मतदान के 15 दिन शेष नगर मे सोये हे सभी प्रत्याशी, सरपंच पद के दावेदारो ने नही की अभीतक प्रचार की शुरूआत
पारा--- प्रदेश भर मे हो रहे त्रिस्तरिय चुनाव के चलते दो दोर का मतदान सभी दूर समपन्न हो चुका हे व तिसरे दोर का मतदान 22 फरवरी को होना हे इस तरह मतदान मे 15 दिन शेष हे वही पारा नगर मे पंचायत स्तर के चुनाव मे सरपंच पद के दावेदारो ने अपने अपने चुनावी अभीयान का श्रीगणेश नही किया हे जिसके चलते नगर मे किसी प्रत्याशी के हार जित के दावे की घोषणा कर जल्द बाजी होगी। मतदान मे 15 दिन कि देर होने से कई समीकरण बने व बिगडेगे। अस्तू नगर मे परंपरागत रूप से पंचायत के सरपंच पद के लिए दो परिवारो कि चैथी बार चुनावी जंग हे जिसमे एक अन्य तिसरे सरपंच पद के प्रत्याशी के आने से मामले मे रोचकता आगई हे जिससे परंपरागत प्रत्याशीयो के समिकरण गडबडा गए हे। वही पुर्व सरपंच केा इस बार चुनाव मे जित के लिए काफी मशक्कत करना पडेगी।वही एक अन्य प्रत्याशी भी विगत कई चुनावो से अपना भाग्य आजमा रहा हे फिरभी उक्त प्रत्याशी ने अपने वेाट बैंक मे कोई अप्रत्याशीत वद्धि नही कि हे। कूल मिला कर उक्त प्रत्याशी हारने के लिए ही मेदान मे खडा होता हे। हालाकी पंचायत के 2936 मतदाताओ ने मोन रहते हूए अभी अपना रूझान प्रकट नही किया हे मतदाता इस बार तोल मोल के साथ अपना अमुल्य मतदान नगर के विकास के हित मे करेगा।फिर भी ऐन चुनाव के समय उॅट किस करवट बेठेगा इस बारे मे कहना अभी जल्दबाजी होगी।
उपसरपंच बनने के लिए दांव पर लगाया परिवार---
नगर मे जहा सरपंच पद के लिए घमासान मचने मे देर हे वही एक अति उत्साही ने उप सरपंच बनने के लिए अपने पुरे परिवार को पंच पद के लिए दांव पर लगा दिया हे इसे बचकाना हरकत कहे या चुनावी रणनिति पर इन महाशय ने अपने मां बाप व पत्नि को पंच पद के लिए पंचायत के वार्डो से चुनाव मेदान मे उतारा हालाकी इनके पिता ने बाद मे अपना नाम वापस ले लिया फिरभी परिवार से तिन सदस्य तो मंेदान मे हे ही।वही यह महाशय जनपद के वार्ड 16 मे भी मे अपना भाग्य आजमा रहे हे।कुल मिलाकर यह महाशय हर जगह हर वार्ड मे अपने हिसाब से जोड तोड कर अपने आदमी व परिजनो जित दिलवाने के जितोड मेहनत कर रहा हे व सभी जगह से अपनी जित पक्की मान कर आत्म मुग्ध हे।गनिमत हे की सरपंच पद आरक्षित हे वर्ना स्थिति इससे भी खतरनाक होती।
जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 3 की स्थिति---
जिला पंचायत के वार्ड मे भाजपा सांसद दिलीप सिह भुरीया के पुत्र व विधायक निमर्ला भुरीया के भाई जसवंत सिह भी इस क्षेत्र से चुनाव मेदान मे हे जसवंत के सामने कांग्रेस के पुर्व मंत्री बापुसिह डामोर के पुत्र रूपसिह डामोर प्रत्याशी हे पिछले दो चुनाव से रूपसिह इस वार्ड सेे जिला पंचायत सदस्य हे क्षेत्र मे उनकी जमीनी पकड मजबुत हे व काफी अनुभवी हे वही इनके साथ चार अन्य प्रत्याशी भी इस चुनावी लडाई मे मोजुद हे।इस मे जहा मुख्य मुकाबला भाजपा व कांगेस के बिच हे वही चार अन्य प्रत्याशी भी कही न कही भाजपा के खेमे से ही हे जो अपनी जित पक्की करने के लिए एडी चेांटी का जोर लगा रहे हे हाटबाजारो मे इनका चुनावी प्रचार अभियान जोर पर हे। जिससे भाजपा का समिकरण गडबडाने लगा हे जिसका सिघा फायदा कांग्रेस को हे।
जनपद के वार्ड क्रमांक 16 की स्थिति---
जनपद पंचायत के इस वार्ड मे शुरू से ही पारा के ठाकुर परिवार का वर्चस्व रहा हे वर्षो से इस वार्ड के पार्षद स्व ठाकुर विजेन्द्र सिह राठोर रहे हे इस बार विजेन्द्र सिह के कालकवलीत होजाने जाने से रिक्तता आगई हे।फिर भी ठाकुर परिवार के सदस्य कुवर गजेन्द्रसिह राठोर एडवोकेट ने अपने परंपरागत वार्ड से चुनाव लडने का निर्णय लेकर मेदान मे हे वकील साहब को अपने ठाकूर पारीवार की छवी होने का फायदा मिलेगा। इस वार्ड मे कांगेस के केमताभई डामोर सहीत कई अन्य लोग भी मेदान मे हे इस बार इस वार्ड मे ठाकुर साहब के न होने से व कई अन्य दमदार प्रत्याशीयो के मेदान मे आने से मामला दिलचस्प होगया हे जिसका पता परिणाम आने पर ही लगेगा।
अधिकृत प्रत्याषियों के विरूद्व चुनाव लडने वाले बागियों पर कांग्रेस ने अनुषासनात्मक कार्यवाही की - 6 वर्ष के लिये किया पार्टी से बाहर
झाबुआ---प्रदेष कांग्रेस द्वारा मनोनित जिला काग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने जिला कांग्रेस द्वारा जिला पंचायत निर्वाचन में कांग्रेस समर्थित अधिकृत प्रत्याषियों के खिलाफ चुनाव लडने पर बागी प्रत्याषियों को कांग्रेस पार्टी से 6 वर्ष के लिये पार्टी से निष्कासित किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिला पंचायत निर्वाचन में जिला कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याषियों के विरोध में कार्य करने वाले तथा बागी उम्मीदरवार के रूप म चुनावी मैदान में पार्टी की छबि को धुमिल करने तथा उसे नुकसान पहूंचाने की कोषिष करने वाले तथा पार्टी विरोधी कार्य करने वाले खुमसिंह (खुना ), श्रीमती संता तेरसिंह परवट, श्रीमती शारदा अमरसिंह, श्रीमती भुरा धर्मेन्द्र एवं सुषीला एवं उनके पति राजेन्द्र को पार्टी से 6 वर्ष के लिए अनुषासनात्मक कार्यवाही करते हुए निष्कासित किया गया है। साथ ही उन्होने चेतावनी दी है कि जो इन बागी उम्मीदवारों का समर्थन करेगा उनके विरूद्व भी पार्टी अनुषासनात्मक कार्यवाही करने में कोई कोताही नही बरतेगी ।श्री महेता ने अनुषासनात्मक कार्यवाही की विस्तृत जानकारी से प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेष प्रभारी को प्रेषित कर दी है। ज्ञातव्य है कि जिला कांग्रेस ने तृतीयचरण के निर्वाचन हेतु वार्ड क्र. 1 से शंकरसिंह भूरिया, 2 से कालीबाई मानसिंह मेडा, 3 से रूपसिंह डामोर, 4 से भुन्दरी सुरज वार्ड क्र. 5 रमीला कैलाष डामोर, एवं वार्ड क्र. 6 से कलावती भूरिया को कांग्रेस समर्थित अधिकृत प्रत्याषी घोषित किए गए है। श्री मेहता ने सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि सभी एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याषियोंश् को विजयी बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करे तथा जिला पंचायत, जनपद एवं गा्रम पंचायतों में कांग्रेस अधिकृतों को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करे ।
सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही सिद्धांतों पर चलने वाला राजनैतिक दल- कांतिलाल भूरिया
झाबुआ--- जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रदेष अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शान्तिलाल पडियार ,नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया द्वारा संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता का आयोजिन किया गया। पत्रकार वार्ता में नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल मेहता को प्रदेष कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व सौपा गया। श्री भूरिया ने पत्रकारों के प्रष्नों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास काफी पुराना है। कांगे्रस पार्टी अभी भी बहुत मजबुती के साथ सिद्वान्तों की राजनीति कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने झुठे सपने दिखाकर एवं सत्ता तो प्राप्त कर ली है। किन्तु वादों को पुरा करने में नाकाम रही है।जिससे कि जिले में भाजपा के खिलाफ आक्रोषश्की लहर है।कांग्रेस का जनाधार काफी मजबुत है तथा लोकतत्र की सबसे बडी पार्टी के रूप में विख्यात हैं । कांग्रेस पार्टी ने हमेषा सर्वहारा वर्ग एवं गरीबों के उत्थान हेतु लडाई लडी है तथा उनके विकास में अहम योगदान दिया है। तथा राष्ट्र को विकासकरने मे राह दिखाई है। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में एक जुट होकर आनेवाले वक्त में पुनः उभर कर आयेगीं । श्री भूरिया पत्रकारों के प्रष्नो का जवाब देते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व कांग्रेस को कमजोर करने की नाकाम कोषिष कर रहे तथा वे अपने आप को पार्टी से बडा समझने में लगे हुए है।जनता ने उन्हे नकार दिया है । कांग्रेस पार्टी एक अनुषासन वाली पार्टी है। पार्टी में जो व्यक्ति पार्टी की रिती-नीति के अनुसार नहीं चलता है उसके लिए पार्टी में कोई जगह नही है। नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने सभी पत्रकारों कास्वागत करते हुए कहा कि प्रदेष कांग्रेस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद का जो दायित्व सौपा है उसे पूरी ईमानदारी से निभायंगें तथा पार्टी में अनुषासन हिनता किसी भी हालत में बरदास्त नहीं की जावेगी। पार्टी विरोधी कार्य करने वाले को पार्टी से बाहर का रास्त दिखाया जावेगा।उन्होने कहा कि यथाषीघ्र नवीन कार्यकारीणी की घोषणा की जावेगी जिसमे योग्य एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जावेगा ।प्रेस वार्ता के दौरान डा विक्रान्त भूरिया जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री हर्ष भटट , रूपसिंह डामोर, हेमचद्र डामोर, मानसिह मेडा,प्रतीक मेहता, गौरव सक्सेना सहित बडी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व विधायक रतनसिंह भाबोर को जिला पंचायत सदस्य के पद पर हराकर वसुनिया ने रचा इतिहास
झाबुआ---द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 8 फरवरी को नतीजे घोशित होने के बाद जो स्थितियां सामने आई है वह चैंकाने वाली है। भाजपा द्वारा थांदला विधानसभा क्षैत्र के अंतर्गत थांदला व मेघनगर ब्लाॅक में आने वाले जिला पंचायत सदस्यों के पद पर अपने पांच प्रत्याषियों की अधिकृत घोशणा की गई थी। रविवार को घोशित पांच जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम घोशित किये गये जिसमें से 2 पद भाजपा के पक्ष में गये तथा एक कांग्रेस के पक्ष तथा दो पद निर्दलीयों के पक्ष में गये है। प्राप्त समाचारों के अनुसार जो दो निर्दलीय जीते है वे भी भाजपा समर्थित ही माने जा रहे है। यहां गौरतलब तथ्य यह है कि थांदला विधानसभा क्षैत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में जिला पंचायत सदस्य के पद पर कांग्रेस की और से पूर्व विधायक रतनसिंह भाबोर एवं भाजपा की और से दिलीपसिंह भूरिया एवं विधायक के कटटर समर्थक हरचंद्र भूरिया चुनाव लड रहे थे। इन दोनों को सीसीबी बैंक अध्यक्ष गौंरसिंह वसुनिया के भतीजे राजेष वसुनिया ने भारी षिकस्त देकर विजयश्री प्राप्त करते हुए इन्हें धूल चटा दी। यहां गौरतलब तथ्य यह है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर उक्त लडाई में तीसरे स्थान पर रहें। वही सांसद और विधायक के समर्थक जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याषी गौरसिंह वसुनिया का विरोध किया था वे द्वितीय स्थान पर रहे। गौरसिंह वसुनिया के भतीजे ने वार्ड क्रमांक 8 से करीबन एक हजार मतों से विजय प्राप्त कर अपना प्रतिद्वंदियों को पराजित करने में सफलता प्राप्त की है। वही गौरसिंह वसुनिया की भाभी जनपद सदस्य के रूप में तथा उनके ही परिवार के एक और सदस्य सरपंच के पद पर तथा उनके दो भानेज भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय होकर अपने प्रतिद्वंदियों को हराने में सफल हुए है। वसुनिया के परिवार की षानदार विजय पर उनके षुभचिंतको व मित्रों ने उन्हें बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविश्य की कामना की।
अवैध शराब सहीत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर
झाबुआ---थाना पेटलावद पुलिस द्वारा आरोपी उंकार पिता धुलचंद भटेवरा निवासी बामनिया के कब्जे से 28 क्वाटर अंग्रेजी शराब, 10 क्वाटर प्लेन शराब कीमती 3160/-रू0 की, आरोपी धर्मेन्द्र पिता शांतिलाल भटेवरा उम्र 32 वर्ष निवासी बामनिया के कब्जे से 13 बियर कीमती 1170/-रू0 की, जप्त की गई। प्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 40,41/2015, धारा 34-ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दीवार मे सेंध लगाकर की चोरी
झाबूआ---फरियादी हरमल पिता मांगु भुरिया उम्र 30 वर्ष निवासी पिपलीपाडा ने बताया कि अज्ञात 02 व्यक्ति ने उसके घर की दीवार खोदकर एक जोड चांदी की भोरिया 300 ग्राम की, एक जोड पायजेब 200 ग्राम की, मो0सा0 की आरसी बुक व नगदी 10000 रू0 कुल कीमती 17000 रू0 का सामान चुराकर ले गये। प्र्रकरण में थाना झाबुआ में अपराध क्रमांक 83/15, धारा 458,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सट्टा खेलते हुए तीन आरोपी गिरफतार
नगदी जप्त
झाबूआ---थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस द्वारा लोकेन्द्र पिता सागरमलजी उम्र 49 वर्ष निवासी झाबुआ को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सटटा पर्ची, एक लीट पेन व 1300 रू0 नगदी जप्त किये गये। आरोपी राकेश पिता यशवंत उम्र 35 वर्ष निवासी झाबुआ को सट्टे खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, लीड पेन व 1300/- रू0 नगदी जप्त किये गये। आरोपी कमलेश पिता मूलचंद जैन, उम्र 52 वर्ष, निवासी झाबुआ को सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लीड पेन, सट्टा पर्ची व 700 रू0 नगदी जप्त किये गये। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 84,85,86/15 धारा 4-क धुत अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें