वंजारा रिहा, बोले अब अच्छे दिन लौट आए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

वंजारा रिहा, बोले अब अच्छे दिन लौट आए

गुजरात के सबसे ज़्यादा विवादास्पद पुलिस अधिकारियों में से एक डीजी वंजारा का बुधवार को अहमदाबाद की साबरमती जेल से रिहा होने पर किसी हीरो की तरह स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि अब 'अच्छे दिन' लौट आए हैं। जेल से बाहर आते ही उन्हें समर्थकों ने घेर लिया, नारे लगाए, और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बेहद उत्साहित नज़र आए।

इशरत जहां मुठभेड़ समेत छह मुठभेड़ों से जुड़े मामलों में आरोपी वंजारा ने लगभग आठ साल जेल में बिताने के बाद बाहर आकर कुछ ही दूरी पर एक खुली जीप में खड़े होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा, "पुलिस सरकार का हिस्सा होती है, और उसी के अनुसार काम करती है... हमने जो भी कार्रवाई की, वह आतंकवाद के खिलाफ की थी... अगर हमने आठ साल पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो गुजरात देश में एक और कश्मीर बन जाता..."

उन्होंने यह भी दावा किया, "मैंने और मेरे साथियों ने कानून के तहत ही काम किया है... हमने जो भी किया, कानून के मुताबिक ही किया... मैं आठ साल जेल में रहा, जिसका मुझे कोई अफसोस नहीं, क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया..." इसके अलावा वंजारा ने कहा, "मैं राजनीतिज्ञ नहीं हूं, सैनिक हूं, और हमेशा राजनीति की जगह राष्ट्रनीति का हिस्सा रहा हूं, हमेशा रहूंगा..."

कोई टिप्पणी नहीं: