इराक में ISIS आतंकियों ने ली 40 लोगों की जान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2015

इराक में ISIS आतंकियों ने ली 40 लोगों की जान

सुन्नी आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इराक के पश्चिमी प्रांत अनबार में 40 से ज्यादा लोगों को मौत की सजा दे दी। ऐसे लोगों में कई सुरक्षाकर्मी हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सरकारी अधिकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं होने देने की शर्त पर बताया कि आईएस के आतंकवादियों ने बगदादी कस्बे से अल्बू ओबैद सुन्नी कबीले से 40 लोगों को अगवा कर लिया। इन लोगों में पुलिसकर्मी और सरकार समर्थित सहवा संसदीय समूह के सदस्य शामिल थे। आईएस आतंकियों ने इन लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

आतंकवादियों ने ऐन अल-असद के बड़े वायुसेना अड्डे के पास कस्बे पर निशाना साधा। इस जगह सैकड़ों अमेरिकी सैनिकों को आवासीय सुविधा दी गई है। अल-बगदादी के पास और उसके भीतर संघर्ष जारी है। आईएस आतंकवादियों के वायुसेना अड्डे और कस्बे पर हमला करने के साथ ही संघर्ष शुरू हो गया। आतंकवादियों ने कस्बे पर कब्जा कर लिया। वायुसेना अड्डे पर हमले का सुरक्षा बलों और अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इराकी सेना के इसके बड़े हिस्से पर कब्जा जमा लेने के बाद भी संघर्ष जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: