गोरे रंग के कारण सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष बनी : गिरिराज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 1 अप्रैल 2015

गोरे रंग के कारण सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष बनी : गिरिराज

minister-giriraj-singhs-shocking-remark-on-white-skinned-sonia-gandhi
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के गोरे रंग का हवाला देते हुए एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपने गोरे रंग के कारण सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष बनी है। गिरिराज सिंह ने हाजीपुर में बुधवार को यह विवादित बयान दिया। सोनिया पर टिप्पणी करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, 'अगर राजीव गांधी किसी नाइजीरियाई महिला से शादी किए होते, जो गोरी चमड़ी वाली नहीं होती... तो क्या कांग्रेस पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करती?'

अपने इस बयान पर सफाई देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी अनौपचारिक बातचीत में कही थी, लेकिन उनकी इस सफाई पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उधर, कांग्रेस ने गिरिराज को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है। पार्टी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने तो कहा है कि देखते हैं भाजपा उनपर किस प्रकार की कार्रवाई करती है। उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी सिंह ने विवादित बयान दिया था। जिसके लिए उनके ऊपर नफरत फैलाने का मामला भी दर्ज हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: