केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा है कि वह गंगा नदी पर रबर बांध बनाने के लिए सैद्धांतिक रूप से तैयार है। इस पर सकारात्मक दृष्टि से विचार करेगी। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार को यह आश्वासन दिया है । आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है कि गंगा नदी पर जगह-जगह रबर बांध बनाये जायें।
सूत्रों का कहना है कि उनके मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय इस प्रस्ताव पर सकारात्मक दृष्टि से विचार भी करेगा। रबर बांध सिंचाई तथा बिजली परियोजनाओं एवं पर्यावरण तथा बांध नियंत्रण की दृष्टि से अधिक कारगर है तथा इन्हें बढ़ाया और घटाया भी जा सकता है। इस तरह के बांध पहली बार 50 के दशक में बने थे और अमरीका की लांस एंजिल्स नदी पर बनाये गये थे । इसके बाद पूरी दुनिया में ऐसे हजारों बांध बने। भारत के लिए यह नयी परिकल्पना जरूर है। जल संसाधन मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश को गंगा सफाई योजना के लिए पूरी तरह मदद करने का आश्वासन दिया है ताकि गंगा जल की गुणवत्ता और सुधरे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें