कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने व्यापक भ्रमण कर स्थिति की समीक्षा की
झाबुआ ---त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव के ब्लाक कांग्रेस राणापुर के पर्यवेक्षक मधु हिरोडकर एवं ब्लाक कांग्रेस रामा के पर्यवेक्षक कनकमल सोनी गुरूवार को दोनो ही ब्लाकों का दौरा कर क्षेत्र के कांग्रेस समर्थित प्रत्याषी क्षेत्रीय प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर स्थिति का जायजा लिया । तथा जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिष्चित करने के लिये मार्गदर्षन दिया । दोनो पर्यवेक्षको ने प्रदेष कांग्रेसं अरूण यादव एवं पूर्व प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के मागर्दर्षन में पुनः जिला कांग्रेस का जिला पंचायत मे बोर्ड बनाने का भरोसा जताया । दोनों कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रदेषाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, ब्लाक अध्यक्ष चन्दूलाल पडियार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिले में चल रही चुनावी तेयारियों का जायजा लिया । दोनों ने अपनी रिपोर्ट जिला पर्यवेक्षक प्रदेष महामंत्री मुजीब कुर्रेषी एवं प्रदेष कांग्रेस कमेटी को भेजने की बात बताइ । उन्हाने सभी क्षेत्रवासियों से वार्ड क्रमांक 1 से शंकरसिंह भूरिया, वार्ड 2 सें श्रीमती कालीबाई मानसिंह मेडा, वार्ड 3 से रुपसिंह डामोर, वार्ड 4 से गुंदरी सूरज, एवं वार्ड 5 से रमीला कैलाष डामोर एवं वार्ड 6 से सुश्री कलावती भूरिया को भारी बहुमत से विजय बना कर जिले में चैथी बार कांग्रेस की जिला पंचायत परिषद गठित करने की अपील की है । दोनों पर्यवेक्षकों ने डा विक्रांत भूरिया, आचार्य नामदेव, जितेन्द्र अग्निहोत्री, हमेचंद डामोर,आदि से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय स्थिति का जायजा लिया ।
सुपोषण दिवस मनाया
झाबुआ---आंगनवाडी केन्द्र तलावली में 9 फरवरी से 12 दिवसीय सुपोषण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अतिकम वनज के 15 बच्चे नियमित आंगनवाडी केन्द्र पर आ रहे है। पर्यवेक्षक ललिता शाह द्वारा बच्चों का नियमित वनज लिया जाता रहा है। तथा शिविर में साफ सफाई के बारे में उचित खान पान के बारे में टीकाकरण के बारे में कुपोषणको कम करने के तरीके के बारे में समझाईश दी जा रही है। वहीं क्षेत्र में दो बच्चे अधिक कमजोर थे उनकी माताओं को समझाया एवं बाल शक्ति वार्ड में भर्ती करवाया गया। शिविर में पोषण मिश्र, आशा कार्यकर्ता, पोषण सहयोगी, आशा कार्यकर्ता सहयोग कर रहे है। सभी बच्चों को शिविर में 3 टाईम नाश्ता एवं भोजन दिया जा रहा है। कार्यक्रम में कुमारी शांति भूरिया, मरिया पारगी, अग्नेश भूरिया, एवं सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गुरुदेव भगवन रामक्रश्ण परमहंस जी का जन्म दिन धुमधाम से मनाया गया
झाबुआ---रामक्रश्ण सेवा समिति द्धारा षुक्रवार 20 फरवरी को ष्भगवन रामक्रश्ण परमहंस जी का जन्म दिन बडे उत्साह व धुमधाम से मनाया गया। समिति द्धारा बताया गया कि थांदला गेट स्थित एक लव्य सास्क्रतिक भवन (साजरंग)मे गुरु भाई.बहनो द्धारा गुरुदेव कि विषेश पुजा अर्चना कि गई। समिति द्धारा रंगपुरा स्थित विकलांग केन्द्र पर गुरु भा ई.बहनो ने बच्चो के साथ मिलकर गुरुदेव का जन्म दिन मनाया व बच्चो को जलेबी.समोसे मिठाइ व चाकलेट वितरित की गइ।
विधायक एवं जिला भाजपाध्यक्ष ने 63.75 लाख की लागत के कार्यो का भूमिपूजन किया
- नगर में अब सतत चलेगें निर्माण एवं विकास कार्य नगरपालिका अध्यक्ष ने किया वादा
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान के लिए अवकाश घोषित
झाबुआ---मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 हेतु मतदान दिनांक 22 फरवरी 2015 रविवार को तृतीय चरण के लिये झाबुआ, रामा एवं रानापुर क्षेत्र में कामगारो को मतदान के लिये अवकाश घोषित किया गया है। त्रि-स्तरीय पंचायती निकायों के निर्वाचन क्षेत्रो में आने वाले कारखानों में कार्यरत कामगारों को निर्वाचन में मताधिकार का उपयोग करने की सुविधा देने की दृष्टि से कारखाना अधिनियम 1948 के अन्तर्गत समस्त कारखानों के अधिभोगीगण एवं प्रबंधकगण निर्वाचन के दिन अपने कामगारों के लिये कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 52 को प्रयोग में लाते हुए साप्ताहिक अवकाश प्रतिस्थापित करने की व्यवस्था कर मतदान के दिन सप्ताहिक अवकाश घोषित करेगे। जिससे कि कामगार अपने मताधिकार का उपयोग सुविधाजनक एवं निर्बाघ रूप से कर सके। ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते है वे पूर्व परम्परा अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिको को मतदान हेतु दो-दो घण्टे की सुविधा देगे अर्थात प्रथम पाली नियमित समय से दो घण्टे पूर्व बन्द की जायेगी एवं दूसरी पाली निर्धारित समय से दो घण्टे पश्चात प्रारंभ की जायेगी ताकि कामगारो को मतदान करने में कठिनाई न हो। ऐसे कारखाने जो निरंतरित प्रक्रिया की श्रेणी में आते है उनमें भी पूर्व परिपाटी के अनुसार श्रमिकों को उनके देय वेतन में किसी प्रकार की क्षति न पहुॅचाते हुए बारी-बारी से पर्याप्त समय प्रदान करते हुए मतदान की अनुमति दी जाना सुनिश्चित किया जावे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.चन्द्रशेखर ने संस्थानों के मालिको को निर्देशित किया है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाली दुकान एवं वाणिज्य संस्थानों के कामगारों को मतदान के लिए सुविधा देने की दृष्टि से उनके नियोजकगण तथा प्रबंधकगण मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के अन्तर्गत दुकान/संस्थान को निर्धारित दिन बंद/अवकाश नहीं रखते हुए उसके स्थान पर निर्वाचन के दिन को बंद/ अवकाश रखेगे तथा अन्य दुकान/संस्थान जिनका बंद का दिन निर्धारित नहीं है, वे कामगारो को बारी-बारी से मतदान करने हेतु पर्याप्त समय प्रदान करते हुए अनुमति देगे।
मतदान एवं मतगणना कक्ष में मोबाईल प्रतिबंधित रहेगा
झाबुआ---निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान एवं मतगणना कक्ष में मोबाईल प्रतिबंधित रहेगा। इस लिये मतगणना कक्ष में उपस्थित मतगणना अभिकत्र्ता एवं उपस्थित अभ्यर्थीयो के मोबाइल कक्ष के अंदर प्रवेश नहीं करना चाहिए। आयोग के निर्देशो का सख्ती से पालन करवाने के लिये रिटर्निग अधिकारी, सहायक रिटर्निग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी चन्द्रशेखर ने निर्देशित किया है।
बलात्कार का प्रकरण पंजीबद्ध
झाबूआ---फरियादिया ने बताया कि वह पूर्व से आरोपी राधेश्याम पिता नंदराम लुहार निवासी बामनिया हाल पेटलावद के घर, जो अकेला होकर स्कूल में चपरासी है, के यहां साफ-सफाई का काम करने जाती थी, आरोपी ने जबरन बलात्कार किया व मकान बेचकर चला गया। गर्भवती होने पर परिवार को पता चलने पर परामर्श कर रिपोर्ट करने के लिये आई। प्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 63/14, धारा 376 भादवि 3/4 ले.अप.से बालकों का संर0 अधिनियम 2012 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था निर्भीक होकर मतदान करें
झाबूआ---पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत कल दिनांक 22.02.15 को विकासखण्ड झाबुआ, रानापुर, रामा में मतदान संपन्न होना है। इस हेतु झाबुआ जिला पुलिस द्वारा पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुल 508 मतदान केन्द्रों में 113 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही सामान्य मतदान केन्द्रों पर भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्टेट बाॅर्डर गुजरात के 06 नाकाबंदी स्थलों पर भी पुलिस द्वारा सुरक्षा लगाई जाकर उन्हे सीलबंद किया गया है। कुल 508 मतदान केन्द्रों पर 56 पुलिस सेक्टर मोबाईल पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किये गये है। इस प्रकार संपूर्ण व्यवस्था में 1434 अधिकारी/कर्मचारी लगाये गये हैं। पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से यह अपील कि है कि पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें, यदि किसी को कोई समस्या या शिकायत हो तो पुलिस कन्ट्रोल रूम झाबुआ के दूरभाष नंबर 07392-243169, थाना झाबुआ के दूरभाष नंबर 07392-243412, थाना रानापुर के दूरभाष नंबर 07392-283231, थाना कल्याणपुरा के दूरभाष क्रमांक 07392-281221 एवं थाना कालीदेवी के दूरभाष क्रमांक 07392-282234, संबंधित सेक्टर प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी-पुलिस, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को तत्काल सूचित करें।
12 हजार की अवैध शराब के साथ तिन आरोपी गिरफ्तार
झाबूआ---थाना रायपुरिया पुलिस के द्वारा आरोपी प्रेमसिंह पिता रामचन्द्र वाखला, उम्र 22 वर्ष निवासी डोकरवानी के कब्जे से 30 क्वाटर प्लेन देशी शराब कीमती 1,200/-रूपये की जप्त की गई। थाना कल्याणपुरा पुलिस के द्वारा आरोपी गुलाब सिंह पिता नानिया गुण्डिया, उम्र 38 वर्ष निवासी संदला के कब्जे से 48 बाॅटल पें्रसीडेंट बीयर शराब कीमती 3,840/-रूपये की, आरोपी दशरथ पिता हरिसिंह नायक, उम्र 22 वर्ष निवासी झायड़ा के कब्जे से 240 क्वाटर प्लेन देशी शराब कीमती 7,200/-रूपये की जप्त की गई। इन प्रकरणों में अपराध क्रमांक 33,30,31/15, धारा 34-ए आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिये गये।
अज्ञात आदमी की रेल से गिरने पर मौत
झाबूआ--- मृतक अज्ञात पुरूष की ट्रेन संख्या 19020, स0के0एन0 584/24-26 पर से गिरने से मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना थांदला में मर्ग क्रमांक 05/15, धारा 174 जाफौ का कायम कर विवेचना में लिया गया।
असामाजीक तत्वो ने हनुमानजी की मूर्ति की क्षतिग्रस्त
झाबूआ---फरियादी मांगीलाल पिता खिमा कटारा, उम्र 70 वर्ष निवासी रूपगढ ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने ग्राम रूपगढ के हनुमान मंदिर में, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहूॅचाने की नीयत से हनुमानजी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया व पास में रखे फोटो को तोडकर फेंक दिया। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 64/15, धारा 295 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें