देश की राजधानी दिल्ली में 2 अप्रैल 2015 को शाम 6 बजे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इंडिया इंटरनेशनल एनिमेशन एण्ड कार्टून फिल्म फेस्टिवल का परिचय एवं उदघोषणा समारोह आयोजित किया गया। ये कार्यक्रम पी.एस.एस.एमटेक मीडिया लिमिटेड द्वारा ‘द ललित’ होटल, बाराखम्बा रोड़, में आयोजित किया गया था। इस उदघोषणा और परिचय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली सरकार के उप शिक्षा मंत्री प्रवीण देशमुख ने फेस्टिवल आयोजक उदय शंकर तथा अंकूश नंदी को बधाई देते हुए कहा की एनिमेशन और कार्टून फिल्मों की दुनिया में कुछ भी हो सकता है वे हमें ‘आऊट ऑफ द बॉक्स’ सोचने के लिए तथा कुछ नया करते रहने के लिए प्रेरित करती हैं। इस मौके पर प्रवीण देशमुख ने ये भी कहा कि उनकी भी कार्टून फिल्मों में बचपन से ही रुचि रही है खासतौर से मोगली चरित्र उन्हें बहुत पंसद था। इस अवसर पर उप-शिक्षा मंत्री प्रवीण देशमुख ने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार इस उत्सव के लिए आयोजकों की हर संभव मदद करेगी। साथ ही अपने कार्यकाल में उनका ये प्रयास रहेगा कि स्कूलों में भी बच्चों के लिए कार्टून और एनिमेशन जैसे रचनात्मक पाठयक्रम शामिल हों। इस अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार तथा वृतचित्र निर्माता शरद दत्त ने भारत में कार्टून फिल्मों के निर्माण- इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये उत्सव कार्टून फिल्मों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान इंडिया इंटरनेशनल एनिमेशन एण्ड कार्टून फिल्म फेस्टिवल के ब्रैंड एम्बेसडर महशूर फिल्म अभिनेता जावेद ज़ाफरी ने अपना विशेष वीडियो बधाई संदेश भी भेजा था। इस संदेश में जावेद ने कहा की एनिमेशन की दुनिया में सब कुछ संभव है। और इस कला का मनोरंजन की दुनिया के साथ विज्ञान और आर्किटेक्चर की दुनिया में भी भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। जावेद ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस उत्सव से भारतीय एनिमेटरस् और कार्टूनिस्टों को एक नई ऊर्जा और प्रोहत्साहन मिलेगा। इस मौके पर अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता का पूरजोर समर्थन करने वाली महशूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी शिरकत की और उत्सव के आयोजकों को इस रचनात्मक कार्य के लिए बधाई दी। इस उदघोषणा उत्सव के दौरान ज्यूरी सदस्यों में शामिल सुप्रसिद्घ फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता पंकज सुधीर मिश्रा, सुप्रसिद्ध लेखक निर्देशक और अभिनेत्री रजनी बासूमतारी, सुप्रसिद्ध चित्रकार और नृत्यांगना नुपूर कूंडु मौजूद रहे।
इंटरनेशनल एनिमेशन एण्ड कार्टून फिल्म फेस्टिवल भारत में अपनी तरह का अनूठा फिल्म उत्सव होगा जिसमें एमेच्योर कार्टूनिस्ट व एनिमेशन फिल्म निर्माता निर्देशकों के साथ-साथ विश्व भर के दिग्गज कार्टून फिल्मकारों की फिल्में शामिल होंगी। इन सभी फिल्मों में से बेहतरीन चुनिदा फिल्मों का प्रदर्शन इसी वर्ष सितम्बर महिने में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल एनिमेशन एण्ड कार्टून फिल्म फेस्टिवल के दौरान दिल्ली के विभिन्न थियेटरों में प्रदर्शित किया जायेगा। इस बीच फिल्मों की प्रविशिष्टियां स्वीकारने तथा उनके प्रदर्शन हेतू चयन की प्रक्रिया चलती रहेगी।
इस मौके पर कई जाने-माने कलाकारों, चित्रकारों, सहित्यकारों, विद्यार्थियों के साथ-साथ काफी संख्या में आमजन मौजूद रहे। इंडिया इंटरनेशनल एनिमेशन एण्ड कार्टून फिल्म फेस्टिवल के इस परिचय एवं उदघोषणा समारोह का संचालन बड़े ही रोचक अंदाज़ में रजनीश गर्ग ने किया। अंत में उत्सव के अध्यक्ष उदय शंकर ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।
---प्रेमबाबू शर्मा---

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें