पाकिस्तानी नौसेना ने कथित रूप उसकी जलसीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ उनकी आठ नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है।
इस गिरफ्तारी के बारे में पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि समुद्री सुरक्षा बल ने अरब सागर में शुक्रवार की रात कराची के पास इन मछुआरों को गिरफ्तार किया। सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 47 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जल सीमा का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया। उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गोदी पुलिस को सौंप दिया गया है।
सोमवार को सभी मछुआरों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि अक्सर भारतीय मछुआरों को समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि समुद्री सीमाओं में कोई दिखाई देने वाली सीमा नहीं होती।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें