिया पिता हवसिंह डामर भील, निवासी बावडी आया व जबरन पकडकर नाले में पटक दिया व बलात्कार किया तथा चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। प्र्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्रमांक 43/14, धारा 376,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

नाबालीग का किया अपहरण
          
झाबूआ---फरियादिया कान्तु पिता मनिया गरवाल, उम्र 37 निवासी खादन ने बताया कि उसकी लडकी उम्र 17 वर्ष घर के सामने काम कर रही थी, आरोपी दिनेश पिता दीता डामोर, निवासी सजेली सुरजी मागली सात मो0सा0 लेकर आया व जबरन औरत बनाने की नीयत से उठा कर ले गया। प्र्रकरण में थाना काकनवानी में अपराध क्रमांक 29/14, धारा 363,366 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: