आपदा प्रबंधन से अवगत हुए शिक्षकगण
प्राकृतिक आपदा मेें जन, धन हानि को कैसे कम किया जाए इसके लिए पूर्व में की जाने वाली तैयारियों के परिपेक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को जिला होमगार्ड कार्यालय में आयोजित की गई थी। जिसमें शैक्षणिक संस्थाओं के गुरूजनों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि आपदा के प्रभाव को हम कैसे कम कर सकते है ताकि जन हानि को पूरी तरह रोका जा सकें। इसके लिए दी जाने वाली जानकारी का परिस्थिति अनुसार तत्काल उपयोग करना अति आवश्यक है। उन्होंने तकनीकी जानकारियों के साथ-साथ उपकरणों का परीक्षण सतत करते रहने की सलाह दी ताकि आपदा के दौरान सुरक्षा उपकरणों का बेहतर उपयोग किया जा सकें। उन्होंने कहा कि जागरूकता से हम आपदा के प्रभाव को कम कर जन हानि को रोक सकते है। उन्होंने शिक्षकों से आव्हान किया कि वे कार्यशाला के दौरान दी गई जानकारियों से स्थानीय ग्रामीणजनों को भी अवगत कराएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणजन एक दूसरे की मदद सहजता से कर सकें। इससे पहले डिस्ट्रिक कमाण्डेट होमगार्ड श्री संतोष शर्मा ने कार्यशाला के उद्धेश्यों और प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, आगजनी दुर्घटनाओं के दौरान जन हानि को कैसा रोका जाए की विस्तृत जानकारी दी साथ ही साथ इस दौरान उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों का प्रयोग सरलता से कैसे करे से भी अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा ने गुरूजनों से कहा कि वे सतर्कता बरतें जब भी क्षेत्र मंे किसी भी प्रकार की आपदा हो तो अविलम्ब वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराए। यहां जो जानकारी दी गई है उसे आत्मसात करे और ब्लाक स्तर के प्रशिक्षण के दौरान संबंधितों को अवगत कराए। उन्होंने ग्राम स्तर पर बाढ़ सुरक्षा समिति कैसे गठित करनी है से भी अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन एवं आगंतुकों के प्रति आभार श्री उमेश तिवारी ने किया।
पापड़ मेकिंग प्रशिक्षण नौ से
गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले ग्रामीण क्षेत्रो के युवक, युवतियों के लिए कौशल उन्नयन कार्यक्रम अंतर्गत पापड बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम नौ फरवरी से आयोजित किया गया है। एसबीआई के प्रशिक्षण स्थल आरसेठी गोयल काम्पलेक्स सागर रोड विदिशा में लगातार छह दिन तक जारी रहेगा। प्रशिक्षण संस्था के संचालक ने बताया है कि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण, आवास, भोजन व चाय नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुकों के पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है उसकी आयु 18 से 45 वर्ष हो जिले के ग्रामीण क्षेत्र का मूल निवासी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता का कोई बंधन नही है। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए प्रशिक्षण संस्थान के मोबाइल नम्बर 9981518558 अथवा दूरभाष क्रमांक 07592-297021 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
प्रभारी मंत्री रविवार को विदिशा नगर का भ्रमण कर जायजा लेंगेे
प्रदेश के राजस्व एवं पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी श्री रामपाल सिंह राजपूत आठ फरवरी रविवार को विदिशा आएंगे। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत का प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार रविवार की दोपहर एक बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर दो बजे विदिशा पहुंचेगे और यहां सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशवनगर मंे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत शाम चार बजे विदिशा नगर का भ्रमण कर जायजा लेंगे और शाम सात बजे विदिशा से रवाना होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें