किसान कृषि कार्य हेतु किराये पर ले सकेंगे उपकरण
- कलेक्टर ने नौगांव में किया कस्टम हायरिंग सेंटर का लोकार्पण
छतरपुर/04 मार्च/राज्य षासन द्वारा किसानों के हित में अभिनव पहल की षुरूआत करते हुये राज्य कृषि यांत्रिकीकरण योजना के अंतर्गत प्रदेष के विभिन्न क्षेत्रों में कस्टम हायरिंग सेंटर खोलने की षुरूआत की गई है। इसी क्रम में जिले के नौगांव, गढ़ीमलहरा एवं गुलगंज में किसानों की सुविधा के लिये हायरिंग सेंटर खोले जायेंगे। आज नौगांव में अरविन्द आश्रम के पास, बिलहरी रोड में कस्टम हायरिंग सेंटर का लोकार्पण कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने इस अवसर पर केंद्र की संचालिका एवं युवा उद्यमी कीर्ति पिपरसानियां को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी एवं षुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से किसान अपनी आवष्यकतानुसार कृषि कार्य के लिये ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण जैसे थ्रेसर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, प्लाउ इत्यादि प्राप्त कर सकेंगे। योजना के तहत केंद्र खोलने व उपकरण के लिये संचालिका कीर्ति पिपरसानिया को भारतीय स्टेट बैंक की नौगांव षाखा द्वारा 10 लाख रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया था। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मिश्रा ने भी इस अवसर पर आवष्यक जानकारी प्रदान करते हुये किसानों से सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि बी पी सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा कृषक व आमजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें