प्रो. राव को जापान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 मई 2015

प्रो. राव को जापान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला

शिक्षाविदों, राजनीतिज्ञों और सैन्य अधिकारियों को प्रदान किया जाने वाला जापान सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑडर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार' प्रो. सी. एन. आर. राव को प्रदान किया जाएगा.

उन्हें यह पुरस्कार भारत और जापान के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शैक्षिक आदान-प्रदान और आपसी समझ बढ़ाने में उनके योगदान के लिए दिया गया है. वे करीब 70 मानद डाक्टरेट उपाधियां प्राप्त कर चुके हैं और भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी उन्हें मिल चुका है.

प्रो. सी. एन. आर. राव एक राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर, लीनस पॉलिंग और अत्याधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जवाहर लाल नेहरू केन्द्र, बेंगलुरू के मानद अध्यक्ष हैं, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित स्वायत्त संस्थान है. राव ने भारत और विश्व में विज्ञान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है.

कोई टिप्पणी नहीं: