बड़वानी (मध्यप्रदेश) की खबर (15 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 मई 2015

बड़वानी (मध्यप्रदेश) की खबर (15 मई)

केन्द्रीय जेल में शुभारंभ हुआ लीगल सर्विसेस क्लीनिक 

barwani news
बड़वानी 15 मई / जिला सत्र न्यायाधीश श्री आरके श्रीवास्तव के निर्देशन में केन्द्रीय जेल बड़वानी में लीगल सर्विसेंस क्लीनिक का शुभारंभ जिला रजिस्ट्रार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया । शुक्रवार को केन्द्रीय जेल में इस क्लीनिक का शुभारंभ करते जिला रजिस्ट्रार ने बताया कि लीगल सर्विसेस क्लीनिक में दो बंदियो को पेरालीगल वांटेलियर के रूप में पदस्थ किया जा रहा है । जो जेल में निरूद्ध ऐसे बंदी जिनके न्यायालयीन प्रकरणो में अधिवक्ता प्रतिनिधित्व के अभाव में कार्यवाही नही हो पा रही है । उनके विधिक सेवा के आवेदन अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजेंगे । जिससे इस प्रकार के बंदियो को भी विधिक प्रावधानो के अंतर्गत सहायता मिल सके । इस अवसर पर न्यायाधीश श्री निर्मला कुमार गरवा, केन्द्रीय जेल अधीक्षक श्री नरेन्द्रसिंह, उपअधीक्षक श्री एचपी शरण, जिला विधिक सहायता अधिकारी कुमारी अंकिता प्लास, समाज सेवी श्रीमती अनिता चैयल, पेरालीगल वांलेटीनियर श्री नरसिंह माली सहित जेल मे निरूद्ध बंदी उपस्थित थे । 

युवाओ के दल ने सरहद की लाई मिट्टी से किया कलेक्टर का तिलक

barwani news
बड़वानी 15 मई / मध्यप्रदेष शासन की योजना माॅ तुझे प्रणाम मे जिले से चयनित दल द्वारा सीमा दर्षन कर लौटने पर बडवानी जिले के कलेक्टर श्री रविन्द्रसिंह का सरहद की माटी से तिलक कर अपने यात्रा के अनुभव कलेक्टर को बताये गयें । उक्त कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवक कल्याण विभाग से जिला खेल अधिकारी श्री रूपसिंह कलेष, दल के सदस्य श्री सचिन कुमार पाटीदार , श्री जितेन्द्र लछेटा, श्री गोरेलाल सोंलकी, श्री मुकेष गावड व श्री निलेष खरते उपस्थित थें । उक्त दल द्वारा राजस्थान की बीकानेर के समीप बोरनीवाला बार्डर 39 केजेडी पर तैनात बी.एस.एफ. के सैनिको की दिनचर्या, सीमा रेखा की परिस्थितियो के बारे मे जानकारी प्राप्त करने के उपरांत अब जिले मे निवासरत युवाओ को सैना मे कार्य करने हेतु प्रेरित किया जावेगा । जिससे  युवाओ मे मातृभुमि के प्रति समपर्ण की भावना, देष प्रेम की भावना को बल मिल सके व राष्ट्र की सेवा मे वे भी अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर सकें । 

कोई टिप्पणी नहीं: