रोजगार मेला एवं कैरियर प्रदर्षनी का आयोजन आज
छतरपुर/08 फरवरी/षहर के चेतगिरि काॅलोनी स्थित रोजगार कार्यालय में 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक वृहद् रोजगार मेले एवं कैरियर प्रदर्षनी का आयोजन किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी एस के जैन ने बताया कि मेले के माध्यम से छतरपुर की एसबीआई लाइफ इंष्योरेंस एवं जीवन बीमा निगम सहित इंदौर की टेली परफारमेंस, वे टू कैपिटल, एपिक रिसर्च, पुणे की चैकमेट सिक्योरिटीज, सागर की षिवषक्ति बायोटेक जैसी कंपनियां एवं संस्थायें आवेदकों को पात्रतानुसार रोजगार उपलब्ध करायेंगी। कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण युवक मेले में षामिल होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। सुरक्षा गार्ड के पदों हेतु केवल लड़कों का चयन किया जायेगा, जबकि षेष पदो ंके लिये लड़के एवं लड़कियां दोनों पात्र हैं। कंपनी के अधिकारियों द्वारा लगभग 500 पदों पर पात्र आवेदकों का चयन किया जायेगा। पद के अनुसार वेतन 4 हजार 500 से लेकर 20 हजार रूपये प्रतिमाह नियत है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें