उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मनोरमा शर्मा डोबरयाल का आज सुबह गुडगांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 55 वर्ष की थीं. उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मनोरमा पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. पांच दिन पहले उनका लीवर ट्रासंप्लांट के लिए ऑपरेशन हुआ था. ऑपरेशन के बाद कुछ जटिलताएं हो जाने के कारण तीन दिन पहले उनका दोबारा ऑपरेशन किया गया.
कल उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया. आज सुबह साढ़े दस बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर मनोरमा ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उपरी सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें