प्रभारी मंत्री श्री राजपूत वार्डवासियों से रूबरू हुए
प्रदेश के राजस्व एवं पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी श्री रामपाल सिंह राजपूत ने आज रविवार को विदिशा नगरपालिका के वार्डो में पहुंचकर स्थानीय रहवासियों से उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, सांसद प्रतिनिधि श्री तोरन सिंह दांगी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत को करैयाखेडा के वार्डवासियों ने बताया कि मुख्य सड़क से करैयाखेडा पहुंच मार्ग की स्ट्रीट लाइट बंद है। नालियों की साफ-सफाई नियमित नही हो रही है साथ ही साथ मार्ग के सीसी रोड़ का कार्य अब तक पूरा नही कराया गया है इसी प्रकार सड़क मार्ग के बीच बीच में गड़े विद्युत खंबो से हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने वार्डवासियों की समस्याआंे को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका अधिकारी को सचेत किया कि यहां नियमित साफ सफाई हो साथ ही साथ स्ट्रीट लाइट सुचारू रूप से काम करें के प्रबंध शीघ्रतिशीघ्र किए जाए। उन्होंने चिन्हित स्थलों पर कचरा पेटी एक दिन में रखने के निर्देश दिए वही क्षेत्र की साफ सफाई एक दिन में पूरी की जाए अन्यथा नगरपालिका अमले पर कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने क्षेत्र के निर्माणाधीन विद्युत उपकेन्द्र में हो रही विलम्बता पर असंतोष जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार से कार्य शीघ्र कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। वार्ड की महिलाओं के द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु हेण्डपंप खनन कराने की मांग पर प्रभारी मंत्री ने हेण्ड पंप स्वीकृत कर शीघ्र खनन कराने के निर्देश नगरपालिका अधिकारी को दिए।
शिक्षा व संस्कार के प्रतीक बने शैक्षणिक संस्थाएं-प्रभारी मंत्री श्री राजपूत
प्रदेश के राजस्व एवं पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी श्री रामपाल सिंह राजपूत रविवार को विदिशा के केशवनगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल शिक्षा और संस्कार के लिए जाने जाते है जिसका अनुसरण अन्य विद्यालयों को भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदिशा जिले की प्रदेश में अलग पहचान है। यहां के विद्यार्थी कठिन परिश्रम कर बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान हासिल कर चुके है। इस इतिहास को बनाएं रखने का आशीर्वाद उन्होंने विद्यार्थियों को दिया। विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य हो वे शिक्षावान एवं संस्कारवान बनें इस ओर प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने संस्कारवान भारत के निर्माण में शिक्षकों की महती भूमिका बताई। इस अवसर पर विधायक श्री दांगी ने अपनी विधायक निधि से शैक्षणिक संस्था में निर्माण कार्य हेतु ढाई लाख रूपए देने की घोषणा की। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थियो ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जिन्हें देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौंसला अफजाई किया। कार्यक्रम स्थल पर सांसद प्रतिनिधि श्री तोरन सिंह दांगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री हरी बाबू अग्रवाल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, शैक्षणिक संस्थान के गुरूजन, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकगण और अधिकारीगण मौजूद थे।
पूजा अर्चना
प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत ने रंगई पुल के समीप स्थित श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधितों को दिए।
महिला एवं बाल विकास का अमला भ्रमण पर गया
अंतर जिला एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत विदिशा जिले की आंगनबाडी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक की टीम रविवार को कटनी जिले के भ्रमण पर रवाना हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चालीस सदस्यीय दल 12 फरवरी को कटनी से वापिस विदिशा आयेगा। विभाग के परियोजना अधिकारी श्री सुंदरियाल ने विभागीय अमले से कहा कि वे कटनी जिले में विभाग के माध्यम से किए गए उल्लेखनीय कार्यो का अध्ययन कर उनका अनुसरण जिले में करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें