नौसैना की क्षमता में इजाफा करने के इरादे से केंद्र सरकार ने रडार की पकड़ में नहीं आने वाले सात स्टेल्थ लड़ाकू पोत और छह परमाणु पनडुब्बियों के निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने हाल में यह फैसला लिया।
छह नई पनडुब्बियां बनाने का फैसला 1999 में पास किए गए 30 वर्षीय परमाणु निर्माण कार्यक्रम के तहत लिया गया। सरकार की योजना 30 साल के भीतर 24 पनडुब्बियां बनाने की है। इस कार्यक्रम की पहली परियोजना पी75 है। इसके तहत भारत में छह स्कॉर्पियन पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है। पी75आई नाम की छह पनडुब्बियां बनाने की एक अन्य परियोजना को सरकार ने पिछले साल मंजूरी दी। परियोजना के प्रस्ताव के लिए इस साल मार्च में निविदा मंगाए जाने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें