मध्यस्थता जागरूकता शिविर आज आयोजित होगा
सीधी 15 मई 2015 कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मुख्य न्यायाधिपति, मुख्य संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्ययोजना वर्ष 2015-16 में मध्यस्थता जागरूकता शिविर 16 मई से न्याय सेवा सदन न्यायालय परिसर में दोपहर 2.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि मध्यस्थता शिविर में पक्षकारों व उनके अधिवक्ताओं को मध्यस्थता द्वारा प्रकरण के निराकरण की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से बताया जायेगा। इस जागरूकता शिविर का आयोजन जिला न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, प्रशिक्षित मध्यस्थों व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में किया जायेगा। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि मध्यस्थता प्रक्रिया जानकारी प्राप्त करने हेतु उक्त तिथि व समय तक न्याय सेवा सदन जिला न्यायालय में उपस्थित रहें।
उप संचालक कृषि श्री चन्द्रावत ने पदभार ग्रहण किया
सीधी 15 मई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उप संचालक आर.एस.शर्मा के सीधी जिले से अनूपपुर जिले के लिए स्थानान्तरित हो जाने पर विगत दिवस श्री शर्मा को अनूपपुर के लिए भारमुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर मुरैना जिले से स्थानान्तरित होकर आये उप संचालक महेन्द्र प्रताप सिहं चन्द्रावत ने सीधी जिले में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उप संचालक श्री चन्द्रावत ने बताया कि उनका दूरभाष क्रमांक 07822-252254 है तथा मो0नं0 9589978791 है। इन दूरभाषों पर उनसे सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल
- भारतीय होटल प्रबन्ध संस्थान (इण्डियन इस्टीट्यूट आॅफ होटल मैनेजमेन्ट) के द्वारा 100 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा
सीधी 15 मई 2015 बेरोजगार युवकों को कौंशल उन्नयन के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सीधी जिले में अनूठी पहल की गयी है। कलेक्टर विशेष गढ़पाले की विशेष पहल पर जिले में होटल प्रबन्धन के क्षेत्र में जानीमानी संस्था भारतीय होटल प्रबन्ध संस्थान (इण्डियन इस्टीट्यूट आॅफ होटल मैनेजमेन्ट) के द्वारा 100 बच्चों को होटल प्रबन्धन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपरोक्त प्रशिक्षण 15 जुलाई से प्रारंभ होगा। होटल प्रबन्ध संस्थान द्वारा हाउस कीपिंग में 50 बच्चों को और फूड एवं बेवरेज कोर्स में 50 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को 1500 रूपये का स्टाइपेन्ड दिया जायेगा। उपरोक्त प्रशिक्षण 6 सप्ताह का सर्टिफिकेट कोर्स है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए युवक न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण हों और अधिकतम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण हों, उनकी आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच हो। उपरोक्त प्रशिक्षण के लिए पृथक से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। प्रशिक्षण प्राप्त युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा। यहाॅ यह भी उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के संयोजन में एसीए योजना के तहत सुदूर आदिवासी ग्राम भुइमाड़ में 200 से अधिक युवक-युवतियों को कौंशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। विकासखण्ड कुसमी के आदिवासी बाहुल्य ग्राम टमसार में 500 से अधिक बच्चों को कौंशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कृषि महोत्सव के दौरान आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी किसानों को दी जाय-कलेक्टर
- कृषि महोत्सव का आयोजन 25 मई से 15 जून तक होगा
सीधी 15 मई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने कहा है कि जिले में 25 मई से 15 जून तक कृषि महोत्सव का आयोजन कर कृषि क्रांति रथ गांव-गांव में जाकर आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी किसानों को देगा तथा शाम को किसान गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को कृषि की बारीकियों के बारे में समझायेगा। बैठक में अपर कलेक्टर मनोज मालवीय, किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक महेन्द्र प्रताप सिंह चन्द्रावत, परियोजना अधिकारी आत्मा संजय श्रीवास्तव, आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त के.के.पाण्डेय सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि कृषि महोत्सव में मुख्य रूप से मृदा स्वास्थ्यकार्ड, एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन, जैविक खेती का चयनित क्षेत्रों में प्रसार, दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्तरी, उद्यानिकी क्षेत्र एवं उत्पादकता और गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी, कृषि में फसल नुकसानी की रोकथाम और कृषि को लाभकारी धन्धा बनाने की जानकारी दी जायेगी। कृषि महोत्सव के दौरान रथ के जाने के लिए रूटचार्ट तैयार कर लिया जाय। कृषि क्रांतिरथ प्रत्येक दिन तीन ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगा। कृषि क्रांतिरथ के साथ जिला स्तर से तकनीकी अधिकारी भी जायेगे। उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषि क्रांतिरथ से पौधों का सशुल्क वितरण किया जायेगा। बलराम तालाब योजना के कार्यों का शुभारम्भ किया जायेगा। पशुपालन विभाग द्वारा रथ के भ्रमण के दौरान चयनित ग्राम में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर टीकाकरण, बधियाकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आयुष एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा चयनित ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियाॅ आयोजित की जायेंगी। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा रूटचार्ट के गांवों में फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया जायेगा। प्रत्येक विकासखण्ड में एक किसान संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। कृषि महोत्सव के दौरान जिला स्तर में कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी।
परख वीडियो कांफ्रेंसिंग 21 मई को आयोजित होगी
सीधी 15 मई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं एवं सेवाओं का अनुश्रवण कार्यक्रम परख वीडियो कांफ्रेंसिंग 21 मई को पूर्वान्ह 10.30 बजे से आयोजित की गयी है। मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में हैण्डपम्पों के संचालन एवं संधारण, उपार्जन की प्रगति, प्रदेश में शुद्ध पेयजल की स्थिति, विवाह पंजीयन एवं मृत्यु पंजीयन की स्थिति, असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से फसलों आदि को हुए नुकसान के लिए राहत वितरण और जाति प्रमाण-पत्र बनाये जाने की विशेष अभियान के प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
अमिलई में 18 जोड़ों का हुआ विवाह
सीधी। मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत जनपद पंचायत रामपुर नैकिन क्षेत्र के ग्राम पंचायत ममदर एवं अमिलई का संयुक्त विवाह कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक आदिवासी शाला अमिलई के प्रांगण में दिन गुरूवार को आयोजित किया गया। इसमें 18 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार बड़े धूम-धाम से संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के अध्यक्ष के.डी.सिंह रहे। अध्यक्षता जनपद सदस्य सुषमा सिंह सहकारिता समिति की सभापति ने की। सामाजिक न्याय विभाग से संतोष शुक्ला, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेन्द्र मिश्रा, प्रदीप सिंह, अनुराग सिंह भैसरहा सरपंच, अषोक कुमार कोरी उप सरपंच भैसरहा, रामलखन वैष्य सरपंच, रामलखन गोंड़ पूर्व सरपंच, कमलेष नापित, दमोदर चतुर्वेदी, रामलखन मिश्रा, रमाकांत तिवारी पीसीओ, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के मुख्य लिपिक श्री पटेल एवं बृहस्पति साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत ममदर के सम्मेलन स्थल पर ही हेतराम पाठक पूर्व तहसीलदार उम्र 80 वर्ष की आकस्मिक निधन हो जाने के कारण विवाह कार्यक्रम परिवर्तित कर अमिलई में पंजीकृत जोड़ों का विवाह किया गया।
डाॅस विन्ध्य डांस 3 का अॅाडिषन आज टाटा काॅलेज में सीधी के कलाकारो के लिए सुनहरा अवसर - इंजी0 आ.बी. सिंह
शहर में लगातार कलात्मक गतिविधियों को देष में लगातार सम्मान व स्थान मिल रहा है। इसी तारतम्य में पिछले 2 वर्षों की भाॅति इस वर्ष भी कअक-3 का आयोजन पुनः टाटा काॅलेज प्रांगण में होने जा रहा है। जिसमें सीधी के सभी बडे-छोटे बच्चे जिन्हे नृत्य मे रूचि है वह आ कर अपने प्रतिभाओं का प्रदर्षन कर सकते है। इस कार्यक्रम मे ग्राण्ड मास्टर के रूप मे रीवा महाराज पुष्पराज सिंह जी आ रहे है, साथ ही निर्णाय के लिए जजो को बाहर से बुलाया गया है । विन्ध्य क्षेत्र की प्रतिभओं को आगे बढ़ाने के लिए यह एक मंच है इस मंच का प्रसारण लाइफ ओके, फूड एक्स्पो जैसे चैनलों मे डी.वी.डी के बच्चे काम कर चुके है इस लिए आप के शहर सीधी मे भी डी,वी,डी,3 का आॅडिषन दिनाॅक 16/05/2015 का प्रातः 10 बजे से टाटा कलेज मे प्रारम्भ होगा । इस आॅडिषन मे वेस्टन नृत्य,क्लासिकल नृत्य व हर तरह के डाॅस फाॅम के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन कर सकते है । इस आॅडिषन मे आप सब आंमंत्रित है ।

- महराजा पुष्पराज सिंह आज कार्यक्रम में होंगे शामिल

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें