झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (06 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (06 फ़रवरी)

मतदान केन्द्र 74 एवं 75 में आज 7 फरवरी को पुनः मतदान होगा

jhabua map
झाबुआ ---जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्र क्रमांक 74 पंचायत भवन टिमरवानी एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 75 ई.जी.एस. शाला बैडा फलिया टिमरवानी में आज 7 फरवरी को पुनः मतदान होगा। मतदान प्रातः 7.30 से 3 बजे तक होगा। मतदान करवाने के लिये सेक्टर अधिकारी मतदान दल एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को नियुक्त कर मतदान शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न करवाने के लिये आदेश जारी कर दिये गये है।

मैपिंग कार्य नहीं करने के कारण 37 संकुल प्राचार्यो को नोटिस जारी
  • निजी विद्यालयों की मान्यता खत्म करने पर भी विचार
  • छात्रवृति नहीं दी तो होगी एफआईआर
झाबुआ ----जिन निजी विद्यालयों ने समेकित छात्रवृत्ति योजना में मैंपिंग में दर्ज छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन या स्वीकृति नहीं की है, उनके संचालकों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर कराई जाएगी। इन स्कूलों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। निजी स्कूलों के अलावा जिन सरकारी स्कूलों में काम नहीं हुआ उनके संस्था प्रमुखों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत सीईओं श्री धनराजू एस. ने जिले के ऐसे 37 संकुल प्राचार्यो को नोटिस जारी किए है जिन्होने समेकित छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए 50 प्रतिशत विद्यार्थियों की मैपिंग भी पोर्टल पर नहीं की है। प्राचार्यो से 10 फरवरी तक कार्रवाई के प्रस्ताव और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। 10 फरवरी तक जवाब या कार्रवाई के प्रस्ताव नहीं मिलने पर प्राचार्यो के विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूलों को 26 जनवरी तक काम पूरा कर लेने के निर्देश दिए गए थे और 2 फरवरी को प्रमाण पत्र देने को कहा गया था। 27 संकुल प्राचार्यो का काम 50 प्रतिशत से ज्यादा है, लेकिन पूरा नहीं है। इन्हें 10 फरवरी तक बचा कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई है। समेकित छात्रवृति के मामले में ये अब तक की सबसे बडी कार्रवाई है। उल्लेखनीय है कि सरकारी और निजी स्कूलों में पढने वाले ऐसे विद्यार्थी जो वजीफे के पात्र है, उनकी मैंपिंग पोर्टल पर आॅनलाइन की जाना है। आॅनलाइन मैंपिंग में रजिस्ट्रेशन के बाद पात्रतानुसार स्वीकृति लेकर छात्रवृत्ति का वितरण किया जाना है।

इन्हे मिले नोटिस
हाईस्कूल पिपलिया मैंपिंग कार्य 49.43 प्रतिशत, कन्या हासे पारा का 48.42 प्रतिशत, हाईस्कूल बन 47.52 प्रतिशत, कन्या हासे मेघनगर 46.45 प्रतिशत, हाईस्कूल परवलिया 46.27 प्रतिशत, हाईस्कूल बोलासा 44.65 प्रतिशत, हासे कुंदनपुर 43.66 प्रतिशत, हासे झकनावदा 43.16 प्रतिशत,हाईस्कूल ढोल्यावाड 43.02 प्रतिशत, हाईस्कूल झायडा 42.48 प्रतिशत, हाईस्कूल देवीगढ 42.04 प्रतिशत, कन्या हासे बामनिया 40.61 प्रतिशत, बालक हासे थांदला 39.90 प्रतिशत, हासे रामा 39.19 प्रतिशत, कन्या हाई स्कूल खवासा 38.73 प्रतिशत, हासे नौगांवा 34.12 प्रतिशत, बालक हासे रानापुर 33.77 प्रतिशत, हाईस्कूल रोटला 32.61 प्रतिशत, कन्या हासे झाबुआ 29.62 प्रतिशत, हाईस्कूल कालापीपल 27.40 प्रतिशत, हाईस्कूल उमरकोट 24.93 प्रतिशत, कन्या हासे खवासा 24.72 प्रतिशत, हाईस्कूल पीथनपुर 24.71 प्रतिशत, हाईस्कूल करडावद बडी 24.26 प्रतिशत, हासे मदरानी 23.54 प्रतिशत, हाईस्कूल ढेकल बडी 23 प्रतिशत, हाईस्कूल मठमठ 21.04 प्रतिशत, हाईस्कूल काकनवानी 17.85 प्रतिशत, हाईस्कूल बेडावा 16.41 प्रतिशत, कन्या हासे काकनवानी 15.92 प्रतिशत, हाईस्कूल कुकडीपाडा 15.18 प्रतिशत, हासे रातितलाई 15.12 प्रतिशत, हाईस्कूल माछलिया 13 प्रतिशत, हाईस्कूल हरिनगर 10.83 प्रतिशत, हाईस्कूल सेमलिया बडा 9.05 प्रतिशत,बालक हासे मेघनगर 8.21 प्रतिशत, हाईस्कूल मांडली 5.46 प्रतिशत मैंपिंग कार्य किया गया है। मैपिंग कार्य पूर्ण नहीं होने से विद्याथिर्यो को छात्रवृत्ति भी वितरित नहीं हो पाई।

स्टाॅफ नर्स की नियुक्ति के लिए वाॅक इन इन्टरव्यू 11 फरवरी को

झाबुआ ----राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत स्टाफनर्स के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु वाॅक इन इन्टव्यू के पूर्व अभ्यर्थी की दक्षता का आंकलन किये जाने के लिए दक्षता आंकलन समिति द्वारा 11 फरवरी 2015 को प्रातः 11-00 बजे से सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षा ली जावेगी, परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर मेरिट एवं जिले के आरक्षण रोस्टर अनुसार रिक्त पदों के आधार पर कांउसलिंग की जावेगी। कांउसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को 11 फरवरी 2015 को प्रातः 10.30 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ में अनिवार्यतः उपस्थित होने के लिए आदेश जारी किये गये है।

इन्हें बुलाया काउन्सलिंग में कुमारी मंजुला कोचरा,निवासी ग्राम पारा झाबुआ, कुमारंी अंकिता भुरिया निवासी ग्राम जोबट जिला अलीराजपुर, कुमारी मयुरी गोयल जिला ग्वालियर, कुमारी दीपिका चंगोड भाभरा जिला अलीराजपुर, कुमारी कविता मारावाड ग्राम खापा जिला बैतुल, कुमारी प्रियंका वसुनिया ग्राम आम्बुआ जिला अलीराजपुर, कुमारी भावना तोमर ग्राम बडी खटटाली अलीराजपुर, कुमारी सरीता डुडवे बडी खंटटाली आलीराजपुर, कुमारी शर्मिला डुडवे बडी खटटाली अलीराजपुर, कुमारी प्रियंका चंगोड झाबुआ, कुमारी अभिलाषा बारिया नरसिंगपुरा तहसील मेघनगर झाबुआ, कुमारी हिना पिता जसवंतसिंह ग्राम रंभापुर तहसील मेघनगर, कुमारी अनुराधा बारिया ग्राम नरसिंगपुरा पोस्ट थांदला रोड तहसील मेघनगर झाबुआ, कुमारी मीना प्रजापत माही कालोनी पेटलावद जिला झाबुआ, कुमारी दीपा सोनवाने जिला सिवनी म0प्र0, कुमारी प्रियंक कुशवाह ग्राम कालीदेवी जिला झाबुआ म0प्र0 को स्टाफनर्स पद के लिये कांउलिंग में बुुलाया गया है।

विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर आयोजित होगे

झाबुआ --- विद्युत वितरण कम्पनी अपने समस्त उपभोक्ताओं को गुणवतायुक्त बिजली व बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्व है इस श्रृंखला में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या/शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष अभियान के तहत माह फरवरी व मार्च 2015 में कम्पनी क्षेत्रान्तर्गत विद्यमान प्रत्येक वितरण केन्द्र/झोन स्तर पर ‘‘उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर‘‘ आयोजित किये जायेगे।

शिविरों की प्रस्तावित तिथियाॅ
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार झाबुआ शहर में 8 मार्च रविवार को, झाबुआ ग्रामीण में 1 मार्च रविवार को, काकनवानी में 8 फरवरी रविवार को, रायपुरिया में 15 फरवरी रविवार को, झकनावदा में 15 मार्च रविवार को, पेटलावद में 23 फरवरी रविवार को, थांदला में 24 फरवरी मंगलवार को, पारा में 12 मार्च गुरूवार को, सारंगी में 19 फरवरी गुरूवार को, मेघनगर में 21 मार्च शनिवार को, खवासा में 28 फरवरी शनिवार को, रानापुर में 28 मार्च शनिवार को एवं बामनिया में 7 फरवरी शनिवार को शिकायत निवारण शिविर आयोजित किये जायेगे।

पाडलवा की आंगनवाडी कार्यकत्र्ता पद से पृथक

झाबुआ ---समेकित बाल विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मानसेवी के रूप में अस्थाई रूप से ग्राम की स्थानीय महिला को तत्समय के विभागीय दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक आंनवाडी केन्द्र पर आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका को नियुक्त किया जाता है। जिसके कार्य उत्तरदायित्व में अपने क्षेत्र के समुदाय का सर्वेक्षण करके 06 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवत्ती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं की संख्या ज्ञात करना व उन्हें पुरक पोषण आहार खिलाना महिलाओं बच्चों और समुदाय को स्वास्थ्य तथा पोषाहार शिक्षा प्रदान करना 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों को शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा देना। 06 वर्ष से छोटे बच्चे, गर्भवती एवं धत्री महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल तथा प्राथमिक सहायता प्रदान करना है। आंगनवाडी में आने वाले बच्चों के माता-पिता को गृह भेट के माध्यम से मिलना और उनसे कार्यक्रम से सहायता प्राप्त करने की कोशिश करना, टीकाकरण और स्वास्थ्य जाॅच करने में स्वास्थ्य कर्मियों की मदद करनां गंभीर रूप से अल्प पोषित/कुपोषित बीमार और खतरे वाले बच्चों को डाॅक्टर के पास भेजना/रिकार्ड/रजिस्टर पूर्ण रखना खासकर वजन कार्ड बाल स्वास्थ्य कार्ड, पुरक पोषण आहार कार्ड, आंगनवाडी में उपस्थित रिकार्ड आदि रखना आंगनवाडी कार्यकत्र्ता के दायित्व का निर्वहन करना। श्रीमती वरदी हटिला आंनवाडी कार्यकत्र्ता ग्राम पाडलवा थावरिया फलिया एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना रानापुर द्वारा अपने उक्त पदीय कत्र्तव्यों का निर्वहन नहीं किये जाने आंगनवाडी केन्द्र पर अनुपस्थित रहने से परियोजना अधिकारी राणापुर द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्र्ता को पद से पृथक कर दिया गया है।

सुपोषण अभियान अंतर्गत स्नेह शिविर संपन्न

झाबुआ ---ग्राम पाडाधामंजर आय.सी.डी.एस. थांदला अन्तर्गत 21 जनवरी से 3 फरवरी 2015 तक सुपोषण अभियान चलाया गया। 3 फरवरी को कार्यक्रम का समापन समस्त हितग्राहियों के पालकों का आभार प्रदर्शन कर किया गया। इस अभियान में श्रीमति लक्ष्मी तिवारी पर्यवेक्षक द्वारा बारह दिनों तक उपस्थित माताओं को विषय अनुसार समाझाईश दी गई। बच्चों के वजन प्रतिदिन लिए गए एवं उन बच्चों को तीन बार समक्ष में भोजन करवाया जाकर वजन में वृद्धि दर्ज की गई। समस्त गतिविधियों में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहवर्धक सहभागिता की। आंगनवाडी कार्यकत्र्ता द्वारा स्वच्छता एवं अनौपचारिक शिक्षा पर विशेष ध्यान आकर्षित किया गया। विधि प्रदर्शन द्वारा पोषण सहयोगिनी द्वारा थर्ड मिल बनाकर बताया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर एस जमरा एवं परियोजना अधिकारी अंगूरबाला भूरिया के मार्ग दर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

रात्रि 10 बजें के बाद यदि साउण्ड सिस्टम बजा तो होगा जप्त
  • कलेक्टर बी. चन्द्रशेखर ने एसडीएम को दिये आदेश
झाबुआ --- जिले में हाई स्कूल एवं हायसेकेण्डरी एवं माहाविद्यालयों की परिक्षाएॅ निकट होने से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री बी.चन्द्रशेखर ने कोलाहल अधिनियम 1985 के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रो पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर बी. चन्द्रशेखर ने आदेश का पालन करवाने के लिए सभी एसडीएम को आदेशित किया है कि रात्रि 10 बजे से प्रातः6ः00 बजे तक के लिये कोई भी अनुमति प्रदान नहीं की जावे। बिना अनुमति के यदि किसी भी व्यक्ति अथवा विवाह समारोह में साउण्ड सिस्टम बजाया जाता है तो संबधित का साउण्ड सिस्टम जप्त कर लिया जाये।

शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के दो अपराध पंजीबद्ध, मामला मतदान केन्द्र पर मतपत्र लुटकर जलाने का .

झाबूआ---फरियादी दुलेसिंग पिता मोतीलाल अंतरोल उम्र 52 वर्ष निवासी करवड मा0कन्या0 विद्या0 ने बताया कि आरोपी प्रेमसिंह पिता मकना डामोर निवासी टिमरवानी एवं अन्य 23 नामजद व अन्य 20-25 ने मतदान केन्द्र क्रमांक 75 पर मतगणना के बाद सिलिंग के समय आरोपीगण एकमत होकर आये व मतदान केन्द्र पर पत्थरों से हमला कर दरवाजा तोडकर अंदर प्रवेश कर मतदान सामग्री छीनकर जला दी, शासकीय कार्य में बाधा पहुॅचाई। प्र्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्रमांक 35/15, धारा 147,188,353,452,435 भादवि, 135 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी उमनसिंग पिता बाबुसिंग रावत उम्र 45 वर्ष, वरिष्ठ अध्यापक उमरकोट ने बताया कि आरोपी प्रेमसिंह पिता मकना डामोर निवासी टिमरवानी एवं अन्य 30 ने मतदान केन्द्र पर मतगणना के बाद सिलिंग के समय आरोपीगण एकमत होकर आये व मतदान केन्द्र में दरवाजा तोडकर अंदर प्रवेश कर सामग्री छीनकर जला दी। प्र्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्रमांक 36/15, धारा 147,188,353,452,435 भादवि 135 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: