सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 मई 2015

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (04 मई)

ग्राम बिकास प्रसुफुटन समिति महाराजपुर द्वारा पानी नि;शुल्क पिलाने का अभिनव प्रयास- डॉ.आनंद जी
  •  नि;शुल्क पिलाने से हजारो पूजा अर्चन से बड़ा पुन्य मिलता है- अमिताभ श्रीवास्तब

sidhi news
सीधी - जिस तरह भीषण गर्मी और तपन के बाद शादी बिबाह का मौसम हर किसी को न चाहते भी घर से निकलना जरुरी हो गया है गर्मी और तपन के मौसम को प्यास बुझाने के लिए हर मनुष्य सीतल जल के के लिए भटकता रहता है ,इस समय गोमती होटल बाले भी बिना कुछ खाए –पिए पानी देना मुनासिब नहीं समझते यदि पानी की बोतल में पानी भरना हो थो होटल बाले आफत बुला लेते ही कहा सुनी होने लगाती है ,इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिले के कुछ समाजसेबी संगठनो ने पानी नि;शुल्क पिलाने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है इस प्रयास को मूर्त रूप कल सीधी सहर के भीड़ बाले प्रमुख बिभागो में से एक बिभाग वन बिभाग है जंहा पर प्रति दिन सैकड़ो की संख में लोग इकठ्ठे होते है जिन्हें शुद्ध शीतल जल के लिए मोहताज होना पद रहा था जिसकी पूर्ति जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर स्थित महाराजपुर की म.प्र.जन आभियान परिसद सीधी से सम्बध ग्राम बिकास प्रसुफुटन समिति महाराजपुर द्वारा कल आर. एस. एस.के बिभाग प्रचारक डॉ.आनंद जी मुख्यआतिथि में, म.प्र.जन आभियान परिसदके संभागीय समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तब के अध्यक्षता में, बिभाग शारीरक प्रमुख मोहन प्रकाश गुप्ता, म.प्र.जन आभियान परिसद सीधीके जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी,के मार्गदर्शन में तथा ब्लाक  समन्वयक अनिल कुमार पाठक के उपस्थित में नि;शुल्क प्याऊ का संचालन किया गया ,जिसमे उक्त नि;शुल्क प्याऊ उद्घाटन अबसर पर गुड ,चना की भी ब्यबस्था की गई थी लोगो को शीतल जल पिला कर उद्घाटन किया गया / उक्त नि;शुल्क प्याऊ उद्घाटन में म.प्र.जन आभियान परिसदके संभागीय समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तब,के मुख्यआतिथि में, आर. एस. एस.के बिभाग प्रचारक डॉ.आनंद जीने जल ही जीवन है इसकी महत्वता पर प्रकाश डाले तथा बधाई दिए की शहर –गांवों में लोगो को पानी लीलना पुण्य का कार्य है इस तरह के संस्था सरहनीय योग्य है  म.प्र.जन आभियान परिसद सीधी जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारीको कहे की प्रयास जरी रहे , ग्राम बिकास प्रसुफुटन समिति महाराजपुरके अध्यक्ष पुजेरी लाल मिश्रा ने उपस्थित अतिथियो को अस्वथ किये की अन्य शहर –गांवों में संस्था द्वारा नि;शुल्क प्याऊ का संचलन होगा  \उक्त अबसर  ब्लाक  समन्वयक कुशामी राजकुमार विस्वकर्मा, सम्पादक पूर्णेंदु शेखर शर्मा , सुधेन्दु शर्मा ,संजय सिंह कोल्हु डीह ,दैनिक आलोक सीधी के पत्रकार , ग्राम बिकास प्रसुफुटन समिति महाराजपुरके अध्यक्ष पुजेरी लाल मिश्रा, मणिराज प्रजापति , ममता चौबे ,राम शुशील सेन ,बिरेन्द जैसवाल, शहर के गणमान्य नागरिक सहित उपस्थित रहे !

आम नागरिक आज एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करें-कलेक्टर की अपील

सीधी 04 मई 2015      नेपाल में हाल ही में आये भूकम्प से बहुत बड़ी संख्या में जनधन की हानि हुई है तथा हजारों की सख्या में लोग बेघर हुए हैंैै । कलेक्टर विशेष गढपाले ने आम नागरिकों से अपील की है कि आज  5 मई को प्रातः 11 बजे आम नागरिक जहां हैं वहीं पर खड़े होकर एक मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।  कलेक्टर श्री गढपाले ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में 5 मई को समस्त शासकीय,अर्द्धशासकीय कार्यालयों, शहरी एव ग्रामीण निकायों तथा सभी शैक्षणिक संस्थाओ में साथ ही जिला पंचायत, जनपद और ग्राम पंचायतों में एक मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। इसी प्रकार समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आश्रमों में भी एक मिनट का मौन रखा जायेगा।  

कोई टिप्पणी नहीं: