हिमाचल की विस्तृत खबर (04 मार्च) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 मार्च 2015

हिमाचल की विस्तृत खबर (04 मार्च)

प्रदेश में ग्रामीण मार्गों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर


शिमला, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि भारी बर्फबारी और बारिश के बाद जनजातीय क्षेत्रों की सडक़ों को छोडक़र चम्बा, शिमला और कुल्लू जिलों सहित प्रदेश के सभी मुख्य भागों में बिजली, जलापूर्ति, संचार सेवाएं और सडक़ मार्गों को दो दिनों के भीतर बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि टापरी से थोड़ा आगे तक भारत-तिब्बत राष्ट्रीय उच्च मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सभी सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य मुख्यालय को आज प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त सभी जिलों में 161 सडक़ों को खोला जा चुका है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के चलते बन्द हुई अन्य सडक़ों को शीघ्र खोल दिया जाएगा, इसके लिए अतिरिक्त मशीनरी एवं श्रम शक्ति तैनात की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि प्रभावित 589 जलापूर्ति योजनाओं में से 414 को क्रियाशील बनाया जा चुका है, और शेष 175 योजनाओं को अगले एक-दो दिनों में बहाल कर दिया जाएगा। जहां तक विद्युत आपूर्ति का प्रश्न है, यह पूरी तरह से सामान्य है। हालांकि, मुरम्मत कार्यों के चले कभी-कभार बिजली में व्यावधान पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज जनजातीय क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, और राज्य के लोगों को आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति ने वायुसेना की दो स्क्वाड्रनों को प्रेसिडेंसियल स्टैण्डर्ड से सम्मानित किया राज्यपाल श्री कल्याण सिंह भी रहे मौजूद

himachal news
जयपुर, शिमला, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने वायुसेना स्टेशन जोधपुर में बुधवार को आयोजित समारोह में वायुसेना की 21 स्क्वाड्रन एवं 116 हेलिकोप्टर यूनिट को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंसियल स्टैण्डर्ड अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कल्याण सिंह भी मौजूद थे।  समारोह के पश्चात भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के दिल्ली प्रस्थान करने पर राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

1578 करोड़ रूपये के ऋृण वितरित किये: उपायुक्त

धर्मशाला, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । कांगड़ा जिले के बैकों की तिमाही जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा सी. पालरासू ने की। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले के बैंकों ने र्वािर्षक ऋण योजना 2014-15 के अन्तर्गत दिसम्बर माह के तिमाही तक 1822 करोड़ के एवज में 1578 करोड़ वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि विभन्न बैकों के पास लोगों के 15627 करोड़ रूपये जमा है तथा बैंकों द्वारा लोगों को 4476 करोड़ रूपये के ऋृण वितरित किये है। उपायुक्त ने जिला में बैंकों के कार्य की सराहना की साथ में जिला के जमा ऋृण की अनुपात की कम दर 28.74 प्रतिशत चिन्ता व्यक्त करते हुये समस्त बैंक अधिकारियों को 31मार्च, 2015 तक ऋृण अनुपात में वृद्वि लाने के निर्देंश दिये। उन्होंने बताया कि कृषि, शिक्षा, मकान ऋृणों को ओर बैंक विशेष तौर पर ध्यान दें ताकि जिले की जमा ऋृण अनुपात की दर में सुधार आ सके। उन्होंने कहा कि बैंकों से अपने जमा राशि के अनुसार ऋृण अनुपात बढ़ाने का निर्देंश दिये। इस अवसर पर डॉ सुमन कुमार सहायक महाप्रबधक ने नावार्ड की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा ऋृण के अनुपात को बढ़ाने के लिए बेंकों को सुझाव दिये। बैठक में पंजाब नेैशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक बीएस पठानियां, सहायक महाप्रबंधक रवि रावल, एलडीओ रिर्जव बैंक केएस राणा, समस्त बैंकों के समन्वयक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।   

7 करोड़ 50 लाख रूपये सेे निर्मित होगा नगरोटा बगवॉ बस अड्डा
  • 150 नये चालक संभालेगे कार्य
  • 15 गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए बाली ने प्रदान की सहायता राशि

धर्मशाला, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । नगरोटा बगवॉ विधान सभा के चंगर क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए तीन नई सम्पर्क सडक़ें निर्मित की जायेगी। यह जानकारी परिवहन, तकनीकी शिक्षा एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री जीएस बाली ने आज ‘‘आपका विधायक आपके द्वार‘‘ के तहत् घीण, बालुगलोआ, सरोत्री व नगरोटा बगवॉ में जनसमस्याओं को सुनते हुये दी। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र के लोगों को घर- द्वार तक बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के उदेद्श्य से गा्रम पंचायत बड़ोह में बाथु पुल से टीकालाहड़ के लिए अढ़ाई किलोमीटर जीप योग्य सडक़ व गा्रम पंचायत बूसल के लिए एक नई सडक़ तथा गा्रम पंचायत सरोत्री के टीकामतेहड़ हरिजन बस्ती के लिए सम्पर्क सडक़ के निर्माण के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिये है। उन्होंने कहा कि विभाग को यह भी निर्देश दिये गये है कि इन सडक़ों को तय अवधि में पूरा किया जाये। उन्होंने बताया कि चंगर क्षेत्र के लिए तीन नये हैंडपम्प स्वीकृत किये गये है।इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत घीण में आठ किलोमीटर लम्बे बनने वाले सम्पर्क मार्ग का आकलन तैयार करने के निर्देश सम्बन्धित विभाग को दिये गये हैं।इसके अतिरिक्त नगरोटा बगवॉ, चाहड़ी, पठियार तक चार किलोमीटर लम्बी सडक़ों के विस्तार एवं सुधारीकरण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रूपये की योजना बनाई गई है। बाली ने कहा कि हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नगरोटा बगवॉ डिग्री कॉलेज में स्नातका्रेतर की कक्षाएं चलाने की घोषणा के संदर्भ में स्थानीय प्रधानाचार्य एवं सम्बन्धित विभाग को इस शैैक्षणिक सत्र से इन कक्षाओं को आरंभ करने के संदर्भ में समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है साथ ही इस महाविद्यालय में बीसीए व एमसीए के कोर्सों को आरंभ करने के लिए निदेशक तकनीकी शिक्षा को औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि औपचारिकताओं के पूर्ण होते ही इन व्यवसायिक कोर्सों को महाविद्यालय में आरंभ कर दिया जायेगा। नगरोटा में बन रहे राजीव गांधी गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है तथा इस कार्य के लिए 31 मार्च तक अतिरिक्त 6 करोड़ रूपये की राशि लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करवाई जा रही है।भविष्य में भी इसके निर्माण में कोई विलम्ब न आये इसके लिए आगामी वित्त वर्ष में 51 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध करवाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज में 400 विद्यार्थियों की संख्या होने का अनुमान है। इन विद्यार्थियों के लिए छात्रावास भवन उपलब्ध करवाने के संदर्भ में एसडीएम कांगड़ा को इस भवन निर्माण के लिए भूमि चयनित करने के निर्देंश दिये गये है। बाली ने कहा कि नगरोटा बगवॉ में बनने वाले बस अड्डे की राशि जोकि पूर्व में एक करोड़ रूपये थी इसका आकलन बढ़ाकर 7 करोड़ 50 लाख रूपये किया गया है। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी 15 दिन के भीतर कर दी जायेगी तथा इसके निर्माण के टैंडर एक माह के भीतर करने के निर्देंश सम्बन्धित विभाग को दे दिये गये है। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवॉ विधान सभा क्षेत्र प्रगति पर है। लोगों से चुनाव के समय किये गये वायदों को पूर्ण किया जा रहा है, जनवरी 2013 से फरवरी, 2015 तक विधान सभा क्षेत्र में एक करोड़ साठ लाख रूपये की लागत से 35 नये उच्च गुणवत्ता वाले ट्रॉसफार्मर स्थापित किये गये है जबकि 70 लाख रूपये से पुराने ट्रॉसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने पर व्यय हुये है। 50 लाख रूपये की लागत से पुरानी विद्युत लाईनों को बदला गया है।उन्होंने बताया कि पथ परिवहन निगम में 150 नये चालकों की भर्ती की गई है, जिनका प्रशिक्षण अन्तिम चरण में है। इसके पूर्ण होते ही उन्हें सम्बन्धित डिपुओं में नियुक्त कर दिया जायेगा। इससे चालकों की कमी को पूरा किया जायेगा। इसके उपरांत मंत्री ने पठियार, सेराथाना व राजियाणा में भी जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान मंत्री ने लगभग 15 गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए तीन हजार से पांच हजार रूपये की वितीय सहायता नगरोटा कल्याण समिति की ओर से तथा लगभग इतने ही लोगों को चिकित्सा सहायता की राशि स्वीकृत की।

राजेन्द्र राणा ने की  झांकियों की पूजा अर्चना

himachal news
हमीरपुर, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दूसरे दिन राज्य अपदा प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने मुरली मनोहर मन्दिर से परम्परागत रीति-रिवाज के अनुसार निकाली गई झांकियों की विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को भविष्य में और अधिक आकर्षक बनाने और राज संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी की स्मृद्ध संस्कृति के  संरक्षण के लिये विशेष कदम उठाए जाएंगे ।  उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी सुजानपुर टिहरा को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के सौदर्यकरण के लिये भी प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि इस ऐतिहासिक नगरी को पर्यटन केन्द्र के रूप में पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा तथा इस के लिए चरणबद्व तरीके से कार्य किया जा रहा है। राणा ने कहा कि सभी पंचायतों का कार्य बिना किसी भेदभाव के करवाया जा रहा है। राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विस सुजानपुर में सडक़, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को प्राथमिकता के आधार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं । उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही सुजानपुर को उमण्डल का दर्जा मिला है जिससे लोगों को अपने कार्य करवाने के लिये जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली है। 

मतदाता अभियान को सफल बनाने के लिये सहयोग दें:  अनिल मनकोटिया 

हमीरपुर, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नादौन  40-नादौन अनिल मनकोटिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अधिप्रमाणित व स्वच्छ करने तथा सूचियों में विद्यमान विभिन्न प्रकार की त्रुटियों को दुरस्त करवाने के उद्देश्य से 3 मार्च से राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण और प्रमाणिकरण कार्यक्रम आरम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्यक्रमानुसार मतदाता सूचियों को दुरस्त करने के  लिये विशेष कदन उठाए जा रहे हैं जिसके तहत मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड डाटा के साथ लिंक करना है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया है कि  जिनके दो पहचान पत्र बने हैं वे एक ही स्थान अर्थात अपने साधारण निवास पर ही अपना नाम संबन्धित मतदाता सूची में रखने के लिये फार्म -7 पर आवेदन करें और एक से अधिक वोटर कार्ड हों तो वह भी उन्हं तुरन्त जमा करवाना सुनिश्चित करें।  उन्होंने बताया कि त्रुटियों के निवारण के लिये आवश्यक दस्तावेज संबन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास अथवा अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवाएं ताकि  15 दिनों के भीतर उसका निवारण सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने कहा कि फोटो पहचान की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।  उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के डाटाबेस में मतदाताओं के मोवाईल नम्बर , ई.मेल पते को भी इन्द्राज किया जाएगा ताकि निर्वाचन/पुनरीक्षण संबन्धित समस्त जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाई जा सके ।  उन्होंने  समस्त मतदाताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बूथ स्तर पर नियुक्त बीएलओ को सहयोग देने का आग्रह किया है। 

मतदाता सूची में दर्ज आपत्तियों को दुरस्त करवाने में सहयोग दें:  डॉ चांद प्रकाश शर्मा  

हमीरपुर, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम डॉ चांद प्रकाश शर्मा  ने बताया कि हमीरपुर 37-सुजानपुर  तथा हमीरपुर- 38 के निर्वाचन क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अधिप्रमाणित व स्वच्छ करने तथा सूचियों में विद्यमान विभिन्न प्रकार की त्रुटियों को दुरस्त करवाने के उद्देश्य से 3 मार्च से राष्ट्रीय मतदाता सूची शुद्धिकरण और प्रमाणिकरण कार्यक्रम आरम्भ किया गया है जोकि 31 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मतदाताओं  के नाम आधार कार्ड से लिंक किए जाएंगे तथा मतदाता सूची में संशोधन के साथ ही फर्जी वोटरों के नाम हटाए जाएंगे, जिन मतदाताओं  के एक ही अधिक बार मतदात सूची में नाज दर्ज हैं, वे स्वैच्छिक घोषणा अभियान के अन्तर्गत दोहरे पंजीकरण को हटाने के लिये फार्म 7 पर आवेदन करें व फर्जी वोटर कार्ड भी साथ जमा करवाएं । उन्होंंने कहा कि एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना , नियमों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक मतदाता केवल एक ही स्थान अर्थात अपने साधारण निवास पर ही अपना नाम संबन्धित सूची में रखें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के डाटाबेस में मतदाताओं के मोवाईल नम्बर , ई.मेल पते को भी इन्द्राज किया जाएगा ताकि निर्वाचन/पुनरीक्षण संबन्धित समस्त जानकारी उन्हें उपलब्ध करवाई जा सके । उन्होंने  समस्त मतदाताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये बूथ स्तर पर नियुक्त बीएलओ को सहयोग देने का आग्रह किया है। 
        
रंगोली, फैंसी ड्रैस तथा मैंहदी प्रतियोगिता आयोजित 

हमीरपुर, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दूसरे दिन आयोजित दिन के कार्यक्रमों में निफ्ड, हमीरपुर  द्वारा रंगोली, फैंसी ड्रेस तथा मैंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इन प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डॉ अर्चना सोनी ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया ।  फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिव्यंाक्षी प्रथम, शचिप्ता द्वितीय और इशां तीसरे स्थान पर रही । रंगोली प्रतियोगिता में दीपा शर्मा प्रथम, रीना ग्रुप ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि नीलम औ शिल्पा तीसरे स्थान पर रहीं।  मैंहदी प्रतियोगिता में नीलम प्रथम तथा डिम्पल द्वितीय और सोनिया तीसरे स्थान पर रही । इस मौके पर निफ्ड की प्रबन्धक निदेशक शकुन्तला शर्मा और केन्द्र मुखिया प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे। 

होली रंगों का उत्सव कार्यक्रम आज 

हमीरपुर, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) ।चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय  होली उत्सव -2015 के दौरान 5 मार्च को 11 बजे से 01 बजे तक सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में होली रंगों का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी एवं मेला अधिकारी बलवान चंद ने दी।  उन्होंने उप-मण्डल के अधिकारियों / कर्मचारियों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। 

दर्शकों ने उठाया डॉग शो का आनन्द

हमीरपुर, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के अवसर पर बुधवार को डॉग शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें  कुल 45 कुत्तों ने भाग लिया, जिनमें 22 बड़ी तथा 18 मध्यम और 5 छोटी प्रजाति के कुत्ते शामिल थे।  बड़ी प्रजाती के कुत्तों में से धीरज महाजन का कुता प्रथम  तथा अरूणा शर्मा  का द्वितीय और सन्नी ठाकुर का तृतीय स्थान पर रहा, मिडियम प्रजाति में गांव री के विजय कुमार का कुत्ता प्रथम तथा जगन कटोच को द्वितीय और कमल राणा का तृतीय स्थान पर रहा  जबकि छोटी प्रजाति के कुत्तों में शुभम का कुत्ता प्रथम, हर्ष बनियाल का कुत्ता द्वितीय  तथा संजय रत्न का कुत्ता तृतीय स्थान पर  रहा। कार्यकारी एसडीएम, नादौन अनिल मनकोटिया ने प्रतियोगिता के दौरान बलदेव कुमार गांव दाड़ला का तिब्तियन मस्टी प्रजाति कुत्ते के चैम्पियन रहने पर उसके स्वामी को 1500 रूपये, स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र और कीट देकर सम्मानित किया जबकि विभिन्न वर्गों के  विजेताओं को क्रमश: 1000  रूपये, 750  रूपये, 500  रूपये  और औषधी किट , दवाईयां और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।  प्रतियोगिता के दौरान  डॉ कालिया, डॉ कतना और डॉ विप्पन चौधरी ने निर्णयक मण्डल में शामिल थे। डॉग शो के दौरान दर्शक दीर्घा ने कुत्तों द्वारा उनके मालिकों के इशारे पर दिखाए गये हैरतअंगेज करतबों का भरपूर आनन्द उठाया। इस अवसर पर पशु पालन विभाग के उप निदेशक अभिनाश शर्मा तथा एस.के. चौधरी उपस्थित रहे।  

बेबी शो विजेताओं को बीएमओ अर्चना ने किया सम्मानित 

हमीरपुर, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न वर्ग के बच्चों के मध्य बेबी शो का आयोजन किया गया जिसमें कुल 43 बच्चे शामिल हुए ।   प्रतियोगिता में 1 मास से 1 वर्ष वर्ग में 10 बच्चों ने, 1 वर्ष से 3 वर्ष वर्ग में 18 बच्चों और 3 वर्ष से 5 वर्ष में 15 बच्चों ने भाग लिया।  प्रतियोगिता में  विजेता बच्चों को खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्चना सोनी ने खिलौने आदि देकर सम्मानित किया ।  1 मास से 1 वर्ष समूह में सान्य, रियांशु, हार्तिक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे तथा 1 वर्ष से 3 वर्ष समूह में गौरी प्रथम , अर्णव द्वितीय , नंदनी तृतीय रही जबकि 3 वर्ष से 5 वर्ष  समूह में शुगुन, दिव्याक्षी, अर्वी जैन क्रमश: प्रथम , द्वितीय और तृतीय रहे। इस अवसर पर डॉ हरविन्द्र सिंह ,  डॉ स्वाती उपस्थित रहे। 

मतदाता उत्सव ऑनलाईन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पोर्टल आरम्भ: डीसी

हमीरपुर, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि  भारत चुनाव आयोग द्वारा मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिये सबकी  भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिये ‘‘मतदाता उत्सव ऑनलाईन प्रतियोगिता’’ शीर्षक से  पोर्टल आरम्भ किया है जो कि हिमाचल मुख्य चुनाव अधिकारी की वैबसाईट पर भी  प्रतिभागियों के लिये उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बैवसाईट पर  प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये स्टैपवाईज़ पूरी जानकारी भी दी गई है।  उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं , स्कूल/ कॉलेज से अधिक से अधिक संख्या में ऑन लाईन प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है। 

प्रत्येक मतदाता को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा : अक्षय सूद 

हमीरपुर, 04 मार्च (विजयेन्दर शर्मा) । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 39-बड़सर, अक्षय सूद ने जानकारी दी कि  फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अधिप्रमाणित व स्वच्छ करने तथा उन्हें विद्यामान विभिन्न प्रकार त्रुटियों को  दूर करने के दृष्टिगत 3 मार्च से विस्तृत कार्यक्रम आरम्भ किया गया है। जोकि 31 मार्च तक चलेगा । उन्होंने बताया कि  12 अप्रैल  रविवार को (पहला कैम्प) विशेष शिवरों का आयोजन किया जाएगा उसके बाद जुलाई, 2015 तक  निर्धारित मास के किसी भी एक रविवार को विशेष मासिक शिविर आयोजित किए जाएंगे। ।उन्होंने बताया कि कर्यक्रमानुसार मतदाता सूचियों को दुरस्त करने के  लिये विशेष कदम उठाए जा रहे हैं जिसके तहत मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड डाटा के साथ लिंक करना, दोहरे पंजीकरण को कम करने के लिये ऐसे मतदाताओं को स्वयं अपना नाम केवल एक जगह पर साधारणतय निवास स्थान पर ही रखने व अन्य जगह से हटाने के लिये फार्म 7 पर आवेदन करना होगा व फर्जी वोटर कार्ड जमा करवाना होगा । उन्होंने बताया कि त्रुटियों के निवारण के लिये आवश्यक दस्तावेज निर्वाचन कार्यालय में या अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास प्रस्तुत करें जिनका  15 दिनों के भीतर निवारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फोटो पहचान की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने  समस्त निर्वाचकों से अपील की है कि  अपने मतदान केन्द्र के बथ लेवल अधिकारी को  मोवाईल नम्बर , ई.मेल पता की जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि डाटाबेस में मतदाताओं का विवरण इन्द्राज कर निर्वाचन/पुनरीक्षण संबन्धित समस्त जानकारी  उपलब्ध करवाई जा सके । 

रक्षा पेंशनर आधार संख्या डीपीडीओ कार्यालय में जमा करवाएं

ऊना, 04 मार्च: डीपीडीओ ऊना के माध्यम से रक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनर अपना आधार कार्ड की फोटो प्रति सहित जिसमें पैंशन ब्योरा जैसे पेंशन का किताब नंबर, बैंक खाता संख्या, बैंक नाम तथा नवीनतम फोटो सहित अपनी जानकारी डीपीडीओ कार्यालय में जमा करवाएं। यह जानकारी देते हुए रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी, ऊना पीके पराशर ने बताया कि आधार संख्या को लेने हेतु पेशनरों की सुविधा के लिए 14 मार्च को रैस्ट हाउस दौलतपुर, 21 मार्च को एसबीआई शाखा गगरेट, 28 मार्च को एसबीआई शाखा चिंतपूर्णी तथा 18 अप्रैल 2015 को पंचायत घर घनारी में प्रात: दस बजे से दोपहर दो बजे तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिन पेंशनरों ने अपना आधार कार्ड डीपीडीओ कार्यालय ऊना में जमा करवा दिया है उन्हे पुन: जमा करवाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होने बताया कि भारत सरकार की नई नीति के अनुसार सभी केन्द्रीय पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र नजदीक के अधिकृत केन्द्र पर हर वर्ष जमा करवा सकते हैं, जिसके बारे में पूरा ब्यौरा व डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का ढ़ंग वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जीवन परमान डॉट जीओवी डॉट ईन पर उपलब्ध है।  

पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र के लिए 14 करोड़ की राशि जारी करवाने पर आभार जताया

ऊना, 4 मार्च  : पंडोगा में 112 करोड़ की लागत से मंजूर किये गये औद्योगिक क्षेत्र को केन्द्र की पूरी क्लीयरेंस मिलने के बाद अब राज्य सरकार द्वारा आधारभूत सरंचना विकसित करने के लिए शुयआती तौर पर 14 करोड़ रूपए की राशि जारी किए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताई है और इसके लिए मुयमंत्री वीरभद्र सिंह व उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का आभार व्यक्त किया है। पंडोगा से ताल्लुक रखने वाले जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, पंडोगा के पूर्व प्रधान राम प्रसाद, लॉ कॉलेज के चेयरमैन कै. जगदेव सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य व ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अमित ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य राम पाल भाटिया, पंडोगा के उप-प्रधान संतोख सैणी, पूर्व उप-प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, जैलदार शमशेर सिंह, ठाकुर रणधीर सिंह, हरमहेन्द्र सिंह, सतेन्द्र पाल सिंह, जागीर सिंह, महिला मण्डल प्रधान स्वर्णा देवी, वार्ड पंच शशि व पूर्व वार्ड पंच साधू राम ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंडोगा में नया औद्योगिक विकसित होने पर इलाके के युवाओं को जहां रोजगार के अवसर हासिल होंगे, वहीं ट्रक यूनियन को भी काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र की बेहतर लोकेशन और पंजाब की सीमा से सटे होने के कारण आने वाले समय में यहां निश्चित रूप से बड़े औद्योगिक निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे और जिला में औद्योगिकीकरण की गति और तेज होगी। इन नेताओं ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से पिछले दिनों देश के विभिन्न राज्यों में औद्योगिक मीट आयोजित की गई थी, उसके सुखद परिणाम सामने आए हैं और प्रदेश सरकार के पास पांच हजार करोड़ की योजनाओं के प्रस्ताव पहुंच चुके हैं। इन नेताओं ने कहा कि पंडोगा में औद्योगिक क्षेत्र बनने से इस क्षेत्र की तस्वीर भी बदल जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: