भारत-बांग्लादेश 'मैत्री एक्सप्रेस' जो कि कोलकाता से आ रही थी उस पर बांग्लादेश में आज पेट्रोल बम फेंके गए. इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब बांग्लादेश में विपक्षी बीएनपी की तरफ से आहूत देशव्यापी परिवहन नाकेबंदी जारी है.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध नाकेबंदी समर्थकों ने आज अपराह्न इसवर्दी रेलवे स्टेशन पर उस समय ट्रेन पर कई पेट्रोल बम फेंके जब ट्रेन ढाका आ रही थी. वहीं रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में कोई यात्री घायल नहीं हुआ. इस हमले से इंजन को मामूली क्षति हुई है क्योंकि बम इंजन के चक्के के पास फूटे थे. बांग्लादेश रेलवे के सहायक निदेशक सैयदुर रहमान ने बताया कि मैत्री एक्सप्रेस पर हमले के बाद एक दूसरा इंजन लगाया गया है. इसके साथ ही हमलावरों की तलाश की जा रही है.
यह हमला बांग्लादेश में जारी राजनीति हिंसा में सबसे ताजा है. इस हिंसा में अभी तक 75 लोग मारे जा चुके हैं. विपक्षी बीएनपी ने पूरे देश में अनिश्चितकालीन नाकेबंदी आहूत की है. दो दिन पहले ऐसी ही एक घटना में तीन बच्चों सहित कम से कम नौ लोग जिंदा जल गए थे जब विपक्षी कार्यकर्ताओं ने यात्रियों से भरी एक बस और एक ट्रक पर पेट्रोल बम फेंके थे.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूर्व पीएम खालिदा जिया की बीएनपी की ओर से गत 6 फरवरी को राजमार्गों, रेलवे और जलमार्ग की नाकाबंदी शुरू किए जाने के बाद से देश में ट्रेनों पर होनेवाला यह आठवां हमला है. बीएनपी मध्यावधि चुनाव की मांग को लेकर विरोध कर रही है.
बांग्लादेश में भारत-बांग्लादेश 'मैत्री एक्सप्रेस' जो कि कोलकाता से आ रही थी उस पर आज पेट्रोल बम फेंके गए. फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब बांग्लादेश में विपक्षी बीएनपी की तरफ से आहूत देशव्यापी परिवहन नाकेबंदी जारी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें