भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज बताया कि जानेमाने वैज्ञानिक तपन मिश्रा को इसरो के स्पेस एप्लीकेसन सेण्टर (एसएसी), अहमदाबाद का प्रमुख नियुक्त किया गया है.
मिश्रा फिलहाल एसएसी में माइक्रोवेव रिमोट सेंसिग एरिया के उप निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं और ए एस किरन कुमार की जगह लेंगे जिन्हें पिछले महीने इसरो का चेयरमैन नियुक्त किया गया. वह इसरो मुख्यालय, बेंगलूरू में इसरो के इनोवेशन्स मैनेजमेंट के दफ्तर के भी प्रमुख हैं.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें