विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मार्च) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 मार्च 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मार्च)

मुख्यमंत्री आज विदिशा आएंगे

vidisha map
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान पांच मार्च गुरूवार को विदिशा आएंगे। मुख्यमंत्री श्री चैहान का प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार पांच मार्च की प्रातः साढे़ सात बजे हेलीकाप्टर द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 7.55 बजे विदिशा आएंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगे। इसके पश्चात् प्रातः 9.15 बजे विदिशा से इन्दौर के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान पांच मार्च गुरूवार की दोपहर 2.15 बजे इन्दौर से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 3.15 बजे विदिशा आएंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चैहान शाम 4.15 बजे विदिशा से भोपाल के लिए हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होंगे। 

निलम्बन की कार्यवाही प्रस्तावित

जिले में जारी हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 2015 के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा रेण्डम पद्धति से परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। किन्तु पचास पर्यवेक्षक अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित नही होने के फलस्वरूप उनके खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है कि जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएन नेमा ने बताया है कि परीक्षा अधिनियम के तहत अति आवश्यक सेवा घोषित की गई थी। उन्होंने अनुपस्थित पर्यवेक्षकों से कहा है कि वे निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन कर प्रस्तावित कार्यवाही से बचें। 

प्रशिक्षण जारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय अमले के साथ-साथ स्वंयसेवी संस्थाओं की महिलाओं को हौंसलों की उड़ान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजि किए जा रहे है। गत दिवस जिला पंचायत के सभागार कक्ष में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने महिलाओं के कानूनन प्रावधानों की जानकारी दी। विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल ने बताया कि आगामी आठ मार्च को आयोजित होने वाले हौंसलों की उड़ान, महिला दिवस उत्सव कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग के द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है जिसकी जानकारी भी उन्होंने दी। सहायक संचालक श्री विवेक शर्मा ने परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें बालिकाओं के कलात्मक कौशल को उभारने, बालिकाओं को अधिक से अधिक अवसर मुहैया हों के लिए विशेष प्रयास करने तथा उनमें बचत की भावना जागृत हो से अवगत कराया। स्निप भोपाल की क्षेत्रीय प्रबंधक सुश्री अर्चना शर्मा ने पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से महिला उत्पीड़न और बचाव के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: