नरकटियागंज (बिहार) की खबर (07 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 फ़रवरी 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (07 फ़रवरी)

नरकटियागंज में रेल ओवर ब्रीज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा
  • जनप्रतिनिधियों में श्रेय लेने की होड़, ये पब्लिक है सब जानती है

bihar map
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज शहर को दो भाग मंे बाँटने वाले रेलवे के पूरब केबिन के बन्द होने के बाद से उत्पन्न परेशानी से सभी दो चार होते रहे है। इससे निजात पाने के लिए तत्कालीन सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतों ने कागजी घोड़ा दौड़ाया। परिणामस्वरूप बगहा और रामनगर में रोड ओवर ब्रीज का कार्य पूर्व में प्रारम्भ हो गया। अब बारी आई नरकटियागंज की तो वहाँ जिस तरह के पुल निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था शुरूआती दौर में उससे समस्या यथावत रहती। जनहित को ध्यान में रखकर, बैद्यनाथ प्रसाद महतों ने पुनः रेल मंत्रालय को नया प्राक्कलन तैयार करने को अनुरोध भेजा, वहाँ मामला बजट को लेकर अटक गया। इस बीच उन्होंने भी चुनाव को नजदीक देखा तो एक प्रकार से (नौटंकी) राजनीतिक खेल खेलते हुए धरना दिया। सांसद रहे बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने इतना काम कर दिया। मई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के उपरान्त सतीशचन्द्र दूबे सांसद निर्वाचित हुए, उसके बाद फिर नरकटियागंज आर ओ बी का निर्माण कार्य अधर में लटक गया। अगस्त 2014 में नरकटियागंज विधांनसभा के लिए हुए उपचुनाव में विधायक के तौर पर रश्मि वर्मा निर्वाचित हुई। उसके बाद से रेल ओवर ब्रीज उनके क्षेत्राधिकार में नहीं रहने के बावजूद अपनी पहुँच और लगन से पार्टी के उच्चाधिकारियों से मिलकर नरकटियागंज की इस मुख्य समस्या के समाधान के लिए कार्य किया। उन्होने दूरभाष पर बताया कि मैंने तो सिर्फ अपना काम किया है यही काफी है। नरकटियागंज की जनता समझदार है वह जानती है कि कौन कितना काम कर रहा है। मई से अगस्त 2014 तक आरओबी के लिए कितना काम हुआ है जनता जानती है। उन्होंने कहा कि पाँच छव महिने में नरकटियागंज के लिए चार मेगावाट बिजली आपूर्ति को बढाकर आठ मेगावाट कराना, दिल्ली की दौड़ लगाकर जनहित में आर ओ बी के लिए सरकार में बैठे पार्टी के बड़े बड़े अधिकारियों विनती कर काम निकाल लिया गया। अब तो यह बताने का वक्त आ गया है कि काम किसने किया। जनता सब जानती है कि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किसने कितने दिन किया और काम किसने कितने कम समय में कि फैसला तो आवाम को करना है। रश्मि वर्मा के निजी सहायक ने मथुरा सिंह की माने तो रेल ओवर ब्रीज का काम मई 2015 में प्रारम्भ होगा और क्षेत्र के लोगों की एक समस्या का समाधान निकल जाएगा। सांसद समर्थकों का कहना है कि सांसद रेलमंत्री सुरेश प्रभू से इस आशय का पत्र लेकर आए हैं।  प्रबुद्धजनों ने सांसद श्री दूबे के पहल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वे नरकटियागंज रेलवे की अन्य समस्याओं के समाधान की  दिशा में सार्थक पहल करेंगे ताकि रिजर्वेशन काउन्टर से दलाली पर काफी अंकुश लग सके। बायोमेट्रिक सिस्टम नरकटियागंज में शुरू हो सके इसके लिए सांसद से लोगों ने अपील की है कि वे रेल मंत्रालय में जनहित से जुड़े इस समस्या को रखकर निजात दिलाने का प्रयास करेंगे। हाॅलाकि क्षेत्र के दोनों नेता काफी अच्छा काम करे और जनता को लाभ दें, यह काफी अच्छी पहल होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: