पाकिस्तानी बोट को उड़ाने के आदेश के बारे में बयान को गलत बताया कोस्ट गार्ड ने। एक अखबार में छपी खबर को डीआईजी लोशाली ने गलत बताया। बोट ने ही खुद को उड़ाया थ। इससे पूर्व गुजरात के पोरबंदर के पास समंदर में पाकिस्तानी आतंकियों के बोट को उड़ाने के मामले में नया मोड़ आ गया था। इंडियन एक्सप्रेस अखबार में खबर छपी है कि कोस्ट गार्ड के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल बीके लोशाली ने सरकार के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि यह बोट आतंकियों ने खुद उड़ाई है।
छपी खबर के मुताबिक, कोस्ट गार्ड के डीआईजी बीके लोशाली का कहना है कि उन्हें बोट को उड़ाने का आदेश दिया गया था। उन्हें आदेश मिला था कि बोट को नष्ट कर दिया जाए, हम उनको बिरयानी खिलाने के लिए नहीं बिठा सकते, हालांकि दावा यह भी किया गया कि इस अंग्रेजी अखबार ने लोशाली के बयान का गलत मतलब निकाला है। कांग्रेस भी आरोप लगाती रही है कि सरकार की पीठ थपथपाने के लिए इसे पाकिस्तानी बोट साबित किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें