बिहार में आज बड़ी राजनीतिक हलचल का दिन है. मुख्य विपक्षी दल का दर्जा किसे मिले इसको लेकर विवाद है, जिसे सुलझाने के लिए स्पीकर ने सभी दलों की बैठक बुलाई है. बीजेपी के पास 87 विधायक हैं और अभी राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी है. जबकि जेडीयू ने 99 विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा मांगा है.
बीजेपी इस बात के खिलाफ है और मामला कोर्ट में चला गया है. हाईकोर्ट में सुबह 11 बजे इस मामले की सुनवाई होने वाली है. इस वक्त सभी दलों की बैठक विधानसभा में शुरू हो गई है. बीजेपी के नंदकिशोर यादव, जेडीयू के विजय चौधरी, आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित सभी नेता पहुंच चुके हैं.
कल दोपहर आर जेडी विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी ने अपने घर पर जेडीयू, कांग्रेस, सीपीआई और निर्दलीय विधायकों को दावत दी थी. जबकि आज शाम में विजय चौधरी के घर पर विधायक हाज़िरी लगाएंगे और फ़िर छककर भोज का अनंद लेंगे. भोज के बहाने हर विधायक पर नज़र रखी जा रही है और विधायक भी अपने नेता के सामने अपना चेहरा दिखा अपना विश्वास जताने में पीछे नहीं रहना चाहते.
जीतन राम मांझी ने कल शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है जबकि हाईकोर्ट ने मांझी सरकार को नीतिगत फैसले लेने पर रोक लगा रखा है. इस विषय पर मांझी ने वकीलों से भी सलाह लिया है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें