अल कायदा मोदी को बताया इस्लाम का दुश्मन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 मई 2015

अल कायदा मोदी को बताया इस्लाम का दुश्मन

आतंकी संगठन अलकायदा ने पहली बार अपने किसी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया है. अलकायदा की ओर से जारी ताजा वीडियो में कहा गया है कि अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, वर्ल्ड बैंक और नरेंद्र मोदी इस्लाम के दुश्मन हैं. इस वीडियो में अलकायदा ने धमकियां भी दी हैं.

अलकायदा के इंडियन विंग की ओर से 2 मई को जारी वीडियो 'फ्रांस से बांग्लादेश तक: धूल कभी शांत नहीं होगा' में AQIS चीफ असीम उमर ने पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा है कि मुसलमानों के खि‍लाफ एक युद्ध चल रहा है. आतंकी ने कहा, 'वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ योजना, ड्रोन हमलों, चार्ली हेब्दो के लेख, यूएन चार्टर, मुफ्ती के उपदेश और नरेंद्र मोदी के भाषण के जरिए मुसलमानों के खि‍लाफ युद्ध चल रहा है.'

दूसरी ओर, इस वीडियो संदेश के बाद से ही देश की खुफिया एजेंसी सर्तक हो गई हैं. अधि‍कारियों के मुताबिक, फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है. आतंकी संगठन ने वीडियो में बांग्लादेश के चार ब्लॉगरों की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है. ब्लॉगरों की 27 फरवरी को हत्या कर दी गई थी.

कोई टिप्पणी नहीं: