झाबूआ (मध्यप्रदेश) की खबर (07 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 फ़रवरी 2015

झाबूआ (मध्यप्रदेश) की खबर (07 फ़रवरी)

स्वर्णलक्ष्मी महिला बैंक समिति की बैठक सम्पन्न, अंशधारी महिलाओं का किया गया सम्मान 
  • बैंक ने जरूरत मंदों को अभी तक दिया 3 लाख 75 हजार का ऋण

jhabua news
झाबुआ ---स्वर्णकार समाज की महिला मंडल द्वारा शुक्रवार सायंकाल को एक नीजि होटल के सभाकक्ष मेें  बेंक की अंषधारी महिलाओं व सदस्यो एवं अल्प बचत खातों में राषि जमा करने वाले सदस्यो के सम्मान समारोह के साथ ही वार्षिक बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया एवं मेढ स्वर्णकार समाज मध्यप्रदेष के प्रांतीय संयोजक पुष्पकरण सोनी की अध्यक्षता तथा नपा के पार्षद सईदुल्लाखान, नंदलाल रेड्डी, समाज के सक्रिय सदस्य संजय सोनी, महेष सोनी, बाबुलाल सोनी के आथित्य में आयोजित किया गया । इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के पितृ पुरूष भगवान अजमीढ के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के बाद कुमारी षिवानी सोनी के स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में बडी  संख्या में समाजजन उपस्थित थे । समाज के मुख्य संरक्षक एवं प्रदेष संयोजक पुष्पकरण सोनी ने अपने प्रभावी उदबोधन में कहा कि स्वर्णकार समाज की महिलाओं द्वारा श्रीमती कुंता सोनी के प्रयासों के कारण श्री अजमीढ स्वर्ण लक्ष्मी महिला समिति बैंक जनवरी 2010 में प्रांरभ की गई थी और आज महिलाओं के सक्रिय प्रयासों के चलते इस समिति ने अपनी आर्थिक स्थिति काफी मजबुत बना ली है ।प्रारंभिक समय में अल्पव्याज दर पर 5 हजार  की राषि से महिलाओं को ऋण देना प्रारंभ किया था और आज यह समिति 50 हजार तक के ऋण प्रदान कर रही है ।मध्यप्रदेष में स्वर्णकार समाज में पहला अनुकरणीय प्रयास है जहां महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिये बेंक समिति का संचालन हो रहा है ।उन्होने आष्वस्त किया कि जब भी बैंक को उनकी मदद की जरूरत होगी वे हमेषा अग्रणी भूमिका निभावेगें । मुख्य अतिथि के रूप  में बोलते हुए नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने अपने प्रेरक संदेष में कहा कि स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने गरीमामय आयोजन करके अल्प बचत के क्षेत्र में जनजागरूकता बढाने में यह अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है ।छोटी सी संस्था होने के बाद भी इसके विषाल उद्देष्य अन्यों के लिये भी अनुकरणीय है ।यह बैंक आगामी दिनों में भी उत्तरोत्तर उंचाईयों को हांसील करेगी तथा अन्य समाज में भी इसका सकारात्मक संदेष निष्चित ही पहूंचेगा । श्री बारिया ने महिला समाज द्वारा नगर स्वच्छता एवं पालिथिन मुक्त शहर के बारे में प्रस्तुत समस्या के निराकरण का आष्वासन देते हुए सहयोग करने का भरोसा दिलाया । इस अवसर पर पार्षद सईदुल्लाखान ने भी समाज की महिलाओं की इस पहल के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे महिला सषक्तिकरण का एक नायाब उदाहरण बताया । कार्यक्रम में बेंक समिति की संचालिका श्रीमती कुंता सोनी ने अजमीढ स्वर्णलक्ष्मी महिला बेंक समिति की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि  जनवरी 2010 से प्रारंभ की गई इस पहल का मुख्य उद्देष्य ही समाज की सेवा करना है ।हमने प्रारंभिक काल में 5 हजार से लोन देना शुरू किया था जो अब 50 हजार तक हो गया है ।समाज मे जिन परिवारों को वास्तविकरूप  से पैसों की आवष्यकता है उन्हे अल्पब्याज दर पर समिति ऋण मुहैया कराती है इस कार्य के श्रीमती कृषा सोनी, चंचला सोनी, विमला सोनी आदि का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है ।आज हम समिति बेंक की अंषधारी महिलाओं एवं अल्पबचत मे राषि जमा कराने वाले सदस्यों को मुख्य अतिथियों के हाथो उपहार देकर सम्मानित भी कर रहे है । समिति में वर्तमान में 82 अंषधारी महिलायें है एवं 33 सदस्यों के बचत खाते संचालित हो रहे है। गत वर्ष बैंक समिति ने 2 लाख 75 हजार से अधिक की राषि का लोन दिया है तथा चालू वर्ष में जनवरी तक 1 लाख का ऋण दिया गया है ।पूरे समाज की महिलायें पुष्पामालाओं की तरह एक सूत्र में बनी हुई है । श्रीमती चंचला सोनी एवं विमला सोनी ने अजमीढ जी की आरती का गान किया । मुख्य अतिथि धनसिंह बारिया के अलावा पुष्पकरण सोनी, सईदुल्लाखान, नन्दलाल रेड्डी, के संजय सोनी के हाथो अंषधारी महिलाओं एवं बचत खातेदारों को शाल, बेग के रूप  में उपहार दिये गये । समिति ने आज से ही दैनिक बचत योजना का प्रारंभ किया जिसमें बडी संख्या में महिलाओं एवं पुरूषो ने खाते खुलवाये इस अवसर पर ना अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने 3 हजार तथा पुष्पकरण सोनी ने 5 हजार प्रतिमाह का खाता प्रारंभ करवाया। मुख्य अतिथि धनसिंह बारिया,एवं पुष्पकरण सोनी के द्वारा समाज की 92 वर्षीय अंषधारी वृद्धा श्रीमती मणीबाई सोनी को पुष्पहार एवं उपहार देकर सम्मान किया गया तथा उनके आषीर्वाद प्राप्त किये । इस अवसर पर सहभोज का आयोजन किया गया । कार्यकम का सफल संचालन कुंता सोनी ने किया तथा आभार श्रीमती चंचला सोनी ने व्यक्त किया ।

जुलाई से महंगाई राहत देने के फैसले का पेंषनरों ने किया स्वागत

झाबुआ---जिला पेंषनर एसोसिएषन झाबुआ ने प्रदेष सरकार द्वारा पेंषनरों की मांग को मानते हुए  राज्य सरकार के सभी पेंषनरों को 1 जुलाई  से 7 प्रतिषत की दर से बढे हुए महंगाई राहत के भुगतान करने के आदेष जारी करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है । जिला पेंषनर संगठन के जिला अध्यक्ष भेरूसिंह राठौर, एमसी गुप्ता, बीएल साकी, राजेन्द्रकुमार सोनी, रतनसिंह राठौर, बालमुकुंदसिंह चैहान, पीडी रायपुरिया ने बताया कि प्रदेष सरकार के ,ारा जारी आदेष के अनुसार प्रदेष के पेंषनरों को 7 प्रतिषत की दर से मंगहाई राहत राषि 1 जुलाई 2014 से दिये जाने के निर्देष जारी कर दिये है । वित विभाग द्वारा जारी आदेष से फिलहाल बढी हुई मंहंगाई राहत 1 अक्तुबर 2014 से दी जारही है ।अब पेंषनरों को जुलाई से सितम्बर तक 3 माह के एरीयर का भुगतान किया जावेगा । जिला पेंषनर एसोसिएषन ने प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान से अनुरोध किया है कि भविष्य में पेंषनरों को कर्मचारियों के साथ ही बढने वाले महंगाई राहत का भुगतान हो ऐसी व्यवस्था सुनिष्चित की जावे ।

ई-उपार्जन साफ्टवेयर अन्तर्गत पंजीकृत किसानो के डाटा में समग्र आई.डी.नम्बर प्रविष्ट करने एवं सत्यापन कार्य 15 फरवरी तक होगा

झाबुआ---रबी विपणन वर्ष 2015-16 में गेहूॅ के ई-उपार्जन हेतु किसानो का नवीन पंजीयन एवं विगत वर्ष के पंजीयन में गेहॅू के इस वर्ष बोये गये रकबे का सत्यापन कार्य 15 फरवरी 2015 तक पूर्ण किया जाना है इस कार्य हेतु पटवारी तहसीलदार एवं खरीदी केन्द्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर द्वारा दिये गये है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री खांन ने बताया कि जिले में 7573 अभी तक किसानो का पंजीयन हुआ है जिसमें से पटवारियों द्वारा 1817 तहसीलदारो द्वारा 03 किसानो का सत्यापन किया गया है। कलेक्टर बी.चन्द्रशख्ेार ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया है कि पटवारी एवं स्वयं मौके पर जाकर किसान की फसल का सत्यापन कार्य करे पटवारियों द्वारा मौके पर पंचनामा भी बनाया जावे। समयावधि में फील्डवेरिफिकेशन का कार्य निर्धारित संख्या में पूर्ण किया जाकर साफ्टवेयर में एन्ट्री हो जावे यह सुनियिचत करे।

जिले में 21 केन्द्रो पर होगा पंजीयन
जिले के 21 खरीदी केन्द्रो पर किसानो का पंजीयन किया जाएगा। इन केन्द्रो पर ही गेहॅू की खरीदी भी की जाएगी। सहकारी विपणन संस्था मर्या0झाबुआ, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रानापुर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रजला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पारा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कालीदेवी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झाबुआ, सहकारी विपणन संस्था मेघनगर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कल्याणपुरा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मेघनगर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था नोगांवा, सहकारी विपणन संस्था मर्या0 थांदला, सहकारी संस्था थांदला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था खवासा, सहकारी विपणन संस्था मर्या0 पेटलावद, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पेटलावद, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रायपुरिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बामनिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झकनावदा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सारंगी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था करवड, सहकारी सेवा विपणन संस्था मर्या0 रानापुर, में किसानो के पंजीयन संबंधी कार्य किया जाएगा

जनधन योजना मे 45 दिन तक खाते से लेन-देन नहीं किया तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा

झाबुआ---एलडीएम श्री पाण्डे ने बताया कि जिन हितग्राहियों के खाते जन-धन योजना में खोले गये है उन हितग्राहियों द्वारा यदि बैंक खाते से 45 दिन तक कोई लेन-देन संबंधी कार्यवाही नहीं की जाएगी तो उन्हे योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिन हितग्राहियों के खाते इस योजना में खोले गये है वे अपना रूपे कार्ड संबंधित बैंक से प्राप्त कर ले एवं खाते से सतत लेन-देन संबंधी कार्य करते रहे।

द्वितीय चरण के मतदान की गणना आज 8 फरवरी को

झाबुआ ----द्वितीय चरण के मतदान के लिए 5 फरवरी गुरूवार को मतदान हुआ। पंच, सरपंच के चुनाव के लिए मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पर ही मतो की गणना की गई। जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर एवं  शासकीय उत्कृष्ट बालक उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी विद्यालय थांदला में ईव्हीएम से मतो की गणना आज 08 फरवरी रविवार को प्रातः 7.30 बजे से प्रारंभ होगी। पंच सरपंच पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 9 फरवरी को की जाएगी। जनपद सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 27 फरवरी को जनपद मुख्यालय पर एवं जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 28 फरवरी को जिला मुख्यालय पर की जायेगी।

अपहरण का  अपराध पंजीबद्ध
          
झाबूआ-- फरियादिया गीताबाई बेवा मोहन भील, उम्र 50 वर्ष निवासी रूपगढ ने बताया कि उसकी लडकी सरतुबाई, उम्र 17 वर्ष, बैक पेटलावद से मजदुरी के पैसे निकालने का कहकर घर से निकली थी। भरत पिता बाबु मुणिया, निवासी रूपगढ उसकी लडकी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 39/15, धारा 363,366 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

छेडछाड का अपराध पंजीबद्ध

झाबूआ---फरियादिया ने बताया कि आरोपी राजेन्द्र प्रसाद सोलंकी उर्फ सोनू निवासी गोपाल काॅलोनी झाबुआ उसके घर में जबरन घुस गया व घुरने लगा व बोला की में शिवसेना का प्रमुख हु कहकर बाद अश्लील गांलिया देकर जान से मारने की धमकी दी। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 82/15, धारा 354(डी),452,294,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का अपराध पंजीबद्ध 

झाबूआ--- आरोपी हिमांशु पिता मनु जैन, निवासी तारखेडी के द्वारा रोजाना की छेडछाड से तंग आकर निर्मला पिता अम्बाराम गामड, उम्र 19 वर्ष निवासी तारखेडी ने कुंए में कुदकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग क्रमांक 03/2015 की जांच पर से प्र्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 27/15, धारा 452,354,306 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट 3(1) 11 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: