हिमाचल की विस्तृत खबर (10 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

हिमाचल की विस्तृत खबर (10 फ़रवरी)

लोगों ने झूठ की राजनिति को ठुकरा दिया

शिमला, 10 फरवरी  (विजयेन्दर शर्मा) । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज यहां दिल्ली में केजरीवल की आप की अप्रत्याशित जीत के लिये आम आदमी को श्रेय दिया । व कहा कि लोगों ने झूठ की राजनिति को ठुकरा दिया है। उन्होंने ज्वालामुखी में पत्रकारों को संबोधित करते हुये अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को चुनावों में मिली जबर्दस्त जीत के लिए बधाई दी और कहा कि वे जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि  देश में कहीं कोई लहर नहीं है। लोगों ने मात्र छह माह में ही मोदी की लहर का दावा करने वालों को करारा जवाब दे दिया है।  उन्होंने उम्मीद जताई कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को मोदी की तरह निराश नहीं करेंगे।  जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्दर मादी ने लोगों को झूठे वायदों से गुमराह किया , अब लोगों ने मोदी को करारा जवाब दे दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि  इस हार से  कांग्रेस पार्टी भी मंथन करेगी व  इस संकट से मजबूत होकर उभरेगी।  उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में कहीं भी नेतृत्व के मसले पर  कोई भी चुनौती नहीं है। चुनाव परिणामों के लिये राहुल गांधी को दोष नहीं दिया जा सकता। चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े गये थे।  लिहाजा नेहरू गांधी परिवार का देश के प्रति योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री मति इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की कुर्बानियां हमेशा ही हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिये प्रेरणास्त्रोत रही हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पूरी सक्रियता के साथ मिशन 2017 को कामयाब करने के लिये जुट गई है। व संगठन को पूरा विशवास है कि उसे पार्टी के नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस मिशन की कामयाबी में कोई मुशिकल नहीं होगी। 

केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के लिए दो औद्योगिक क्षेत्र विकास परियोजनाएं स्वीकृत

शिमला, 10 फरवरी  (विजयेन्दर शर्मा) । उद्योग मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने प्रदेश में दो नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से सम्बन्धित परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है।श्री अग्निहोत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं में एक परियोजना ऊना जिले के पंडोगा और दूसरी कांगड़ा जिले के कंदरौड़ी में प्रत्येक 112 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने अपने बजट भाषण में इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के सन्दर्भ में घोषणा की थी।उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन परियोजनाओं की स्वीकृति के मामले को प्रभावी तरीके से केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया था तथा केन्द्र सरकार ने विगत सोमवार को नई दिल्ली में उच्च स्तरीय समिति की बैठक में इन परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की। श्री अग्निहोत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए अधोसंरचना विकास का कार्य शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा तथा इससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को और गति देने में मदद मिलने के अतिरिक्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध होंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं तथा इस दिशा में देश के तीन मुख्य महानगरों में औद्योगिक मीट का आयोजन किया गया, जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं और प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों को शीघ्र ही एकल खिडक़ी बैठक में स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दी केजरीवाल को बधाई

शिमला, 10 फरवरी  (विजयेन्दर शर्मा) । मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता श्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने पर बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि श्री केजरीवाल दिल्ली के लोगों से किए अपने वायदों को पूरा करेंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने यह भी आशा जताई कि वह दृढ़तापूर्वक सही परिप्रेक्ष्य में जनकल्याण व विकास के लिए कार्य करेंगे।

चुनावों में पार्टी को मिली हार से हताश होने की जरूरत नहीं

himachal news
शिमला, 10 फरवरी  (विजयेन्दर शर्मा) । मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों का आहवाहन किया है कि उन्हें दिल्ली विधान सभा चुनावों में पार्टी को मिली हार से हताश होने की जरूरत नहीं हैं। उन्होने कहा है कि हाल ही में बडी-बडी डिगें मारने वाली भाजपा की भी  दिल्ली चुनावों में मिटटी पलीत हो गई है। उन्होने कहा कि कांग्रेस को नये रक्त संचार के साथ आम लोगों के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियो एवं विचारधारा का प्रचार एवं प्रसार करना होगा। उन्होने कहा कि वास्तव में पार्टी के लिए अभी बुरा वक्त चल रहा हैं जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विचारधारा एवं सम्मान, चुनौतियां एवं समाधान विषय पर आयोजित तीन दिवसीय मंथन शिवर के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को आजाद करवाया।  उन्होंने कहा कि देश के नवनिर्माण में  महात्मा गांधी, पंडित ज्वाहर लाल बहादुर शास्त्रा, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी का नेतृत्व मिला। यूपीए-1 और 2 में डा0 मनमोहन सिहं का नेतृत्व मिला जिनकी कुशलता में इस दौरान जब विश्व में आथिक मंदी का दौर आया बावजूद इसके भारत पर इसका कोई असर नही रहा मुख्यमंत्री ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नई लगन व एकता के साथ कार्य करना होगा। सभी  को अपने मतभेद भुलाने होगें। उन्होने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा जो ग्रास रूट पर आधारित है। उन्होने कहा कि सभी एक लक्ष्य बनाकर चलना होगा। पार्टी के भीतर चुनावों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आम सहमति और ईमानदारी के साथ होने चाहिए। किसी भी चुनाव से संस्थाएं मजबूत होती है इसलिए इसमें किसी भी प्रकार का कोई धोखा नहीे होना चाहिए। उन्होने कहा कि उन्हे यह बात कहने में कोई संकोच नही है कि प्रदेश पार्टी के तीन चुनावों में धोखा धडी हुई थी। उन्होने कहा कि ऐसा  कई राज्यों में हुआ जिसका परिणाम आज हमारे सामने हैं। उन्होने कहा है कि आगे से ऐसा नहीे चाहिए इससे संस्थाएं कमजोर  होती हैं। उन्होने कहा कि आज फिर कांग्रेस को नेहरू युग की जरूरत हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में पंचायतो के चुनाव होने वाले है, इन चुनावों के लिए अभी से कमर कसनी होगी। उन्होंने इन चुनावों में काग्रेस विचार धारा के लोगो को आगे लाने का आहवान करते हुए कहा कि इससे  हमारी पार्टी और मजबूत होगी। उन्होने पार्टी में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने पर जोर देते हुए कहा है कि इस प्रकार के आयोजन ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर भी आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होने इस सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठा0 सुखविन्दर सिंह सुक्खू को बधाई दी।

न्यू बस स्टैंड मैक्लोडग़ंज से मैक्लोडग़ंज चौंक तक सडक़ रहेगी बंद

धर्मशाला, 10 फरवरी  (विजयेन्दर शर्मा) । न्यू बस स्टैंड मैक्लोडग़ंज से मैक्लोडग़ंज चौंक तक 9 फरवरी से 15 फरवरी तक सडक़ बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, कांगड़ा, सी.पॉलरासु ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए न्यू बस स्टैंड मैक्लोडग़ंज से मैक्लोडग़ंज चौंक तक 9 फरवरी से 15 फरवरी तक सडक़ को बंद रखने की अनुमति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सीमेंट कंक्रीट से सडक़ों को पक्का करने के मद्देनजऱ न्यू बस स्टैंड मैक्लोडग़ंज से मैक्लोडग़ंज चौंक तक सडक़ को पक्का करने के कार्य के कारण 9 फरवरी से 15 फरवरी तक सडक़ बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय लोगों की सुरक्षा एवं हित के मद्देनजऱ लिया गया है।

शहरी विकास मंत्री 11 फरवरी को धर्मशाला में सुनेंगे समस्याएं

धर्मशाला, , 10 फरवरी  (विजयेन्दर शर्मा) । शहरी विकास एवं आवास तथा नगर नियोजन मंत्री, सुधीर शर्मा 11 फरवरी को धर्मशाला में लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका निवारण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुधीर शर्मा 10 फरवरी को सायं धर्मशाला पहुंचेंगे तथा 11 फरवरी को लोगों की समस्याएं सुनेंगे। शहरी विकास मंत्री 12 फरवरी से 16 फरवरी तक मुख्यमंत्री के जिला कांगड़ा के प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे।

उद्योग मंत्री 12 फरवरी को धर्मशाला में

धर्मशाला, , 10 फरवरी  (विजयेन्दर शर्मा) । उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री 12 फरवरी को दोपहर बाद हरोली से धर्मशाला पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री 13 फरवरी को धर्मशाला में होने वाली कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे।

उद्योग मंत्री आज हरोली हलके के प्रवास पर

ऊना , 10 फरवरी  (विजयेन्दर शर्मा) । उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री 11 व 14 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान वह हलके मेंं चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां दी। 

अध्यापक व अभिवावक बच्चों के भविष्य निर्माण को लेकर मिलकर कार्य करें-ओंकार शर्मा
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  रोडा के वार्षिक समारोह में बोले एग्रोपैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष

himachal news
ऊना , 10 फरवरी  (विजयेन्दर शर्मा) । एग्रोपैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष पंडित ओंकार शर्मा ने कहा कि अध्यापक व अभिभावक बच्चों के भविष्य निर्माण को लेकर मिलकर कार्य करें। उन्होने कहा कि अभिभावक बच्चों को शिक्षित करने तथा तय लक्ष्य तक पहुंचाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें ताकि हमारे यह बच्चे देश व समाज निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकें। पंडित ओंकार शर्मा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोडा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होने शिक्षकों से आहवान करते हुए कहा कि वह सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवतायुक्त शिक्षा मुहैया करवाने के लिए पूरे समपर्ण और सेवाभाव के साथ समर्पित होकर कार्य करें। उन्होने कहा कि अध्यापक देश के निर्माता हैं तथा इनके ऊपर देश के भविष्य निर्माण की बहुत बडी जिम्मेवारी है। उन्होने अध्यापकों से आहवान किया कि वह कक्षा में कमजोर से कमजोर बच्चे के भविष्य निर्माण को लेकर पूरी तन्मयता से कार्य करें। उन्होने अभिभावकों से भी आहवान किया कि वह लडके व लडकियों में बिना भेदभाव से शिक्षा पूरा ध्यान केन्द्रित करें। जबकि विद्यार्थीयों से आहवान करते हुए कहा कि वह अभिभावकों के साथ-साथ अध्यापकों का अनुशासन में रहकर पूरा सम्मान एवं आज्ञा का पालन करें। उन्होने कहा कि बच्चों को घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के प्रयासों से हरोली हलके की प्रत्येक पंचायत में एक-एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को खोला गया है। उन्होने जानकारी दी वर्तमान में हरोली हलके के अन्दर ही 32 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अकेले सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उच्च तकनीकि शिक्षा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तरीय इंडियन इंस्टीस्चयूट ऑफ इंनर्फोमेशन टैक्नॉलाजी संस्थान को हरोली हलके के सलोह में स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हरोली हल्के के शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए उद्योग मंत्री के प्रयासों से टाहलीवाल में एक बहुत बडा औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है जबकि इसी हलके  के पंडोगा में 112 करोड रूपये की लागत से नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है। उन्होने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उन्होने अपनी ओर से 31 सौ रूपये प्रदान किए। जबकि स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान शारदा देवी,सेंसोवाल के प्रधान मंगल सिंह तथा स्कूल प्रबंधन समिति  के प्रधान गुरमुख सिंह ने भी सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11-11 सौ रूपये तथा एसएससी प्रधान प्राथमिक स्कूल रोडा जितेन्द्र पाल ने पांच सौ रूपये की राशि स्कूल को भेंट की। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रांत कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जबकि स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर उपनिदेशक शिक्षा भजन सिंह, प्रधान रोडा पंचायत शारदा देवी, प्रधान सेंसोवाल मंगल सिंह, उप-प्रधान रोडा पंचायत डॉ0 दर्शन सिंह, उप-प्रधान सेंसोवाल उजागर सिंह, एसएमसी प्रधान गुरमुख सिंह, जितेन्द्र पाल, प्रधानाचार्य हरोली स्कूल अवधेश कुमार यादव, धर्मपुर स्कूल रूपलाल, कांगड सतीश कुमार, बढेहडा सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: