ईवीएम में गड़बड़ी के कारण दिल्ली के 2 केंद्रों पर आज दोबारा होगा मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

ईवीएम में गड़बड़ी के कारण दिल्ली के 2 केंद्रों पर आज दोबारा होगा मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दो मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी पाए जाने के कारण सोमवार को दोबारा मतदान कराया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के रोहतास नगर में मतदान केंद्र संख्या 132 पर ईवीएम से 'मॉक पोल' के आंकड़े को हटाया नहीं गया था। वहीं दिल्ली केंट के डीआईडी लाइन्स इलाके में मतदान केंद्र संख्या 31 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण पर्यवेक्षक सही रिपोर्ट पेश नहीं कर पाए।

मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान कराया गया था, जब 67.14 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: