प्रवेश चयन परीक्षा आज
जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आज सात फरवरी को प्रातः 11.30 बजे से आयोजित की गई है चयन परीक्षा जिले के 11 केन्द्रों पर आयोजित की गई है। परिक्षार्थी एवं उनके अभिभावकों तथा शैक्षणिक संस्थाओं के प्रधानाध्यापको से कहा गया है कि वे परीक्षा केन्द्रो पर प्रातः 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
अनिवार्य सेवा घोषित
हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा का जिले में सुचारू रूप से संचालन कराने हेतु जिन प्राचार्य, व्याख्याता सहित अन्य को केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है उन्हें मध्यप्रदेश अनिवार्य सेवा संधारण के तहत अनिवार्य सेवा घोषित किया गया है। संबंधितों से कहा गया है कि आदेश का पालन बंधनकारी होगा यदि किसी नियुक्तिकर्ता के द्वारा आदेश का पालन नही किया जाता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
अस्थिबाधित निःशक्तजनांे की सर्जरी हेतु परीक्षण शिविर जारी
जिले के अस्थिबाधित निःशक्तजनों के लिए 26 एवं 27 फरवरी को जिला चिकित्सालय में सर्जरी केम्प का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने सर्जरी केम्प के पहले जनपद एवं निकायों में परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश संबंधितों को दिए है के तारतम्य में परीक्षण शिविरांे का आयोजन जारी है। आपरेशन चिन्हांकन हेतु शिविरों का आयोजन संबंधित जनपद पंचायत परिसर मंें नियत तिथि को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। जनपद पंचायत नटेरन एवं नगर परिषद शमशाबाद में 11 फरवरी को, नगर पंचायत एवं नगर परिषद कुरवाई में 13 को, जनपद पंचायत ग्यारसपुर में 18 को, जनपद पंचायत एवं नगरपालिका विदिशा मंे 19 को और जनपद पंचायत एवं नगरपालिका परिषद बासौदा में 20 फरवरी को परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
दायित्व
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने अस्थिबाधित निःशक्तजनों के परीक्षण शिविर के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे है तदानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह अधीक्षक को आपरेशन करने हेतु अस्थिबाधित निःशक्तजनों को चिन्हित करने हेतु डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, जिला शिक्षा अधिकारी एवं परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को ऐसे अस्थिबाधित निःशक्त छात्र-छात्राएं जो शासकीय, अशासकीय संस्थाआंे में अध्ययनरत है एवं उनकी सर्जरी की आवश्यकता है को अनिवार्य रूप से आपरेशन हेतु चिन्हित कराने के लिए संबंधित विद्यालय के शिक्षकों को जबावदंेही सौंपने के निर्देश दिए गए है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को भी इसी प्रकार के निर्देश दिए गए है जिसमें कहा गया है कि ऐसे अस्थिबाधित निःशक्त बालक, बालिकाएं जो आंगनबाडी केन्द्रों में आती है उनका परीक्षण कराया जाना सुनिश्चित करें। जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा गया है कि वे ग्राम पंचायत के सचिवों के माध्यम से निर्धारित दिनांक एवं समय पर ग्राम पंचायतों के ऐसे अस्थिबाधित निःशक्तजन जो 25 वर्ष से कम आयु के है को परीक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित कराना सुनिश्चित करें साथ ही साथ समस्त ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजन की तिथि एवं समय का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए एवं कोटवारों के माध्यम से मुनादी कार्य किया जाए। इसी प्रकार के निर्देश नगरपालिका अधिकारियों को दिए गए है वही समस्त ब्लाक मेडीकल आफीसरो से कहा गया है कि वे खण्ड चिकित्सालय में आने वाले मरीजो में यदि 25 वर्ष तक की आयु के केवल अस्थिबाधित निःशक्जन आते है तो उन्हें ओपीडी पर्ची पर चिन्हित कर नियत दिनांक को जिला चिकित्सालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।
पोलियो करैक्टिव सर्जरी शिविर 26 को
जिला मुख्यालय पर 26 फरवरी को निःशुल्क पोलियो करैक्टिव सर्जरी का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर दिल्ली की समाजसेवी संस्था तरूण मित्र परिषद के सौजन्य से आयोजित किया गया है। संस्था के महासचिव श्री अशोक जैन ने बताया है कि पोलियो करैक्टिव सर्जरी शिविर में छह माह से 25 वर्ष तक की आयु के बच्चों व नौजवान जो पैरो से निःशक्त, पंजे के बल चलते हो, पैर छोटा-बडा हो, पोलियो एवं हड्डी रोग से पीडित विकलांग इस शिविर का लाभ ले सकते है। यह शिविर 26 फरवरी को प्रातः नौ बजे विदिशा स्थित शीतलधाम, हरीपुरा में लगाया जाएगा जिसमें नई दिल्ली के ख्याति प्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ अरूण जैन सभी निःशक्तजनों की जांच करके जिला प्रशासन के सहयोग से जिला अस्पताल विदिशा में आपरेशन कर प्लास्टर करेंगे वे दो माह पश्चात् 26 अपै्रल को प्लास्टर हटाकर कैलीपर प्रदान किए जाएंगे। शिविर में आपरेशन, दवाईयां व भोजन आदि सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगी। इच्छुक रोगी या उनके परिजन अधिक जानकारी के लिए विनीत अग्रवाल के मोबाइल नम्बर 09893072434 अथवा डाॅ ब्रजेश जैन के मोबाइल नम्बर 09424425628 पर सम्पर्क कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें