एसडीएम के जनता दरबार में करीब चार दर्जन मामले, दो दर्जन का निष्पादन
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) भाप्रसे के प्रशिक्षु अधिकारी नरकटियागंज अनुमण्डल पदाधिकारी कौशल कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें करीब चार दर्जन मामल सामने आए। अनुमण्डल पदाधिकारी कौशल कुमार के कार्यालय सूत्रों के अनुसार कुल 20 मामलों का निष्पादन आॅन द स्पाॅट कर दिया गया जबकि करीब 25 मामले प्रक्रियाधीन है। नगर परिषद के वार्ड के वार्ड संख्या एक के निवासी योगेन्द्र साह ने अपनी फरियाद में अपने हीे मुहल्ले के रामचन्द्र महतो पर आरोप लगाया कि उनके और रामचन्द्र महतो के घर के बीच तीन फीट की गली है। जिसमें रामचन्द महतो डेढ फीट का छज्जा निकाल रहे है, जिसका विरोध करने पर वे किसी की नहीे सुन रहे। जिससे आमजन को कष्ट होगा। मैंनाटांड के परसा निवासी चतंुर्गुण साह ने एसडीओ को दिये अपने फरियाद में कहा है कि उसकी जमीन के मामले में सीओ मैनाटांड न्याय नहीं कर रहे है। इस संबंध में अनुमण्डल पदाधिकारी ने कहा कि जाकर मैनाटांड सीओ से कहे कि एसडीओं ने भेजा है, आपका काम हो जाएगा।
होली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न
नरकटियागंज(पश्चिम चम्पारण) स्थानीय आर्य समाज मंदिर सभागार में सिनीयर सिटिजन कौंसिल और महात्मा गाँधी श्रेष्ठजन समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शंभू शरण आर्य, अवध किशोर ंिसन्हा हंकारमंणी तिवारी, नागेन्द्र प्रसाद आर्य(आर्य समाज के प्रधान), पुजारी प्रसाद आर्य(मंत्री), देवनन्दन श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मिश्र, विजयमणि तिवारी समेत अन्य शामिल हुए। होली मिलन समारोह के प्रारंभ होने से पहले तुलसी प्रसाद अग्रवाल ने होली पर नशा मुक्ति को लेकर अपनी रचनाओें से उपस्थितजनांे को अभिमंत्रित कर दिया। तत्पश्चात् श्रेष्ठजन समिति और सिनियर सिटीजन कौंसिल के सदस्यों ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर सद्भाव पूर्वक होली मनाने का संदेश दिया। उन लोगो ने संदेश दिया कि समाज में दुर्गुणों की होलिका दहन के उपरान्त सद्गुण के सतरंगी उल्लास से जीवन को रंगीन कर होली का त्योहार मनाएँ। होली मिलन समारोह का संचालन मुकुन्द मुरारी राम ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें