प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना का आधुनिकीकरण और रक्षा तैयारी को बेहतर बनाना आवश्यक है। एरो इंडिया 2015 के 10वें संस्करण के उद्घाटन पर मोदी ने कहा, ''हमें अपनी रक्षा तैयारियों को बेहतर बनाने की जरूरत है। हमें अपनी सेना के आधुनिकीकरण की जरूरत है।'' उन्होंने कहा, ''हमें भविष्य की जरूरतों के अनुसार खुद को लैस करना है, जिसमें प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।''
इसे अब तक का सबसे बड़ा 'एयरो इंडिया' करार देते हुए मोदी ने कहा कि यह हमारे देश में भरोसे के नए स्तर और भारत में वैश्विक हित को दर्शाता है। मोदी ने कहा कि सरकार मिशन की भावना के साथ भारत के रक्षा मंत्रालय के विकास पर ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, ''इसी वजह से यह 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। हमने समायोजन नीति में महत्वपूर्ण सुधार को पेश किया है। मैं यह शिद्दत से मानता हूं कि इसमें अब भी सुधार की जरूरत है। हम इस पर ध्यान देंगे।'' उन्होंने यह विश्वास भी जाहिर की कि भारत रक्षा उद्योग में बड़ा वैश्विक केंद्र बन कर उभरेगा।
मोदी ने कहा, ''मजबूत भारतीय रक्षा उद्योग न सिर्फ 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम को ज्यादा सुरक्षित बनाएगा, यह 'मेक इन इंडिया' को और अधिक समृद्ध करेगा।''
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें