उद्यान क्षेत्र के गांव का हितसंरक्षण जारूरी-मंत्री सुश्री मेहदेले
- उद्यान के साथ पन्ना तक पर्यटकों को भेजा जाए-मंत्री सुश्री मेहदेले
पन्ना 28 मार्च 15/पन्ना राष्ट्रीय उद्यान से गुरजने वाले राष्ट्रीय राज्य मार्ग 75 से लगा हुआ पाण्डवफाल प्राकृतिक रमणीय प्रपात है। इस प्रपात की ऊंचाई 75 मीटर है। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए नवीन सीढिया बनाई गई हैं। 15 लाख रूपये की लागत से 294 सीढिया बनाई गई है। इन सीढियों का आज नाम पट्टिका का अनावरण कर सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, पीएचई, ग्रामोद्योग, मछली पालन, विधि एवं विधायी कार्य द्वारा किया गया। इस स्थान का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के साथ जुडा रहा है। इस स्थान पर चन्द्रशेखर आजाद ने शरण ली थी। यहां पर स्थापित चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर मंत्री सुश्री मेहदेले के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उद्यान क्षेत्र के गांवों में निवास कर रहे लोंगों का उद्यान द्वारा ध्यान रखा जाए उनकी हितों का संरक्षण हो तभी वन्य जीवों का संरक्षण संभव है। बहुमूल्य हीरा उगलने वाली जिले की बहुत सारी भूमि राष्ट्रीय उद्यान में चली गई है। जिले की उथली हीरा खदानों के साथ-साथ पत्थर खदानें भी उद्यान से प्रभावित हो गई हैं जिससे यहां के लोगों का रोजगार खत्म हो गया है। बाजारों की रौनक चली गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में पर्यटक आते हैं यहां आने वाले पर्यटक पन्ना नगर तक पहुंचने लगे तो लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में और भी कई स्थान है जहां पर्यटकों को ले जाया जा सकता है। उन्होंने बराछ, जरधोवा, धुधुवा, बृहस्पतिकुण्ड, कौआसेह आदि को विकसित कर पर्यटकों को घुमाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर शैलचित्र तथा चूने की विशिष्ट स्टेलागमाइट, स्टेलाकटाइट उपलब्ध हैं। इनके चित्र तैयार कराकर इनका प्रचार प्रसार किया जाए। कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने कहा कि पन्ना जिले की पहचान हीरा एवं राष्ट्रीय उद्यान के नाम दुनियाभर में स्थापित है। इस पहचान को बनाए रखने के लिए हमें अपनी सोच को बदलकर राष्ट्रीय उद्यान को विकास में सहायक मानने की बनानी होगी। तभी राष्ट्रीय उद्यान और जिले का विकास हो सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि इस स्थान का पौराणिक कथा से जुडा हुआ है। इसके अलावा इस स्थान को आजादी की लडाई से चन्द्रशेखर आजाद के कारण जुड गया है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहन लाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सतानन्द गौतम आदि ने अपने विचार रखे। पूर्व सांसद एवं विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश के केमाशन, धुधुवा क्षेत्र से किया जाए जिससे पन्ना जिले में पर्यटन को बढावा मिले। इस अवसर पर क्षेत्र संचालक राष्ट्रीय उद्यान आर. श्रीनिवास मूर्ति द्वारा बताया गया कि यह स्थान 12 महीने पर्यटकों के लिए खुला रहता है। केवल सप्ताह में बुधवार को दोपहर बाद बन्द रखा जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार बृजेन्द्र गर्ग के साथ पर्यटन क्षेत्र से जुडे व्यवसायी श्री बिन्नी राजा आदि उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 142-512
मंत्री सुश्री मेहदेले ने 92 व्यक्तियों को दी उपचार सहायता
पन्ना 28 मार्च 15/सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, पीएचई, ग्रामोद्योग, मछली पालन, विधि एवं विधायी कार्य ने स्वैच्छानुदान मद से 92 जरूरतमंदों को उपचार के लिए सहायता राशि दी है। उनकी अनुशंसा पर कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने यह राशि मंजूर की है। उन्होंने संबंधित तहसीलदारों कोे सहायता राशि के तत्काल वितरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी हितग्राहियों से संबंधित तहसील कार्यालय में बैंक खाते की जानकारी देकर सहायता तत्काल प्राप्त करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार श्री गोकुल दास कुंजवन को 8 हजार, संदीप जैन गैसाबाद को 10 हजार, उमाशंकर गुप्ता पन्ना को 10 हजार तथा उमेश निगम अजयगढ को 10 हजार रूपये की सहायता राशि उपचार कराने के लिए दी गई है। मंत्री सुश्री मेहदेले ने अनिल साहू पन्ना, करूणा अवस्थी पन्ना, बृजेश साहू पन्ना, मोनू सेन पन्ना, राजू साहू पन्ना, रामकुमार साहू पन्ना, श्रीमती सकुंतला मोहनपुरवा, अंकित पाठक पन्ना, रसीद बेग पन्ना, श्रीमती हसीना बेगम मोहनपुरवा, पुष्पा सिंह मोहनपुरवा, पुष्पा वर्मन जगात चैकी, अनिल रजक पन्ना, फूलचन्द्र हरिजन पन्ना तथा राजेश कुमार गुप्ता पन्ना को उपचार के लिए 5-5 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की है। उपचार के लिए श्री योगेश कुशवाहा पन्ना, मनीष साहू पन्ना, श्रीमती रूकमणि वर्मन जगात चैकी, कीरत सिंह यादव कल्याणपुर, छोटे लाल लोधी सुनहरा, गोविन्द सिंह पन्ना, कन्हैया लाल यादव जगात चैकी, सुरेश कोरी पन्ना, सविता यादव पन्ना, रामलखन गुप्ता पन्ना तथा श्रीमती रानी सिंह बल्दूपुरवा को 3-3 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। श्रीमती कमता लोध बल्दूपुरवा, श्री इन्द्रपाल मोहनपुरवा, नन्द किशोर मोहनपुरवा, बृजमोहन रैकवार मोहनपुरवा, मुकेश खरे पन्ना, श्रीमती कुसुम जैन पन्ना, श्रीमती सुशीला मण्डल उडकी, मुकेश कुशवाहा सारंगपुर तथा राजा भैया यादव को 3-3 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। मंत्री सुश्री मेहदेले ने श्रीमती मुन्नी खान पन्ना, श्याम अहिरवार अजयगढ, रोशनलाल कोरी अजयगढ, श्रीमती प्रभा बनौली, राकेश यादव मुटवा, शिवप्रसाद बल्देवपुरवा, कमल कुमार तिवारी सिरस्वाहा, श्रीमती सुनेना खातून पन्ना, श्रीमती कुसमा गौड रमखिरिया तथा मन्नू कुशवाहा पन्ना को 2-2 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की है। इसी प्रकार सलीम खान पन्ना, श्यामसुन्दर पन्ना, भगवान दास लोध हीरापुर, राजाराम जौहरी हीरापुर, श्रीमती गेंदिया हीरापुर, घन्सू साहू हीरापुर, भगवानदास अहिरवार हरदी, कुसमा लोधी मडरका, श्रीमती गिन्नी माली सिंहपुर, सुरेश सिंहपुर, श्रीमती सुशीला पाल छतैनी, श्रीमती गेंदारानी सिंहपुर, भान सिंहपुर तथा रामप्रकाश बडेरा को 2-2 हजार रूपये की उपचार सहायत मंजूर की गई है। इसी प्रकार महीपाल सिंह धरमपुर, उमाप्रसाद तिवारी बरहोकुदकपुर, श्रीमती रसीदा खातून बरोली, रहमतुनीशा बरोली, आलीया खातून बरोली, रतमाना खातून बरोली, श्रीमती रक्षा तिवारी पिष्टा, श्रीमती चम्पा तिवारी पिष्टा, रामरतन पाल रामनई, चन्दन पिष्टा, अच्छे लाल अहिरवार पिष्टा तथा श्रीमती चिन्ता बाई पटेल कुलुवा को उपचार के लिए 2-2 हजार रूपये की सहायता दी गई है। उपचार के लिए रामकुुमार बख्तरी, श्रीमती सकुंतला बडेरा, अच्छे लाल अहिरवार भापतपुर कुर्मियान, महेश पटेल भापतरपुर कुर्मियान, बालादीन कोंदर भापतपुर कुर्मियान तथा फिरूआ अहिरवार भापतपुर कुर्मियान को 2-2 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई है।
समाचार क्रमांक 143-513
शाहनगर में अन्त्योदय मेला 30 मार्च को
पन्ना 28 मार्च 15/शाहनगर तथा पवई विकासखण्ड के पात्र हितग्राहियों को शासन की विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों से लाभान्वित करने के लिए शाहनगर में 30 मार्च को अन्त्योदय मेले का आयोजन किया जा रहा है। अन्त्योदय मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पवई विधायक मुकेश नायक उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि मेले के लिए एसडीएम शाहनगर तथा एसडीएम पवई को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विभिन्न विकास योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का चिन्हांकन करके उन्हें मेले में लाभान्वित कराएं। ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से मेले की तिथियों की जानकारी आमजनता तक पहुंचाएं। अन्य विभागों के अधिकारी भी विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को मेले में उपस्थित कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ दें। विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तथा प्रचार-प्रसार के लिए भी मेले का उपयोग करें। उन्होंने एसडीएम शाहनगर तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शाहनगर को मेले के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 144-514

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें