जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की मतगणना 8 फरवरी को होगी
सीधी 06 फरवरी 2015 त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2015 के तहत द्वितीय चरण में सम्पन्न निर्वाचन मंे जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य के मतों की गणना 8 फरवरी को विकासखण्ड मुख्यालय पर ई.व्ही.एम.से होगी लेकिन सारिणीकरण एवं परिणामों की घोषणा नहीं की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़नाले ने बताया कि जनपद पंचायत सिहावल में जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिये मतों की गणना 8 फरवरी को प्रातः 7 बजे से तीन चरणों में की जायेगी। इसके लिये तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं लेकिन सारिणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा बाद में की जायेगी। उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच पद की मतगणना 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सिहावल में दो चरणों में की जायेगी। मतगणना उपरान्त सारिणीकरण एवं परिणामों की घोषणा की जायेगी। कुसमी में भी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य की मतगणना 8 फरवरी को प्रातः 7 बजे से की जायेगी। मतगणना दिनांक को सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा नहीं की जायेगी। पंच एवं सरपंच पद की मतगणना 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से दो चरणों में की जायेगी। मतगणना उपरान्त सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा की जायेगी।
मतगणना में मोबाइल ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
सीधी 06 फरवरी 2015 जिला एवं जनपद सदस्यों की मतगणना 8 फरवरी को और पंचायत के सरपंच एवं पंच पद की मतगणना 9 फरवरी को की जायेगी। विकासखण्ड सिहावल के रिटर्निंग अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि मतगणना के दोैरान मोबाइल पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अतः मतगणना कर्मचारी एवं अन्य व्यक्ति मतगणना स्थल तक मोबाइल लेकर बिलकुल न आयें। उनसे मोबाइल बाहर ही ले लिये जायेंगे। अतः किसी भी परेशानी से बचने के लिये मोबाइल लेकर न आयें।
विकासखण्ड सिहावल में मतगणना की तैयारी पूर्ण
सीधी 06 फरवरी 2015 त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2015 के तहत द्वितीय चरण में सम्पन्न हुयी मतदान के विकासखण्ड सिहावल और कुसमी में 8 फरवरी को ई.व्ही.एम. से होने वाली मतगणना की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है, 9 फरवरी को मतपत्रों से मतगणना की जायेगी। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मझौली में 8 फरवरी को ई.व्ही.एम.से की जाने वाली मतगणना प्रातः 7.30 बजे से प्रारंभ की जायेगी। मतगणना तीन चक्र में पूर्ण की जायेगी। मतगणना के लिये 93 टेबिलें रखी गयी हैं। प्रथम पाली 7.30 बजे से 8.30 बजे तक मतगणना स्थल तक अन्दर जाने के लिये अभ्यर्थियों और उनके एजेण्टों को हरे रंग का पास दिया जायेगा। द्वितीय चक्र की मतगणना 8.40 से 9.40 बजे तक होगी। इसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 94 से 186 केन्द्र तक की मतगणना की जायेगी। इसमें अन्दर जाने के लिये अभ्यर्थियों को पीले रंग का पास दिया जायेगा। तृतीय पाली प्रातः 9.50 बजे से 10.50 बजे तक होगी। इसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 187 से 279 केन्द्रों की मतगणना की जायेगी। अभ्यर्थियों एवं उनके एजेण्टों को अंदर जाने के लिये लाल रंग का पास दिया जायेगा। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि पंच एवं सरपंच की मतपत्रो की मतगणना 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से की जायेगी। मतगणना दो चक्रों में पूर्ण की जायेगी। मतगणना के लिये 140 टेबिलें लगायी गयी हैं। मतदान केन्द्र क्रमांक 01 से 140 टेबिलों में प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक मतगणना की जायेगी। प्रथम पाली में प्रवेश के लिये अभ्यर्थियों और उनके एजेण्टों को हरे रंग का पास दिया जायेगा। द्वितीय पाली प्रातः 10.30 बजे से 11 बजे तक मतदान केन्द्र क्रमांक 141 से 279 की मतगणना की जायेगी। इसके लिये 140 टेबिलें लगायी गयी हैं। मतगणन स्थल में प्रवेश के लिये अभ्यर्थियों और उनके एजेण्टों को पीले रंग का पास दिया जायेगा।
सिहावल के ग्राम गेरूआ एवं डढि़या में 7 फरवरी को मतदान होगा
सीधी 06 फरवरी 2015 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने बताया कि ग्राम पंचायत गेरूआ के सरपंच एवं ग्राम पंचायत डढि़या के वार्ड क्रमांक-13 के पंच पद हेतु 7 फरवरी को प्रातः 7 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा।
मतपत्र मुद्रण कार्य में प्रूफ रीडिंग कार्य में की गयी लापरवाही के कारण संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव
सीधी 06 फरवरी 2015 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने जनपद पंचायत सिहावल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरूआ के सरपंच पद के मतपत्र त्रुटिपूर्ण होने से मतदान प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी। मतपत्रों के मुद्रण हेतु प्रूफ रीडिंग का दायित्व पेंशन अधिकारी श्रीमती बसंती आठ्या, सहायक पेंशन अधिकारी त्रिवेणीदास कोल और सहायक कोषालय अधिकारी अभयराज सिंह के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव भेजा है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मतपत्र मुद्रण कार्य में की गयी लापरवाही एवं उदासीनता के आरोप में पेंशन अधिकारी श्रीमती बसंती आठ्या की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने के प्रस्ताव भेजा है।
मझौली के ग्राम मड़वास के राज कुमार उर्फ लाल बाबू सिंह जिला से निष्कासित
सीधी 06 फरवरी 2015 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विशेष गढ़पाले ने मझौली के ग्राम मड़वास के राज कुमार उर्फ लाल बाबू सिंह पिता राजवली सिंह चैहान को पिछले कई वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण सम्पूर्ण सीधी जिला एवं सीधी जिले के चतुर्दिक सीमा से लगे जिला सिंगरौली, रीवा, सतना एवं शहडोल जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि तक के लिये निष्कासित करने का आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट श्री गढ़पाले ने बताया कि राज कुमार उर्फ लाल बाबू सिंह आदतन अपराधी है। वह वर्ष 2008 से लगातार आज तक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर जन मानस को भयभीत एवं आतंकित कर रहा है। वह जनता के साथ मारपीट, आदिवासी महिलाओं का अपहरण कर बलात्कार करना, मारपीट कर हत्या का प्रयास करना, घर में घुसकर चोरी करना, लोगो के खेतों से पम्प चोरी करना, जन सामान्य में आतंक फैलाना आदि अपराध घटित कर रहा है। अतः सम्पूर्ण सीधी जिला एवं सीधी जिले के चतुर्दिक सीमा से लगे जिला सिंगरौली, रीवा, सतना एवं शहडोल जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि तक के लिये निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने मड़वास के अशोक सिंह उर्फ मुन्शी को एक वर्ष के लिये जिला से निष्कासित किया
सीधी 06 फरवरी 2015 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विशेष गढ़पाले ने मड़वास के अशोक सिंह उर्फ मुन्शी पिता राजवली सिंह चैहान को पिछले कई वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण सीधी जिला एवं सीधी जिले की चतुर्दिक सीमा से लगे जिला सिंगरौली, रीवा, सतना एवं शहडोल जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष तक की अवधि के लिये निष्कासन का आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट श्री गढ़पाले ने बताया कि मड़वास के अशोक सिंह आदतन अपराधी है। वह वर्ष 1994 से लगातार आज तक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर जन मानस को भयभीत एवं आतंकित कर रहा है। वह लगातार आम जनता के साथ मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, जाॅन से मारने की धमकी देना, हप्ता वसूली करना, अवैध शस्त्र रखना, घृणित एवं संगीन अपराधों को घटित करना, जन सामान्य में आतंक फैलाने आदि अपराधों में संलिप्त रहकर अपराध घटित कर रहा है। इसके विरूद्ध 1994 से 2014 तक 18 अपराधिक प्रकरण विभिन्न धाराओं में दर्ज हुये हैं। अतः सम्पूर्ण सीधी जिला एवं सीधी जिले के चतुर्दिक सीमा से लगे जिला सिंगरौली, रीवा, सतना एवं शहडोल जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि तक के लिये निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।
सिहावल के ग्राम पंचायत गेरूआ एवं डढि़या से गैर मतदाता व्यक्ति के बाहर जाने के आदेश जारी
सीधी 06 फरवरी 2015 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विशेष गढ़पाले ने त्रि-स्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2015 के तहत जनपद सिहावल के क्षेत्र ग्राम पंचायत गेरूआ एवं डढि़या पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र में 6 फरवरी से 7 फरवरी 2015 तक की मध्य रात्रि तक के लिये ऐसे व्यक्तियों जो कि जनपद पंचायत क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं उन्हें उपस्थित रहने तथा क्षेत्र में आवागमन से प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्यवाही दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत की गयी है।
रामपुर नैकिन एवं मझौली से गैर मतदाता का आवागमन प्रतिबंधित
सीधी 06 फरवरी 2015 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विशेष गढ़पाले ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2015 के तहत जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायतों रामपुर नैकिन एवं मझौली क्षेत्र से 21 फरवरी को प्रातः 7 बजे से 22 फरवरी तक की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऐसे व्यक्तियों को जो कि जनपद क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं उन्हें उपस्थित रहने तथा क्षेत्र में आवागमन से प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्यवाही दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रावधानों के अंतर्गत की गयी है।
गेेरूआ एवं डढि़या में निर्वाचन के लिये सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
सीधी 06 फरवरी 2015 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने जनपद पंचायत सिहावल के अंतर्गत ग्राम गेरूआ के सरपंच एवं डढि़या के पंच पद का मतदान 7 फरवरी को सम्पन्न कराने हेतु डिप्टी कलेक्टर जे.पी.यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक यंत्री एच.आर.कोष्ठी को जोनल अधिकारी नियुक्त किया है।
गेरूआ एवं डढि़या के पीठासीन अधिकारियों के विरूद्ध की गयी अनुशासनात्मक कार्यवाही
सीधी 06 फरवरी 2015 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने मतदान केन्द्र क्रमांक-172 डढि़या के पीठासीन अधिकारी मदन प्रताप सिंह, मतदान केन्द्र क्रमांक-122 के पीठासीन अधिकारी विनोद कुमार सिंह, मतदान केन्द्र क्रमांक-123 के पीठासीन अधिकारी राम सुमिरन गुप्ता, मतदान केन्द्र क्रमांक-124 के पीठासीन अधिकारी गिरधारी लाल पटेल और मतदान केन्द्र क्रमांक-125 के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार पाठक द्वारा मतदान सामग्री का मिलान न करने, इसमें लापरवाही करने तथा उदासीनता बरतने पर एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किये हैं।
ए.एन.एम.की संविदा नियुक्ति 11 एवं 12 फरवरी को की जायेगी
सीधी 06 फरवरी 2015 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 के.के.शुक्ला ने बताया है कि सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में रिक्त संविदा ए.एन.एम. के पदों की पूर्ति जिला स्तरीय आरक्षण रोस्टर के अनुसार की जायेगी। उन्होंने बताया कि ए.एन.एम.पद हेतु पदों की पूर्ति शासकीय/निजी नर्सिंग कालेजों (प्रथम वरीयता शासकीय संस्था में उत्तीर्ण अभ्यर्थी) के उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनका म0प्र0 महा कौशल नर्सिंग कांउसिल में वैध पंजीयन अनिवार्य रूप से हो। ए.एन.एम. की संविदा नियुक्ति संबंधी पंजीयन बाक-्इन-इन्टरव्यू 11 फरवरी को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक एवं 12 फरवरी को लिखित परीक्षा जिला प्रशिक्षण केन्द्र आई.पी.पी.-6 सीधी में सुबह 11 बजे से होगा।
कक्षा 9 वीं में प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी को होगी
सीधी 06 फरवरी 2015 जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखण्ड स्तरीय माडल स्कूल में वर्ष 2015-16 हेतु कक्षा 9 वीं में प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी को 9.45 से 12.45 तक आयोजित की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.तिवारी ने कहा है कि परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र व्यापम की बेवसाइट से निकाल लें तभी परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। परीक्षार्थी अपने साथ दो काले डाटपेन तथा एक पैड लेकर आयेंगे।
संलग्न कर्मचारियों का संशोधन आदेश
सीधी 06 फरवरी 2015 संयुक्त कलेक्टर मनोज मालवीय ने कर्मचारियों को अन्यत्र संलग्नीकरण आदेश में संशोधन किया है। संशोधन आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत जमुनिहा के रोजगार सहायक रमेश कुमार शुक्ला को तहसीदार कार्यालय गोपद बनास और धुंआडोल के रोजगार सहायक रविनन्दन सिंह को तहसीलदार कार्यालय में संलग्न किया है।
कर्मचारी संलग्न
सीधी 06 फरवरी 2015 ग्राम पंचायत कठार के रोजगार सहायक धीरेश सिंह द्वारा अपने पिता हरिबंश बहादुर सिंह सरपंच पद अभ्यर्थी द्वारा आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की आशंका प्रकट की गयी है। अतः रोजगार सहायक धीरेश सिंह रिटर्निंग आफीसर कार्यालय मझौली में संलग्न किया गया है। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के कुडि़या तेलियान टोला शासकीय पाठशाला के गुरूजी विश्वनाथ साहू अपने छोटे भाई की पत्नी श्रीमती कुसुम साहू जो कि ग्राम पंचायत कुडि़या के सरपंच पद की उम्मीदवार हैं के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की आशंका की दृष्टि से रिटर्निंग आफीसर मझौली कार्यालय में संलग्न किया गया है।
कर्मचारी संलग्न
सीधी 06 फरवरी 2015 त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2015 में निम्नलिखित शासकीय कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्य एवं सगे संबंधी पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के अभ्यर्थी हैं। ऐसे कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन में प्रचार-प्रसार करने की आशंका के मद्देनजर निर्वाचन की निष्पक्षता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें अन्यत्र कार्यालय में संलग्न किया जाता है। संयुक्त कलेक्टर मनोज मालवीय ने बताया कि कठार के एम.पी.डब्ल्यू. मनोज कुमार तिवारी को रिटर्निंग आफीसर जनपद पंचायत कार्यालय कुसमी, सहकारी समिति धनहा के समिति प्रबन्धक सुभाष सिंह को रिटर्निंग आफीसर कार्यालय कुसमी, शाखा प्रबन्धक सहकारी समिति सेमरिया शेर बहादुर सिंह को रिटर्निंग आफीसर कार्यालय मझौली, बालक आश्रम पन्नी नाला के शिक्षक मोतीलाल यादव और रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बोकरो पियूष तिवारी को रिटर्निंग आफीसर जनपद पंचायत कार्यालय मझौली में संलग्न किया गया है।
तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत 15 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
सीधी 06 फरवरी 2015 मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 23 फरवरी से 28 फरवरी तक तीर्थ यात्रियों को रामेश्वरम तीर्थदर्शन के लिये ले जाया जायेगा। रामेश्वरम जाने के लिये 103 व्यक्तियों का चयन किया जाना है। इस संबंध में जनपद के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 15 फरवरी तक आवेदन पत्र प्राप्त कर कम्प्यूटर के समग्र आईडी के अंतर्गत आनलाइन करने के निर्देश दिये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें