भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ ए.आई.एस.एफ. के छात्रों फूटा आक्रोश, - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मई 2015

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ ए.आई.एस.एफ. के छात्रों फूटा आक्रोश,

  • राज्य के विभिन्न जिलों में मना मानव श्रृंख्ला

aisf-news-bihar
पटनाः- किसानों के शव पर कारपोरेट के महल बनाना बंद करो, कार्पोरेट घरानों की चाकरी करना बंद करो, किसान-मजदूर विरोधी मोदी सरकार मुर्दा बाद, किसानों की आत्महत्या का जिम्मेवार कौन ? जवाब दो, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लो। तमाम तरह के नारे बाजी करते हुए छात्रों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। पटना के गाँधी मैदान भगत सिंह चैक के पास ए.आई.एस.एफ. के छात्रों ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ तमाम नारों के पोस्टर को हाथ में लेते हुए मनाया मानव श्रृंख्ला। उसके बाद एक सभा की गई। सभा में साजन झा ने बोला कि किसानों के शव पर कार्पोरेट के महल बनाना केंद्र सरकार बंद करें। 14 मई 2015 को विराट आक्रोश मार्च में राज्य के विभिन्न जिलांे से ए.आई.एस.एफ. के सैकड़ांे साथी आक्रोश मार्च में सम्मिलित होंगे। 14 मई 2015 को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश कानून के खिलाफ विराट आक्रोश मार्च होगी।
इस मानव श्रृंख्ला में राज्य सचिव, सुशील कुमार, जिला सचिव रूपेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रणय, जिला सचिव मंडल सदस्य राहुल कुमार, महानगर सचिव सुशील उमाराज, पटना  वि.वि. सचिव  प्रभात कुमार, पटना काॅलेज सचिव राजीव कुमार, देवशीष, प्राणजल, कृष्ण मुरारी, चन्दन, नाहीद नाज आदि दर्जनों छात्र मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: