विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (10 फ़रवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (10 फ़रवरी)

विकास कार्यो एवं योजनाओं की बैठक आज

भोपाल संभागायुक्त श्री एसबी सिंह के द्वारा समीक्षा बैठक 11 फरवरी को आहूत की गई है। उक्त बैठक कलेक्टेªट में शाम चार बजे से प्रारंभ होगी। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देष दिए है कि समुचित जानकारियों सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिष्चित करें।

घातक बीमारियों पर सतत नजर रखें-कलेक्टर श्री ओझा

vidisha news
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए है कि घातक बीमारियों के बचावो का क्रियान्वयन अविलम्ब करें। उनके द्वारा दिए गए निर्देषों के अनुपालन में जिला चिकित्सालय में स्वाईन फ्लू नियंत्रण के लिए स्पेषल वार्ड बनाया गया है निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सीय दल सतत उपलब्ध रहता है कि जानकारी देते हुए सिविल सर्जन सह अधीक्षक डाॅ मंजू जैन ने बताया है कि प्रारंभिक तौर पर चिन्हित किए गए मरीजों की स्लाइड ली गई है और परीक्षण हेतु जबलपुर भेजी गई है। सिविल सर्जन डाॅ मंजू जैन ने बताया है कि सात मरीजों की स्लाइड परीक्षण हेतु भेजी गई है मंगलवार तक सिरोंज के ग्राम दीपनाखेडा की श्रीमती रजनी की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जो निगेटिव है। इसके अलावा नटेरन तहसील की श्रीमती कमलेष की मृत्यु स्वाईन फ्लू से होने के कारण उनके पारिवारिक छह सदस्य पति रामबाबू 31 वर्ष, जेठानी श्रीमती लक्ष्मीबाई 35 वर्ष, श्री अमर सिंह 40 वर्ष, अमित सिंह 19 वर्ष, मास्टर तनवीर 7 वर्ष और सात वर्षीय मनू पर विषेष निगरानी रखी गई है और इन सबका स्वाईन फ्लू परीक्षण हेतु स्लाइड ली गई है जिसकी रिपोर्ट जबलपुर से अब तक प्राप्त नही हुई है।

विषेष षिविरों का आयोजन 

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय पर विषेष षिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त षिविर शासकीय कन्या महाविद्यालय में दोपहर 11 बजे से प्रारंभ होंगे। जिले की समस्त शासकीय,  अषासकीय महाविद्यालय के नोड्ल अधिकारियों से कहा गया है कि वे नियत तिथि को समुचित जानकारी सहित षिविर में उपस्थित होना सुनिष्चित करें ताकि छात्रवृत्ति स्वीकृति संबंधी कार्य अविलम्ब पूरा किया जा सकें। फरवरी माह में तिथिवार आयोजित छात्रवृत्ति स्वीकृति षिविरो की जानकारी इस प्रकार से है। एसएसएल जैन महाविद्यालय के लिए 11 फरवरी को, शहीद भगत सिंह महाविद्यालय विदिषा हेतु 12 को, इसी प्र्रकार 13 को आईआईएचआरडी काॅलेज विदिषा एवं शहीद भगत सिंह महाविद्यालय शमषाबाद के लिए, 14 फरवरी को शासकीय कन्या महाविद्यालय विदिषा एवं कुषाभाऊ महाविद्यालय ग्यारसपुर के लिए, 16 फरवरी को एसएटीआई इंजीनियरिंग एवं पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय हेतु, 18 को सीआईआईएसटी काॅलेज विदिषा एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय विदिषा, 19 को सनराइजर्स काॅलेज आफ एक्सीलेंस हरिपुरा, 20 को जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय विदिषा, 22 को बीएम महाविद्यालय विदिषा, 23 को आरकेएम महाविद्यालय और केएम महाविद्यालय विदिषा के लिए तथा 24 को सेन्टमेरी महाविद्यालय विदिषा और 25 फरवरी को नेषनल महाविद्यालय विदिषा के नोड्ल प्रतिनिधि को समुचित जानकारियों सहित उपस्थित होने के निर्देष जारी किए गए है।

जिला बदर की कार्यवाही

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एमबी ओझा ने पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी के पालन प्रतिवेदन पर एक प्रकरण में जिला बदर की कार्यवाही के आदेष जारी कर दिए है। जारी आदेष में उल्लेख है कि अनावेदक इरफान पुत्र अषफाक खां उम्र 27 साल निवासी राजेन्द्रनगर गंजबासौदा जिला विदिषा को विदिषा एवं समीपवर्ती जिले रायसेन, भोपाल, गुना, अषोकनगर, सागर, राजगढ की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की कालवधि हेतु निष्किासित किया गया है।

एलबेन्डाजाॅल टेबलेट दी गई

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन नेषनल डिवर्मिंग डे आज 10 फरवरी को जिले के स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों को कृमि नियंत्रण दवाई एलबेन्डाजाॅल टेबलेट निःषुल्क प्रदाय की गई। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिला मुख्यालय पर अभियान का शुभांरभ माधवगंज क्रमांक एक टैगोर शाला में किया। इस अवसर पर डीपीएम श्री खरे के अलावा, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व अमला मौजूद था। 

कोई टिप्पणी नहीं: