दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी शर्मनाक पराजय से पस्त कांग्रेस ने आज कहा कि वह जनता के साथ अपने संपर्क को कायम करने के लिए हर कदम उठायेगी.
पार्टी ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी पूरी विनम्रता से लोगों के फैसले को स्वीकार करती है और ईमानदारी पूर्वक नुकसान के कारणों का आत्मविश्लेषण करेगी. यह नुकसान पूरी दृढता से हमारे पास दर्ज हुआ है और हम लोगों के साथ अपना संपर्क कायम करने के लिए हर संभव कदम उठायेंगे.’’
बयान में कहा गया कि पार्टी अपने मुख्य विचारों पर काम करके और उसे क्रियान्वित करके जनता के बीच समर्थन के अपने आधार को फिर से खड़ा करेगी जिन विचारों पर वह पिछले 130 सालों से खड़ी रही है. पार्टी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को उसकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें