दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम बीजेपी और मोदी के लिए स्पष्ट कड़ा संदेश: हेमंत सोरेन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम बीजेपी और मोदी के लिए स्पष्ट कड़ा संदेश: हेमंत सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने आज यहां कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणाम बीजेपी के लिए जनता का कड़ा और स्पष्ट संदेश है कि सिर्फ नारों से काम नहीं चलेगा, सरकार को जनता से किये गये वादों को हर हाल में पूरा करना होगा.

झारखंड में विपक्ष के नेता झामुमो के हेमंत सोरेन ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उपरोक्त बात कही और आरोप लगाया कि बीजेपी अपने चुनावपूर्व गठबंधन सहयोगी आज्सू के साथ झारखंड में पूर्ण बहुमत पाने के बावजदू जिस तरह झारखंड विकास मोर्चा और कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिशें कर रही है उससे राज्य की जनता बहुत नाराज है. सोरेन ने कहा, दिल्ली में आज जनता से मिले कड़े संदेश के बाद तो बीजेपी को संभल जाना चाहिए और झारखंड में जनादेश का आदर करते हुए अच्छे कार्य करने चाहिए.

एक सवाल के जवाब में सोरेन ने कहा, ‘‘बीजेपी को पिछले लोकसभा चुनावों में बहुमत मिलने के बाद सिर्फ हरियाणा विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत मिला है. उसके नेताओं को ऐसा गुमान हो गया जैसे महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी उन्हें पूर्ण बहुमत ही मिल गया हो जबकि ऐसा नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ जानती है और उसे बातों से ज्यादा दिनों तक भरमाया नहीं जा सकता.

कोई टिप्पणी नहीं: